Author: shivam kumar

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्‍यों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर राजस्‍व हस्‍तांरित किया है। राज्‍यों को जारी की गई इस राशि में अक्टूबर में देय नियमित किस्त के अलावा 89,086.50 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त भी जारी की गई है। वित्‍त मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर सरकार ने राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर राजस्‍व हस्तांतरण जारी किया है। इस राशि में अक्‍टूबर माह की सामान्य नियमित किस्त 89,086.50 करोड़ रुपये के अलावा अग्रिम किस्त भी शामिल है। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख: व्‍यक्‍त किया। सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि रतन टाटा के निधन से दुखी हूं, वे एक उत्कृष्ट नेता, दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे, जिनके योगदान ने हमारे समाज पर अमिट छाप छोड़ी है। केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर रतन टाटा के निधन पर प्रति दुख: व्‍यक्‍त करते हुए लिखा है कि नवाचार, नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनके गहरे संकल्प ने उद्योगों को बदल दिया और समुदायों का उत्थान किया। उन्‍होंने कहा है कि…

Read More

मुंबई/नई दिल्‍ली। देश के उद्योगपति अनमोल रतन टाटा के निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है। बुधवार रात करीब 11:00 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। भारतीय उद्योगपतियों मुकेश अंबानी से लेकर एसबीआई चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने उनके निधन को सभी भारतीयों के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है। देश के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जारी बयान में कहा, ‘‘यह भारत और भारतीय उद्योग के लिए बेहद दुखद है। रतन टाटा का निधन केवल टाटा समूह…

Read More

पटना। रेलगाड़ी संख्या 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन बीती देर रात करीब 12.15 बजे पटना-गया रेलखंड के बेलागंज-नेयामतपुर रेलवे स्टेशन के बीच पिलर संख्या 75/05 के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। इस संबंध में जहानाबाद रेल थाना अध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब सवा बारह बजे यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा रेल पटरी में बिछाये गये सीमेंट ब्लॉक्स स्लीपर को उठाकर रेल लाइन पर रख दिया गया था। हालांकि, ड्राइवर ने उसे देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका लेकिन ट्रेन रुकते-रुकते इंजन स्लीपर में जा…

Read More

रांची। दुर्गा पूजा के मद्देनजर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से रांची पुलिस ने गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला। ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सिटी डीसपी केवी रमण सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी फ्लैग मार्च में शामिल थे। फ्लैग मार्च अल्बर्ट एक्का चौक से डेली मार्केट होते हुए उर्दू लाइब्रेरी, एकरा मस्जिद, चर्च रोड, कर्बला चौक से वापस अल्बर्ट एक्का चौक पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शांति और भाईचारे से पर्व त्यौहार मनाने की लोगों से अपील की। उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा के निधन से पूरा देश मर्माहत है। उनके निधन से देश की पूरी 140 करोड़ जनता शोकाकुल है। रतन टाटा एक ऐसे उद्योगपति रहे जिन्होंने उद्योग जगत का देश की ओर से नेतृत्व किया। जब मैं मुख्यमंत्री थ, उस समय उनसे मुलाकात हुई थी। कई एक योजनाओं के बारे में हमने उनसे चर्चा की। वह इन योजनाओं पर काम करने को बिल्कुल तैयार थे, लेकिन हम राज्य के मुख्यमंत्री नहीं…

Read More

उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इस समय विदेश में हैं। एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने रतन टाटा की निधन की खबर सुनी, जिसके बाद लाइव कॉन्सर्ट रोक कर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दर्शकों को रतन टाटा के निधन के बारे में जानकारी दी और सभी को जीवन में उनसे सीखने लायक बातें बताईं। दिलजीत ने मंच पर कहा कि उनकी कभी रतन टाटा से मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन उनकी जिंदगी पर उनका काफी प्रभाव रहा। आप…

Read More

रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोरचा ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इसमें 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गये हैं। जारी सूची के अनुसार मांडर से गौरा भगत, टुंडी से मोतीलाल महतो, धनबाद से राजेश रतन, कोडरमा से मनोज कुमार यादव, बरही से कृष्णा यादव, बरकट्ठा से महेंद्र मंडल, हजारीबाग से उदय मेहता, डालटनगंज से अंकित मेहता, गोड्डा से परिमल ठाकुर, गांडेय से अकील अख्तर (रिजवान), धनबाद से सपन कुमार मोदक, खरसावां से पांडू राम हिब्रु, सिंदरी से उषा देवी और बोकारो से सरोज देवी को उम्मीदवार बनाया…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हेमंत सोरेन ने रतन टाटा के असामयिक निधन पर राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे। उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ समाजसेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे एक सच्चे राष्ट्रवादी थे। उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। रतन टाटा एक-एक देशवासी के दिलों…

Read More

-टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त नई दिल्ली। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 मुकाबले में 86 रनों के बढ़े अंतर से हरा दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 221 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 12 अक्टूबर…

Read More

नई दिल्ली। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपने क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 3,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं। 78 अंतरराष्ट्रीय मैचों और 83 पारियों में, ब्रूक ने 44.64 की शानदार औसत से 3,125 रन बनाए हैं। उनके रिकॉर्ड में सात शतक और 17 अर्द्धशतक शामिल हैं, जो सभी प्रारूपों में उनकी निरंतरता और कौशल को उजागर करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में, ब्रूक ने 19 मैच खेले हैं, जिसमें 58.58 की असाधारण औसत से 1,699 रन बनाए हैं। उन्होंने 31 पारियों में छह शतक और नौ अर्द्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 186…

Read More