Author: shivam kumar

-चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का जताया अनुमान -बोले दास-खुदरा महंगाई दर भी 4.5 फीसदी पर रहने का अनुमान मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बुधवार को नीतिगत ब्‍याज दर रेपो रेट में लगातार 10वीं बार बदलाव नहीं किया। आरबीआई ने रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा । इस फैसले से आपके लोन महंगे नहीं होंगे और ईएमआई भी नहीं बढ़ेगी। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक के बाद इसकी घोषणा की। आरबीआई गवर्नर ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने…

Read More

रांची। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और कांके विधायक समरी लाल ने संयुक्त रूप से बरियातू जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का बुधवार को शिलान्यास किया। कई वर्षों से स्थानीय लोग सौंदर्यीकरण कार्य कराने की मांग कर रहे थे। मौके पर संजय सेठ ने कहा कि जोड़ा तालाब में लोक आस्था का महापर्व छठ कई वर्षों से भव्य रूप से मनाया जा रहा है। छठ व्रतधारियों की एवं जोड़ा तालाब निवासियों का कई वर्ष की मांग आज पूरी हो रही है। यह काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जायेगा। सेठ की अनुशंसा पर सीसीएल के सीएसआर फंड से यह कार्य कराया…

Read More

रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 2024-25 के लिए झारखंड की रणजी (सीनियर मेंस) ट्रॉफी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में कुल 16 प्लेयर्स शामिल किये गये हैं, जिनकी कप्तानी भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य और इंटरनेशनल प्लेयर्स ईशान किशन को मिली है। इसके अलावा विराट सिंह को उप कप्तान बनाया गया है, जबकि कुमार कुशाग्र को विकेटकीपर के तौर पर लिया गया है। इन तीनों के अलावा टीम में नजीम सिद्दीकी, आर्यमन सेन, शरणदीप सिंह, कुमार सूरज, अनुकूल राय, उत्कर्ष सिंह, सुप्रियो चक्रवर्ती, सौरभ शेखर, विकास कुमार, विवेकानंद तिवारी, मानीषी, रवि कुमार यादव और रौनक कुमार मेंबर…

Read More

रांची। झारखंड राज्य खनिज धारित भूमि उपकर अधिनियम 2024 लागू कर दिया गया है। विधि विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत खनिज पर लगने वाले उपकरों का उपयोग झारखंड राज्य में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा सेवाएं, कृषि, ग्रामीण आधारभूत संरचना विकसित करने पेयजल एवं स्वच्छता सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए किया जायेगा। इसके तहत उपकर से प्राप्त राशि के लिए एक कोष बनाया जायेगा। खनन पट्टे इत्यादि लेने वाले से खनन के बदले यह सेस लिया जायेगा। खनन के प्रकार- रेट ऑफ सेस कोल बियरिंग लैंड- 100 रुपये प्रति मीट्रिक टन कोयले के…

Read More

रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 14 अक्टूबर सोमवार को बुलायी गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे। बैठक दिन के 12:00 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। यह माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगने वाली आदर्श आचार संहिता के पहले यह आखिरी बैठक होगी। राज्य सरकार इस दिन कई लोकलुभावन निर्णय ले सकती है। कैबिनेट की बैठक संबंधी आदेश मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने जारी कर दिया है।

Read More

ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय, अवामी लीग नेता और पूर्व आईसीटी राज्यमंत्री जुनैद अहमद पलक समेत 19 लोगों पर राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) डेटा लीक का कथित आरोप लगा है। इन सभी के खिलाफ कफरूल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, जॉय और अन्य पर कथित तौर पर संगठित सिंडिकेट के माध्यम से एनआईडी जानकारी की बिक्री की सुविधा प्रदान करने का आरोप है। कहा गया है कि जॉय व अन्य ने डिजिकॉन को व्यावसायिक लेनदेन के लिए एनआईडी जानकारी का उपयोग…

