पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रबदा गांव में सोमवार की सुबह अंधविश्वास के चलते एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई। यहाँ एक कलयुगी चाचा ने अपने 13 वर्षीय नाबालिग भतीजे की बेरहमी से चाकू गोदकर और गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक बच्चे की पहचान साधु बैठा के इकलौते बेटे रोशन बैठा के रूप में हुई है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना सुबह लगभग 6:30 बजे की है, जब रोशन अपने घर के पास खेल रहा…
Author: shivam kumar
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी मोलनी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की धर्मपत्नी मोलनी देवी का हाल ही में निधन हुआ था। उनके निधन की सूचना मिलने पर आदित्य साहू बड़कागांव स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में…
देहरादून। पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) ने कहा कि भविष्य के युद्धों में तकनीक, संयुक्त सैन्य क्षमता और बहु-आयामी रणनीति निर्णायक भूमिका निभाएगी। बदलते युद्ध स्वरूप के अनुरूप सशस्त्र बलों को लगातार तैयार करना और नई तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है। रविवार को सैनिक संस्थान गढ़ी कैंट में ऑल इंडिया गोरखा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए अनिल चौहान ने कहा कि वह 47 वर्ष की सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका सीडीएस के रूप में कार्यकाल अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार 10 से 19 सितंबर तक पूरे देश में तटीय स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ चलाएगी। इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने वैज्ञानिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी नवाचार, जनभागीदारी तथा विभागीय सहयोग को जोड़कर इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को विज्ञान मंत्रालयों और विभागों के सचिवों तथा वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सरकार के प्रधान वैज्ञानिक…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग (ऑनलाइन जुआ) के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शिवनारायणपुर में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में ऑनलाइन बेटिंग के संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सिम कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की तकनीकी जांच में जुट गई है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज…
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 13 से 17 जुलाई तक स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे, भारत-ईयू व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे तथा व्यापार, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियों और उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए विभिन्न देशों के नेताओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने रविवार को बताया कि गोयल उच्चस्तरीय भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में उन्नत विनिर्माण,…
रांची। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में रविवार सुबह शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिलने से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में प्रवेश करते ही उनकी नजर स्थापित शिवलिंग पर पड़ी, जो…
– 11 डॉक्टरों और MPW कर्मी को शोकॉज, जिले में मलेरिया नियंत्रण अभियान तेज जमशेदपुर। ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अब तक पांच बच्चों की मौत के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के 11 डॉक्टरों और एक एमपीडब्ल्यू कर्मी को शोकॉज नोटिस जारी किया है। सभी से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 29 जून से 10 जुलाई तक जिले…
पलामू। पलामू पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पड़वा और नावाबाजार थाना क्षेत्र से कुल 27 नाबालिग (लड़के-लड़कियों )को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सभी नाबालिग लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उन्हें बिहार के सासाराम में धान रोपाई के कार्य के लिए ले जाया जा रहा था। गोपनीय सूचना पर शुक्रवार रात की गई कार्रवाई में पड़वा थाना क्षेत्र से 14 और नावाबाजार थाना क्षेत्र से 13 नाबालिगों को बरामद किया गया। पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में बिहार के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ…
-अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के तहत शनिवार को 2,435 महिलाओं सहित कुल 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग-अलग काफिलों में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले स्थित पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल बेस कैंप के लिए भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, रवाना हुए श्रद्धालुओं में 256 साधु, 46 साध्वियां और 31 बच्चे भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड लैंग को याद करते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में डेविड लैंग के नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा आई और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती मिली। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि डेविड लैंग जुलाई 1984 से 1989 तक न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री रहे और अक्टूबर 1984 में उनका पहला विदेश दौरा भारत…
