Author: shivam kumar

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 13 से 17 अक्टूबर तक जिनेवा में आयोजित की जा रही 149वीं अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) सभा में संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। लोकसभा सचिवालय ने शनिवार को कहा कि शिष्टमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश; सांसद भर्तृहरि महताब, अनुराग सिंह ठाकुर, राजीव शुक्ला, विष्णु दयाल राम, अपराजिता सारंगी, डॉ. सस्मित पात्रा, ममता मोहंता के साथ लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी शामिल हैं। बिरला ” शांतिपूर्ण और सुरक्षित भविष्य के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग” विषय पर सभा को संबोधित करेंगे। बिरला अंतर संसदीय संघ में…

Read More

– बीआरओ की 75 परिवर्तनकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं वर्चुअली राष्ट्र को समर्पित कीं नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सुकना कैंट में शस्त्र पूजा की और सेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि हमने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया, क्योंकि हमारे दिल में किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। हमने केवल तभी युद्ध लड़ा है, जब किसी देश ने हमारी अखंडता और संप्रभुता का अनादर किया है। शस्त्र की पूजा करना एक प्रतीक है, जिसे जरूरत पड़ने पर पूरी ताकत से इस्तेमाल…

Read More

बोकारो। बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर उकरीद मोड़ के पास शनिवार सुबह सड़क हादसे में रजनीकांत राय की मौत हाे गई। दुर्घटना के बाद लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। बताया जाता है कि क रजनीकांत राय बोकारो के गौपालक बारी कॉपरेटिव का रहने वाला था। शनिवार सुबह वह उकरीद मोड़ के पास स्थित सुधा डेयरी से दूध देकर साइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे आ रही ट्रेलर ने रौंद दिया, जिसके कारण वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी। हादसे के बाद लोगों ने मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क जाम कर…

Read More

-कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचेगी देव डोलियां -मद्महेश्वर मेला 23 नंवबर को होगा आयोजित उखीमठ/मक्कूमठ। पंचकेदार में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 20 नवंबर को शुभ लग्नानुसार प्रात: काल और तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट 04 नवंबर पूर्वाह्न 11 बजे तुला लग्न में बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद श्री मद्महेश्वर भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों से होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। मद्महेश्वर मेला 23 नवम्बर को आयोजित होगा। मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट…

Read More

कैथल। हरियाणा में जनपद कैथल के मुंदड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह एक कार के नहर में गिर जाने पर उसमें सवार एक ही परिवार के सात लोगों की जान चली गई। सात शव निकाल लिये गए हैं जबकि 12 वर्षीय एक लड़की की तलाश जारी है। कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर है। आज सुबह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ऑल्टो कार (HR 13C 7181) अनियंत्रित होकर मुंदड़ी नहर में गिर गई। घटना के समय यह परिवार नजदीकी गांव में स्थित गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने जा…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। सभी पार्टियां इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक तरफ बीजेपी ने आजसू और जेडीयू को साथ रखकर मौजूदा महागठबंधन सरकार को चुनौती देने की पूरी तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ जेएमएम और कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक में अपना कुनबा मजबूत कर लिया है। आरजेडी के साथ अब सीपीआई (एमएल) भी इंडिया ब्लॉक के तहत झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसे में इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन शुरू हो गया है। सबसे खास बात यह है कि इंडिया ब्लॉक में 81 सीटों पर नहीं बल्कि…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकर के पतन के बाद गठित अंतरिम सरकार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काली माता को उपहार स्वरूप भेंट मुकुट संभाल नहीं पाई। वह चोरी हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने 2021 में कोरोनाकाल के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के क्रम में बांग्लादेश पहुंचकर प्रमुख शक्तिपीठ जेशोरेश्वरी मंदिर में विराजमान मां काली के चरणों में मुकुट भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया था। यह मुकुट गुरुवार दोपहर चोरी हुआ। राजधानी ढाका से छपने वाले अखबार द डेली स्टार की खबर के अनुसार, यह मंदिर बांग्लादेश में सतखिरा के श्यामनगर में स्थित है। जेशोरेश्वरी मंदिर…

Read More

-जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का जियो फाइनेंस ऐप का नया उन्नत संस्करण लॉन्च नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इं‍डस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने फाइनेंशियल मार्केट में हिस्सेदारी पाने के लिए बड़ा दांव लगाया है। आरआईएल की फाइनेंसियल कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) ने नवरात्रि में जियो फाइनेंस ऐप का नया उन्नत संस्करण लॉन्च किया है। ऐप के जरिए ग्राहकों के विभिन्न बैंक खातों और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को लिंक किया जा सकता है। कंपनी ने शुक्रवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि पहले से बेहतर वित्‍तीय सर्विस देने के लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपना पूर्णतया विकसित…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लाओस की राजधानी वियंतियाने में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा से मुलाकात की। यह दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि लाओ पीडीआर में प्रधानमंत्री शिनावात्रा से मुलाकात की। थाईलैंड भारत का एक बहुत ही मूल्यवान मित्र है। हमारी बातचीत इस बात पर केंद्रित थी कि हमारे देशों के बीच व्यापार संबंधों को कैसे बेहतर बनाया जाए और सांस्कृतिक संबंधों को कैसे बढ़ावा दिया जाए। हम रक्षा, शिपिंग, डिजिटल नवाचारों और अन्य…

Read More

पाकिस्तान के राजनीतिक इतिहास में 12 अक्टूबर 1999 एक और तारीख है जब एक सैन्य अफसर ने तत्कालीन नवाज शरीफ सरकार का तख्तापलट कर खुद देश की कमान संभाल ली। इस सैन्य तानाशाह का नाम था- जनरल परवेज मुशर्रफ। नवाज शरीफ ने ही जनरल परवेज मुशर्रफ को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बनाया था। तख्तापलट से कुछ घंटे पहले नवाज पर श्रीलंका से आ रहे मुशर्रफ के विमान के अपहरण और आतंकवाद फैलाने का आरोप लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें परिवार के 40 सदस्यों के साथ सऊदी अरब निर्वासित कर दिया गया था। घटनाक्रम यह था…

Read More

रांची। विजयादशमी शनिवार को है। इस दिन राजधानी में आठ जगहों पर रावण दहन किया जायेगा। मोरहाबादी मैदान, अरगोड़ा, हुंडरू मैदान, नामकुम के सिदरौल, टाटीसिलवे मैदान, शालीमार मैदान एचइसी, झखड़ाटांड़ व महादेव टंगरा में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। पंजाबी-हिंदू बिरादरी मोरहाबादी मैदान में रावण दहन का आयोजन करेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने कहा कि बारिश को देखते हुए रावण सहित अन्य पुतले को शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान ले जाया जायेगा। रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फीट तो कुंभकर्ण की 65 फीट तीनों पुतलों को वहां खड़ा कर साज-सजावट की जायेगी। उन्होंने…

Read More