पूर्वी सिंहभूम। शहर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड की जांच में पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले के सभी 16 आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इसकी जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपितों में राघवेन्द्र कुमार उर्फ रविन्द्र कुमार उर्फ घेरे (40) और गणेश मछुवा (34) शामिल हैं। राघवेन्द्र ने मंगलवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, जबकि गणेश मछुवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम — दक्षिण पूर्व रेलवे ने परिचालन में असामान्य देरी के चलते हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के रूट में अस्थायी बदलाव किया है। 15 जुलाई 2026 को चलने वाली दोनों दिशाओं की यह ट्रेन अब टाटानगर स्टेशन तक ही संचालित होगी। रेलवे ने बुधवार को जारी सूचना में बताया कि गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 जुलाई को अपने निर्धारित गंतव्य बड़बिल तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन टाटानगर पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इस वजह से टाटानगर से बड़बिल के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। इसी तरह, गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल–हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 जुलाई को…
झारखंड नथवाणी के लिए विकास, विश्वास, समर्पण और नि:स्वार्थ भाव का केंद्र रहा -परिमल नथवाणी की 2026 में वापसी, विकास के नये अध्याय का शंखनाद राजनीति में अक्सर लोग सत्ता के लिए जुड़ते हैं, लेकिन कुछ विरले ही होते हैं, जो किसी माटी को अपनी ‘कर्मभूमि’ और वहां के लोगों को अपना परिवार मान लेते हैं। कुछ जगहों पर जाना महज एक दौरा होता है, लेकिन कुछ जगहों पर लौटनाअपने घर लौटने जैसा लगता है। इतिहास और राजनीति के पन्नों में अक्सर विकास के वादे और चुनावी दौरे दर्ज होते हैं, लेकिन जब कोई जनप्रतिनिधि किसी राज्य की मिट्टी से…
पलामू: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पलामू जिले में मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जिले के अधिकांश प्रखंडों में 94 से 98 प्रतिशत घरों तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं, जिससे मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गणना प्रपत्र वितरण में डालटनगंज प्रखंड 98.09 प्रतिशत के साथ जिले में सबसे आगे है। इसके बाद छतरपुर में 96.01 प्रतिशत, बिश्रामपुर में 95.69 प्रतिशत, पांकी…
पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड (महाकालेश्वर रोड) स्थित सेंट जॉन हाई स्कूल के समीप सोमवार देर रात सरकारी शराब दुकान शुरू किए जाने का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया। दुकान पर बोर्ड लगाए जाने और पूजा-अर्चना के बाद बिक्री शुरू होने की जानकारी मिलते ही आसपास की बस्तियों से बड़ी संख्या में लोग, विशेषकर महिलाएं, मौके पर पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। बढ़ते विरोध और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। विरोध इतना तीव्र था कि पहले ही दिन दुकान का संचालन बंद कराना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि…
नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। भाव में आई नरमी के बाद देश के ज्यादातर प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,44,320 रुपये से 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,290 रुपये से 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई है। चांदी के भाव में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीतिशास्त्र के एक प्रसिद्ध श्लोक में देश के समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर श्लोक को उद्धृत किया, “’कन्यानां सम्प्रदानञ्च कुमाराणाञ्च रक्षणम्।राष्ट्रस्य सङ्ग्रहे नित्यं विधानमिदमाचरेत्॥’ इसका अर्थ है कि महिलाओं का कल्याण सुनिश्चित करना, युवा पीढ़ी की रक्षा और पोषण करना तथा राष्ट्र की एकता, सुरक्षा, समृद्धि और सुचारु शासन के लिए निरंतर आवश्यक व्यवस्था करना जन प्रतिनिधि का निरंतर कर्तव्य है। ‘कन्यानां सम्प्रञ्च कुमारानाञ्च रक्षणम्।राष्ट्रस्यङेग्रह नित्यं विहितमिदमाचरेत्॥’ इस सुभाषितम का अर्थ है कि जब चौतरफा विकास के…
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं और शहर में चापड़बाजी की खौफनाक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा सनसनीखेज मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्य मंदिर के पास स्थित टाउन हॉल का है, जहाँ रविवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने दो युवकों पर धारदार चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बारीडीह निवासी अभिषेक गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अजय रविदास भी चोटिल हुआ है। लहूलुहान अभिषेक का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा है। पीड़ित अभिषेक के अनुसार, वह मानगो क्षेत्र से…
मेदिनीनगर। पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में रविवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक आक्रामक आवारा कुत्ते ने गांधी मैदान और नई मोहल्ला इलाके में तांडव मचा दिया। कुत्ते ने महज आधे घंटे के भीतर खेल रहे 10 मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों के बीच दहशत फैल गई। घटना के तुरंत बाद बदहवास परिजन घायल बच्चों को लेकर मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचे। एक के बाद एक कई बच्चों के खून से…
रांची। झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान जेल महानिरीक्षक (आईजी) सुदर्शन मंडल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें रांची के कोकर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद सुदर्शन मंडल को तत्काल अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हृदय संबंधी समस्या की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति…
चक्रधरपुर। प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। आगामी श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल ने महादेवशाल रेलवे स्टेशन पर 22 जोड़ी यात्री ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है। सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृति मिलने के बाद इस व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। रेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह अस्थायी ठहराव 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगा।…
