Author: shivam kumar

मेरा कोई मिशन नहीं है, मिशन यही है कि जनता का सेवा करूं: रघुवर दास ओडिशा और मिजोरम के राज्यपाल शपथ लेंगे उसके बाद रघुवर दास फिर से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेंगे जमशेदपुर। ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास शुक्रवार को अपने शहर जमशेदपुर पहुंचे। भाजपा कार्यकतार्ओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। रघुवर दास ने प्रेस से कहा कि प्रभु जगन्नाथ की पावन धरती ओड़िशा मेरा कर्म क्षेत्र रहा है और आज महाप्रभु जगन्नाथ की इच्छा से ही मैं फिर अपने जन्मभूमि और कर्मभूमि में वापस लौटा हूं। उन्होंने कहा कि एक राज्यपाल के रूप में मेरा…

Read More

कोटपूतली (राजस्थान)। कोटपूतली के किरतपुरा के बड़ियाली की ढाणी में पांच दिन से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। तीन वर्षीय चेतना 23 दिसंबर को 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। वह 120 फीट की गहराई में फंसी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन की अब तक की विफलता से परिवार और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। अब तक बोरवेल के समानांतर 170 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा चुका है। इसमें पाइप डालकर रैट माइनर्स को नीचे उतारा जाएगा। रैट माइनर्स इस गड्ढे से बोरवेल तक 20 फीट लंबी सुरंग खोदकर चेतना तक पहुंचने…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों के लिए उन्हें सदैव याद किया जायेगा। डॉ मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में देश में आर्थिक उदारीकरण का दौर प्रारंभ किया। उसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश में आर्थिक सुधारों की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किये। आर्थिक नीतियों व वित्तीय मामलों में वह अपनी छाप जनमानस के बीच छोड़ गये हैं। उनकी दूरदर्शी सोच से किये गये कार्य सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी…

Read More

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। संघ ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. सिंह के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक्स हैंडल पर शोक संदेश जारी किया है। इसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले को उद्धृत करते हुए लिखा गया, ”भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और देश के वरिष्ठ नेता डॉ. सरदार मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश बेहद दुखी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनके परिवार और अनगिनत प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित बंगला नंबर 3 में माहौल गमजदा है। हर आंख नम…और हर आने वाले के चेहरे पर गम की परछाइयां नजर आ रही हैं। तीन एकड़ के भूखंड वाले इस विशाल टाइप-आठ बंगले में पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से रात करीब एक बजे पहुंचा है। तीन, मोतीलाल नेहरू रोड करीब 10 वर्ष तक प्रख्यात अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री सिंह का आवास रहा। 92 वर्ष की आयु में…

Read More

नई दिल्ली। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के सम्मान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह सहित सभी आधिकारिक कार्यक्रम अगले सात दिनों के लिए रद्द कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज रात यह जानकारी दी। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि इस दौरान रद्द किए जाने वाले कार्यक्रमों में सभी आंदोलनात्मक और आउटरीच कार्यक्रम शामिल हैं। पार्टी के कार्यक्रम 83 जनवरी, 2025 को फिर से शुरू होंगे। शोक की इस अवधि के दौरान पार्टी का झंडा आधा झुका रहेगा। कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि डॉ…

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उनके सहयोगी रहे जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक अत्यंत भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें याद किया। जयराम रमेश ने लिखा, “एक अत्यंत पूर्ण और असाधारण रूप से प्रतिष्ठित जीवन समाप्त हो गया। मुख्य आर्थिक सलाहकार, वित्त सचिव, आरबीआई गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, वित्त मंत्री और भारत के प्रधानमंत्री। ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज दोनों के पूर्व छात्र। 1956 में कैम्ब्रिज में प्रतिष्ठित एडम स्मिथ पुरस्कार के विजेता। मृदुभाषी, शांत और हमेशा गरिमामय, उनका दृढ़ संकल्प था। वे अपने 1991, 1992 और अन्य…

Read More

– ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे एक जलविद्युत परियोजना को दी मंजूरी बीजिंग। चीन ने भारतीय सीमा के करीब तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर 137 अरब डॉलर की लागत से दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिससे तटवर्ती देशों- भारत और बांग्लादेश में चिंताएं बढ़ गई हैं। दरअसल, चीन की सरकार ने ऐलान किया है कि वह तिब्‍बत की सबसे लंबी नदी यारलुंग त्‍सांगपो (भारत का ब्रम्हपुत्र नद) पर महाशक्तिशाली बांध बनाने जा रही है। इस बांध से चीन के धरती की स्‍पीड को प्रभावित करने वाले थ्री जॉर्ज बांध से 3 गुना ज्‍यादा बिजली…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन से दुखी हूँ ।वे भारत के आर्थिक विकास के जनक थे। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, भारत के वित् मंत्री एवं भारत के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ता के लिए जिस प्रकार की योजनाएं बनायी इसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। आज वे हमारे बीच नहीं रहे हैं। उनके कुशल आर्थिक नीतियां देश को दिशा दी हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था की मार्गदर्शक के रूप में जब…

Read More

लाल किले पर हमले में भी शामिल था, 2023 में ग्लोबल आतंकी घोषित हुआ लाहौर। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था। हाई शुगर की वजह से लाहौर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। अब्दुल मक्की आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का डिप्टी चीफ भी था। उसे 2020 में आतंकी फंडिग के लिए एक अदालत ने 6 महीने की सजा भी सुनाई थी। सजा के बाद उसने खुद को लो प्रोफाइल कर लिया…

Read More

काठमांडू। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कई पूर्व प्रधानमंत्री सहित प्रमुख दल के नेताओं ने शोक प्रकट किया है। इन सभी नेताओं ने दिवंगत मनमोहन सिंह के साथ अपनी स्मृति को साझा किया। नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने एक बयान जारी करते हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया है। डॉ. सिंह को विश्व के प्रख्यात अर्थशास्त्री बताते हुए राष्ट्रपति पौडेल ने कहा कि उनके द्वारा भारत के लिए अपनाई गई अर्थनीति का नेपाल समेत कई देशों ने अनुसरण करते हुए लाभ लिया…

Read More