रांची। झारखंड में जातीय जनगणना की मांग जोर पकड़ रही है। सत्तारूढ़ जेएमएम के सहयोगी दल कांग्रेस और राजद प्रमुखता से इस मुद्दे को उठा रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कर्नाटक के बेलगांव में गुरुवार को आयोजित कांग्रेस की विस्तारित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जातीय जनगणना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। हेमंत सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द करना चाहिए पहल प्रदीप यादव ने बैठक में कहा कि झारखंड में जातीय जनगणना का मामला अभी लंबित है। उन्होंने बैठक में सुझाव देते हुए कहा कि राज्य में जातीय जनगणना होनी चाहिए। उन्होंने…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और देश की प्रगति एवं विकास में उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिंह को हमेशा एक सुधारवादी नेता के रूप में याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष वीडियो संदेश में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल और स्वयं के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान हुई बातचीत को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह के निधन ने हम सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। उनका जाना,…
कोलकाता। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में कोविंद ने कहा कि डॉ. सिंह ने उस समय देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी, जब आर्थिक संकट गहरा हुआ था। डॉ. सिंह के निधन को अपना व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कोविंद ने कहा, “उनकी विनम्रता और सरलता की छवि हमेशा मेरे मन में रहेगी। मैंने कभी उनके मुख से कोई आपत्तिजनक या अशोभनीय शब्द नहीं सुना।” कोविंद ने कहा कि डॉ. सिंह ने भारत को आर्थिक संकट के समय कुशल नेतृत्व प्रदान किया और…
वाशिंगटन। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज यहां व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी प्रमुख जेक सुलिवन से भेंट की। दोनों ने भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर व्यापक करने के साथ वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया। डॉ. जयशंकर ने अपनी एक्स हैंडल पोस्ट पर मुलाकात का फोटो और संक्षिप्त विवरण साझा कर लिखा, ”आज सुबह वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी एनएसए से मिलकर अच्छा लगा।” इस समय विदेशमंत्री जयशंकर अमेरिका के छह दिवसीय दौरे पर हैं। उनका दौरा 29 दिसंबर को पूरा होगा। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान…
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर विश्व के कई देशों के नेताओं ने गहरा शोक जताया है। अमेरिका, कनाडा, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव, अफगानिस्तान सहित पड़ोसी देशों के नेताओं ने सिंह को याद किया। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सिंह के निधन पर भारत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु सहयोग समझौते को आगे बढ़ाने में पूर्व प्रधानमंत्री का नेतृत्व अमेरिका-भारत संबंधों की क्षमता में एक बड़े निवेश का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत में डॉ. सिंह को उनके आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाएगा। कनाडा…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले दिनों सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 15 आतंकवादियों में से एक की पहचान कुख्यात कमांडर नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी भी शहीद हो गया। डॉन समाचार पत्र की खबर में सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से यह जानकारी दी गई। पहली मुठभेड़ बन्नू जिले के जानी खेल इलाके में हुई। यहां दो आतंकी मारे गए। इसके बाद उत्तरी वजीरिस्तान में हुई दूसरी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया। मगर…
राशन कार्ड से वंचित परिवारों की पहचान बनेगी फैमिली आईडी औरैया। जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जनपद वासियों को फैमिली आईडी बनाने – बनवाने के लिए सम्बंधितों को निर्देशित किया है कि विभागीय योजनाओं से जुड़े पात्रों की फैमिली आईडी पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें । जिससे शत-प्रतिशत लोगों को फैमिली आईडी के रूप में अपना पहचान पत्र मिल सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत राशन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बने राशन कार्ड एक तरह से पहचान पत्र का भी काम करते हैं। राशन कार्ड की पात्रता सूची से बाहर आयकर दाता व सुविधा संपन्न तमाम…
पूर्वी चंपारण। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी, पूर्वी चंपारण द्वारा बंजरिया पंडाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमे पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जुटे आमजनो ने हिस्सा लिया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत स्व डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पण व माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ई० शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यो व विचारों को स्मरण करते कहा कि भारतीय राजनीति में डा. मनमोहन सिंह का अनमोल योगदान है।उनके नेतृत्व में भारत…
रांची। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है और इसकी भरपाई नहीं हो सकती। कमलेश ने कहा कि मनमोहन ने वित्त मंत्री पद पर रहते हुए आर्थिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने भारत को विश्व के विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करने का प्रयास किया, जिसमें काफी हद तक सफल रहे। आर्थिक सुधारों की दिशा में उनके कार्यों को जनमानस हमेशा याद रखेगा। कमलेश ने कहा…
पलामू। पलामू जिले में भ्रष्टाचार के कारण जांच से एक दशक से लंबित पड़ी 11 सड़कों के पुर्ननिर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के पुलिस उप महानिरीक्षक ने मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के उपसचिव शंकर एक्का को 26 दिसंबर को पत्र जारी कर सभी 11 सड़कों की जांच पूरी हो जाने के संबंध में जानकारी दी है। यह भी कहा है कि उक्त सड़क पर मरम्मत एवं नव निर्माण का कार्य किया जा सकता है। एसीबी को कोई आपति नहीं है। इस मामले में शुक्रवार को मेदिनीनगर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए राज्य…
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर विधायक ने जताया शोक हजारीबाग। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति और आर्थिक क्षेत्र का स्तंभ बताया। शुक्रवार को विधायक ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सादगी, निष्ठा और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है । उनका योगदान न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में था, बल्कि उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत की साख को भी मजबूत किया। उनके नेतृत्व में देश ने उदारीकरण और आर्थिक सुधारों की दिशा में…