Read More

कराची। पाकिस्ताान ने लेबनान में रह रहे अपने 67 नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है। यह सभी विमान से स्वदेश लाए जा रहे हैं। विमान के अब से कुछ देरबाद कराची पहुंचने की संभावना है। पाकिस्तान के चैनल एआरवाई न्यूज के अनुसार, उड़ान में लेबनान से वापस लाए गए 67 नागरिक सवार हैं। यह लेबनान से सड़क मार्ग से सीरिया की राजधानी दमिश्क पहुंचे। वहां से इनको विमान से कराची लाया जा रहा है। लेबनान और सीरिया के पाकिस्तान दूतावास ने नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की। सभी के लिए परिवहन और भोजन की व्यवस्था की। इससे पहले, नागरिक उड्डयन…

Read More

दमिश्क। इजराइल ने सीरिया में हिजबुल्लाह के एक कुख्यात कमांडर को निशाना बनाया। इजराइल के दो अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क में इजराइल के सुरक्षाबलों ने एक आवासीय इमारत पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। यह हमला ईरानी दूतावास के पास किया गया। सुरक्षाबलों ने हथियारों की तस्करी में शामिल हिजबुल्लाह के कमांडर को निशाना बनाया। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में इसका उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सीरिया की राज्य समाचार एजेंसी ने एक सैन्य स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि रॉकेटों ने महिलाओं और बच्चों सहित सात नागरिकों की जान ले ली।…

Read More

रांची। हड़ताली मनरेगा कर्मी वापस काम पर लौट गये हैं। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी के साथ हुई 8 अक्टूबर को वार्ता के बाद अनिश्चितकालिन हड़ताल खत्म करने की सहमति बनी थी। इसमें 30 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी सहित बीमा योजना और सामाजिक सुरक्षा और यात्रा भत्ता देने की मंजूरी दी गयी है। इसके साथ ही हड़ताल अवधि 79 दिनों के मानदेय आदि का भुगतान करने का भी फैसला लिया गया है। हड़ताल अवधि को उनके अवकाश, अतरिक्त कार्य दिवस से समायोजित किया जायेगा। बता दें कि ग्रेड पे, नियमितीकरण इत्यादि की मांग को लेकर 5000 से अधिक मनरेगा कर्मी…

Read More

रांची। रांची एसएसपी ने 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। रांची एसएसपी ने संजीव कुमार को बीआइटी मेसरा ओपी प्रभारी बनाया है। बीआइटी मेसरा के तत्कालीन थानेदार को कांके थाना भेजा गया है। जयदीप टोप्पो को डोरंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। दिवाकर कुमार को खादगढ़ा टीओपी प्रभारी बनाया गया है। चूड़ामणि टुडू को टाटीसिल्वे थाना भेजा गया है। रघुवंश कुमार को सदर थाना से सिल्ली थाना भेजा गया है।

Read More

रांची। प्रत्येक वर्ष एक कथाकार को प्रतिष्ठित आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान दिया जाता है। वर्ष 2024 का यह सम्मान झारखंड सरकार में पदाधिकारी रहे कथाकार रणेंद्र को 9 नवंबर को लखनऊ (यूपी) में दिया जायेगा। कथाक्रम सम्मान समिति के संयोजक शैलेंद्र सागर, वरिष्ठ कहानीकार शिवमूर्ति, रंगकर्मी राकेश और चर्चित लेखिका रजनी गुप्त ने संयुक्त रूप से इस संबंध में निर्णय लिया है। कार्यक्रम सम्मान समिति के संयोजक शैलेंद्र सागर के मुताबिक रणेंद्र हिंदी कथा साहित्य के विशिष्ट एवं चर्चित कथाकार हैं। झारखंड सरकार में सेवा देते अप्रैल 2024 में जनजातीय कल्याण शोध संस्थान के निदेशक पद से रिटायर हुए…

Read More