विशेष जमशेदपुर को अपना दूसरा घर बताते थे रतन टाटा हमेशा करते थे झारखंड और यहां के लोगों की चर्चा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश के मशहूर उद्योगपति रतन नवल टाटा अब इस दुनिया में नहीं हैं। वैसे तो वह पूरे देश के थे, लेकिन झारखंड से उनका अलग किस्म का रिश्ता था। टाटा समूह के मुख्यालय, यानी जमशेदपुर को अपना दूसरा घर बतानेवाले रतन टाटा ने उद्योग जगत में अपने करियर की शुरूआत अपने परदादा के नाम पर स्थापित इसी शहर से की थी। इसलिए जमशेदपुर से उन्हें खास लगाव था।…
Author: shivam kumar
कोलकाता। आर.जी. कर अस्पताल के अनशनकारी जूनियर डॉक्टर अनिकेत महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। गुरुवार रात को उन्हें धर्मतला के अनशन स्थल से एम्बुलेंस द्वारा तुरंत आर.जी. कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। अनिकेत महतो, जो पिछले रविवार से अनशन पर थे, की स्थिति धीरे-धीरे खराब हो रही थी। गुरुवार को डॉक्टरों ने उनकी जांच की और पाया कि उनके मूत्र में कीटोन बॉडी पाई गई है, जो गंभीर स्थिति का संकेत है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती करने का निर्णय लिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अनिकेत को आईवी…
कटिहार। कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत बारसोई और सुधानी के बीच एस के 360 लेबल क्रॉसिंग गेट के पास गुरुवार रात एक माल ट्रेन के चार चक्के बेपटरी हो गए। इस घटना के कारण डाउन लाइन ब्लॉक हो गई। रेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कटिहार से एआरटी स्पेशल रेल अधिकारियों की टीम को घटनास्थल पर भेजा। मिली जानकारी के अनुसार डीबीकेएम वैगन खाली थी और कटिहार की ओर आ रही थी, जिस कारण इस घटना में कोई हताहत या क्षति नहीं हुई। रेल प्रशासन डाउन लाइन को पुनः बहाल करने के लिए काम कर रहा है। इस घटना…
लंदन। मैग्नस कार्लसन ने गुरुवार को ग्लोबल शतरंज लीग में विश्वनाथन आनंद को शिकस्त दी। हालांकि चेन्नई के यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी अब पहले जैसे सक्रिय नहीं हैं, लेकिन नॉर्वे के कार्लसन शतरंज में सबसे बड़े सितारे बने हुए हैं। दोनों सर्वकालिक महान खिलाड़ी, जिन्होंने कुल मिलाकर 10 विश्व चैंपियनशिप जीती हैं, गुरुवार को फ्रेंड्स हाउस में ग्लोबल शतरंज लीग में दूसरी बार आमने-सामने आए। अल्पाइन एसजी पाइपर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे कार्लसन ने इस बार जीत हासिल की। गंगेज ग्रैंडमास्टर्स के खिलाफ 13-5 की जीत कार्लसन और उनके साथियों के लिए महत्वपूर्ण थी, क्योंकि उन्होंने अपने अंकों की संख्या 18…
शारजाह। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। बल्लेबाजों के सामूहिक प्रयास और 29 वर्षीय स्पिनर करिश्मा रामहरैक के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में कैरेबियाई टीम ने दबदबा कायम किया। 104 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की तूफानी बल्लेबाजी ने बांग्लादेश को धूल चटा दी। कप्तान हेले मैथ्यूज और स्टेफनी टेलर ने तेज पीछा की नींव रखी। शुरुआती ओवरों में सतर्क रुख अपनाने के बाद सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में बाउंड्री से निपटा और आसानी से…
जिनेवा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने गुरुवार को घोषणा की है कि आईओसी प्रेसीडेंसी के लिए उम्मीदवारों के प्रेजेंटेशन 30 जनवरी, 2025 को स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन में होंगे। सात उम्मीदवारों द्वारा सुबह के प्रेजेंटेशन के बाद, आईओसी दोपहर में एक सत्र की मेजबानी करेगा, जिसमें 2028 शीतकालीन युवा ओलंपिक खेलों के लिए मेजबान शहर का फैसला किया जाएगा, जिसमें इस साल की शुरुआत में आईओसी के साथ लक्षित वार्ता के बाद इटली की डोलोमिटी वाल्टेलिना एकमात्र दावेदार है। सेबेस्टियन कोए, जुआन एंटोनियो समरंच जूनियर, प्रिंस फैसल अल हुसैन, किर्स्टी कोवेंट्री, जोहान एलियाश, डेविड लैपर्टिएंट और मोरिनारी वतनबे सभी ने राष्ट्रपति…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नानाजी देशमुख और लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि नानाजी देशमुख जीवन भर देश के लिए जिए। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ” देशवासियों की ओर से भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश के ग्रामीणों विशेषकर वंचित समाज के सशक्तिकरण के लिए उनके समर्पण और सेवा भाव को हमेशा याद किया जाएगा।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर लिखा है ” महान समाज सुधारक, प्रबुद्ध राष्ट्रसेवक और भारत रत्न…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश (लाओस) प्रवास के दौरान आज सुबह व्यस्तता के बीच नवरात्रि पर मां सिद्धिदात्री को याद करना नहीं भूले। उन्होंने सभी उपासकों को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए मां की स्तुति की। उन्होंने शारदीय नवरात्रि के समापन पर आज एक्स हैंडल पर लिखा,” नवरात्रि में मां सिद्धिदात्री को कोटि-कोटि नमन। उनकी कृपा से सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद मिले।” उल्लेखनीय है कि नवरात्रि का आखिरी दिवस मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा का अंतिम रूप हैं। उन्हें सभी सिद्धियों की दात्री माना जाता है। इनकी पूजा से भक्तों को सभी प्रकार…
गंगटोक। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम आ रहे हैं। वह गंगटोक में आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। ‘प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करेंगे और शस्त्र पूजा में भी हिस्सा लेंगे। केंद्रीयमंत्री राजनाथ सिंह आज सिक्किम पहुचेंगे और 12 अक्टूबर को लौटेंगे। वो भारतीय सेना की गंगटोक में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य महत्वपूर्ण रक्षा तैयारियों पर चर्चा करना और तेजी से विकसित हो रहे सुरक्षा माहौल में परिचालन तत्परता को बढ़ाना है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज प्रेरणा स्थल का उद्घाटन भी करेंगे। यह स्मारक उन 22 बहादुर सैनिकों…
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अपने गृह प्रदेश हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। वो सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध मां नैना देवी के दर्शन करेंगे।भाजपा ने जेपी नड्डा के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के नड्डा आज सुबह बिलासपुर जिले में विराजमान मां नैना देवी के मंदिर पहुंचेंगे। वो वहां सुबह 10ः30 बजे मां के दर्शन करेंगे। इसके बाद नड्डा इसी जिले में नांगल ढाका के मस्तनपुरा पहुंचेंगे। यहां वो पूर्वाह्न 11ः20 बजे कुल्जा माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
-प्रधानमंत्री मोदी ने लाओस में 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में कहा-आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती विएंतियान (लाओस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत म्यांमार की स्थिति पर आसियान के दृष्टिकोण और पांच सूत्री सहमति का समर्थन करता है। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का वक्तव्य जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत का मानना है कि मानवीय सहायता को बनाए रखना महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र की बहाली के लिए भी…