Author: shivam kumar

रांची। चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के पिता की हत्या की चाकू मार कर हत्या का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुशांत सिंह के पिता अशोक सिंह की चाकू से मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शनिवार को रिम्स में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद गांव लेकर पहुंचे और शनिवार देर शाम पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि अशोक सिंह की हत्या जमीन विवाद में हुई है। इस मामले में पुलिस ने छह से…

Read More

रविवार को प्रशासन ने किसी तरह मूर्ति का विसर्जन करवाया गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के लखना गांव में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुए विवाद और मारपीट में शनिवार को करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये थे। गांव में बारह घंटे तक तनाव का माहौल बना रहा। देर रात तक नारेबाजी, पथराव और हिंसा की घटना होती रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रविवार को प्रतिमा विसर्जन हुआ। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। मारपीट में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर है। इनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स…

Read More

रांची। दुर्गा पूजा में मेला घूमने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की शनिवार देर रात मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त रोहित तिर्की के रूप में हुई है। वह मूल रूप से लालपुर थाना क्षेत्र के लोहराकोचा का रहने वाला था। रोहित की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार को लालपुर चौक पर जाम लगा दिया। लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। लालपुर चौक पर जाम…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास रविवार दोपहर लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस ट्रेन में कोई यात्री नहीं था और यह कारशेड की ओर जा रही थी, इसलिए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब 12.10 बजे एक लोकल ट्रेन प्लेटफार्म एक से कारशेड की ओर जा रही थी। लोकल के पीछे के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। इससे रेलवे डिब्बों के साथ रेलवे पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची। टीम का…

Read More

गढ़वा। गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित लखेया गांव में शनिवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण रहा। घटना की सूचना पाकर डीसी शेखर जमुआर और एसपी दीपक पांडेय तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराकर प्रशासनिक देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन कराया। तनाव के क्रम में दो से तीन लोगों को हल्की चोटें आयी है, जिन्हें प्रशासन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इस पूरे प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही…

Read More

-संघ प्रमुख ने कोलकाता के आरजी कर कांड को बताया सबसे शर्मनाक घटना नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर में आयोजित विजयादशमी समारोह के अपने उद्बोधन में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने देश में बढ़ती हिंसक घटनाओं, कोलकाता के आरजी कर कांड, जुलूसों पर पथराव, इजराइल-हमास युद्ध और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जैसे मुद्दे उठाए। डॉ. भागवत ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। समय की मांग यह है कि उन्हें न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया से मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने कोलकाता के आरजी कर कांड को समाज की सबसे शर्मनाक घटना बताया। डॉ.…

Read More

मेहसाणा। मेहसाणा जिले की कडी तहसील के जसलपुर गांव की एक फैक्टरी में मिट्टी की दीवार धंसने से 9 श्रमिक दब गए। इसमें 5 श्रमिकों की मौत की सूचना है जबकि 4 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी आदि मशीनों की सहायता से फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। जसलपुर गांव के अंदर स्टील इनोक्स स्टेनलेस कंपनी में काम करने के दौरान शनिवार को मिट्टी की दीवार धंस गई। यहां श्रमिक दीवार बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार धंस गई, जिसमें 9 श्रमिक मिट्टी में दब गए। घटना के…

Read More

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा चीन दौरे की तैयारी में जुटे हैं। काठमांडू स्थित चीनी दूतावास के अधिकारी प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। दौरे का एजेंडा तय किया जा रहा है। इस दौरे में नेपाल बेल्ट एंड रोड इनिसिएटिव के कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर हो सकता है। नवंबर के पहले हफ्ते में विदेश मंत्री डॉ. राणा बीजिंग जाएंगी। काठमांडू स्थित चीनी दूतावास के अधिकारी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर चीन दौरे के एजेंडे को अंतिम रूप देने में लगे हुए…

Read More

ढाका। पुराने ढाका के तांतीबाजार पूजा मंडप पर शुक्रवार रात पेट्रोल बम फेंका गया, साथ ही 4 लोगों को चाकू मार दिया गया। माना जा रहा है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं कर पा रही है। उपस्थित श्रद्धालुओं ने तीन आरोपितों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार नवमी की रात करीब आठ बजे पुराने ढाका के तांतीबाजार पूजा मंडप में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि श्रद्धालु-दर्शनार्थियों की भीड़ में उपद्रवी दुर्गापूजा मंडप में घुसे और देवी प्रतिमा के सामने पेट्रोल बम…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय लगातार कट्टरपंथियों के निशाने पर है। ताजा मामला दुर्गा पूजा समारोह को लेकर है। दुर्गापूजा समारोहों के दौरान ऐसे तत्वों के खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा मुकदमें दर्ज किए गए और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक गुरुवार को चटगांव में एक दुर्गापूजा पंडाल में कुछ कट्टरपंथियों ने मंच पर जबरन चढ़ कर इस्लामिक गीत गाना शुरू कर दिया जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे आक्रोश बढ़ गया। चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (सीएमपी) के एडीसी (पीआर) काजी एमडी तारेक अजीज ने…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित 2024 एक्शन थ्रिलर ‘जिगरा’ रिलीज हो गई है। फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। लेकिन, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की। आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने में नाकाम रही है। फिल्म के दमदार ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसे देखते हुए जगरनॉट को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद थी। हालांकि रिलीज के पहले दिन फिल्म ज्यादा चर्चा नहीं बटोर पाई। आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ में नहीं है दम आलिया भट्ट और वेदांग रैना के साथ-साथ…

Read More