Author: shivam kumar

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बेलगाम (कर्नाटक) के लिए रवाना हुए। रवाना होने के पहले पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का पल है कि 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। आज हम सभी उनके शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे हैं, जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा। गांधी ने जो सत्य-अहिंसा का संदेश…

Read More

रांची। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड सरकार द्वारा पेसा कानून की नियमावली को मंजूरी देने के बाद अब इस बात की नितांत आवश्यकता है कि सभी आवश्यक वैधानिक औपचारिकताओं को पूरा कर पेसा कानून को जमीनी स्तर पर जल्द-से-जल्द लागू किया जाये। श्री तिर्की ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से झारखंड की दशा और दिशा में सकारात्मक बदलाव आयेगा और अब ग्रामीणों विशेषकर जनजातीय समुदाय और मूलवासियों के लिए यह बहुत जरूरी है कि सरकार द्वारा स्वीकृत पेसा नियमावली…

Read More

रांची। ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ग्रामीण सड़कों के टेंडर को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिया है। मंत्री ने विगत दिनों विभाग के कार्यों की समीक्षा की थी जिसमें यह बात सामने आयी थी कि विभाग की रोक की वजह से ग्रामीण सड़कों की निविदा निष्पादित नहीं की जा रही है। मंत्री के निर्देश के बाद अब ग्रामीण कार्य विभाग इस संबंध में आदेश जारी करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही अभियंता प्रमुख सहित सभी प्रमंडल के इंजीनियरों को इससे अवगत करा दिया जायेगा। दरअसल, दो माह पूर्व ही ग्रामीण कार्य…

Read More

रांची। झारखंड की राजनीति में वर्ष 2024 में दो नए चेहरे उभरे हैं, जिनकी वर्षभर चर्चा होती रही। ये दो नाम हैं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो। इन दोनों राजनेताओं के बढ़ते कदम से विपक्षी दल भी हतप्रभ हैं। कल्पना सोरेन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की धर्मपत्नी हैं। कल्पना सोरेन ने पति हेमंत सोरेन के जेल में रहने के दौरान सक्रिय राजनीति में आने का फैसला लिया। गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर कल्पना सोरेन…

Read More

बवाल के दौरान की फोटो के आधार पर आरोपितों की हो रही है पहचान: संभल एसपी मुरादाबाद। संभल हिंसा में बीते दिन गिरफ्तार किए गए सात आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जिला कारागार भेज दिया गया। संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार इन सात आरोपितों समेत अब तक 49 आरोपितों को गिरफ्तार करके जेला भेजा जा चुका है। संभल एसपी ने बताया कि बवाल के दौरान जो फोटो लिए गए थे उन फोटो के आधार पर आरोपितों की पहचान हुई और इसी आधार पर इनको मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया…

Read More

सिलीगुड़ी। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं बटालियन ने कार्रवाई करते हुए खोरीबाड़ी महकमा के अधिकारियों ने 101 ग्राम मॉर्फीन के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम शुकदेव सिंह, कृष्ण दास और मोहम्मद सैम्स हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर रात सूत्रों से सूचना मिलने के बाद एसएसबी के जवानों ने अधिकारी बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में छापेमारी की। बाद में एसएसबी ने तीन युवकों को पकड़ा। जब युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 101 ग्राम मार्फीन बरामद हुई। जिसके बाद एसएसबी ने आगे की कार्रवाई के लिए पकड़े गए युवकों को…

Read More

कोलकाता। क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे पार्क स्ट्रीट और चिड़ियाघर के करीब लगभग दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। लालबाजार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, सुरक्षा प्रबंधन के लिए मंगलवार रात से ही आठ डिप्टी कमिश्नर्स को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इसके अलावा 11 वाच टावर भी लगाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, शहर में 30 एसीपी, 27 इंस्पेक्टर और 250 सब-इंस्पेक्टर भी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 40 पुलिस सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं,…

Read More

– प्रधानमंत्री ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का किया शिलान्यास- वाजपेयी की स्मृति में डाक टिकट और सिक्का भी किया जारी खजुराहो/भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के लिए नदी जल का महत्व सबसे पहले बाबा साहब आंबेडकर ने समझा। भारत में जो नदी घाटी परियोजनाएं बनीं, इसके पीछे उन्हीं का विजन था, लेकिन कांग्रेस ने कभी बाबा साहब को इसका श्रेय नहीं दिया। कांग्रेस की सरकारों ने उनके इस योगदान के लिए किसी को पता नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों के बीच नदी जल को लेकर विवाद चल रहा है। जिस समय कांग्रेस की सरकार…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आवास पर बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन के बीच तालमेल और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल कर रहा है और आज उसने खुद को वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार सभी के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के लिए विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए…

Read More

रांची। झारखंड आंदोलन के वीर शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के शहीद निर्मल महतो चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्मल दादा के सपनों को पूरा करना है, इन नेताओं की वजह से राज्य अलग हो सका, इनके विचारों के साथ जनता को साथ लेकर चलने की जरूरत है। हर जगह हमारे कार्यकर्ता उन्हें नमन कर रहे हैं। जब तक झारखंड रहेगा निर्मल महतो का नाम अमर रहेगा।

Read More

रांची। भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर विधानसभा परिसर स्थित अटल जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। साथ ही अटल जी की चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

Read More