Author: shivam kumar

अररिया। भारत रत्न से सम्मानित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को फारबिसगंज भाजपा नगर इकाई की ओर से सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्मी रंजन के आवासीय परिसर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने की।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सौंवीं जयंती है और भाजपा की ओर से सौवीं जयंती को अटल जन्म शताब्दी समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण किया।जिसके बाद दो मिनट का मौन…

Read More

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान निजी कारणों से जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट से बाहर हो गए हैं। 26 वर्षीय राशिद अपनी पीठ की चोट के बाद अपने चिकित्सक की सलाह के अनुसार लाल गेंद वाले क्रिकेट से दूर थे और इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चूक गए। बाद में, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने घोषणा की कि वह नवंबर तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहेंगे और इस बात पर संदेह था कि वह जिम्बाब्वे दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह बना पाएंगे या नहीं। हालांकि, राशिद को…

Read More

हरलीन ने जड़ा करियर का पहला शतक -स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल और जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाया अर्धशतक वडोदरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 115 नरों से मात दी है। टी20 श्रृंखला में बाद अब एकदिवसीय सीरीज में भी भारतीय महिला टीम ने अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वडोदरा के मैदान पर खेले गया यह मुकाबला ऐतिहासिक रहा। दोनों टीमों ने मिलकर एक मैच में 601 रन बनाए। भारत की ओर से मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए…

Read More

लखनऊ। 19वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप 27 दिसम्बर से चंडीगढ़ में शुरू हो रही है। इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए उप्र की टीम का चयन हाे गया है। इन खिखाड़ियाें काे बुधवार काे किट वितरित किया गया। इसके साथ ही टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गयी। चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीम में बालक वर्ग में यश पटेल, अनुज पांडे, राज पांडे, साहिल सिंह, विवेक, ओमकार जोशी, आराध्य चौहान एवं प्रशांत वर्मा शामिल हैं। वहीं बालिका वर्ग में अनुष्का, ख़ुशी, नव्या, सोनाली, ज़मजम, संस्कृति, रिषिभा एवं स्वास्तिका शामिल हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सॉफ्ट टेनिस…

Read More

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के पूर्व अंतरराष्ट्रीय डिफेंडर राफिन्हा ने अपने मूल क्लब कोरीतिबा में मुफ्त ट्रांसफर पर फिर से शामिल होने पर सहमति व्यक्त की है। ब्राजील के सेरी बी क्लब ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 39 वर्षीय खिलाड़ी ने इस महीने की शुरूआत में साओ पाउलो से अलग होने के बाद इस क्लब के साथ एक साल का अनुबंध किया है, जिससे उनके पेशेवर करियर की शुरुआत हुई थी। राफिन्हा ने सोशल मीडिया पर प्रकाशित एक वीडियो में कहा, “मैं आपको यह बताने के लिए यहां हूं कि मैं लगभग 20 साल पहले जब मैं यहां से…

Read More

वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’ आज यानी 25 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर हर जगह रिलीज हो गई है। ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आए हैं। फिल्म का कैमियो सीन लीक हो गया है। ‘बेबी जॉन’ जैसी फिल्म में उनका कैमियो महत्वपूर्ण है, सीन लीक होने से फिल्म की टीम को नुकसान हो सकता है, क्योंकि यह दर्शकों के लिए सरप्राइज एलिमेंट होता है। सोशल मीडिया पर लीक हुए एंट्री सीन में सलमान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ वरुण धवन भी दिखाई दिए। कुछ दिनों पहले आई फिल्म…

Read More

नई दिल्ली। सिनेमा घरों में खुले रूप से बिकने वाले पॉपकॉर्न पर वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर पांच फीसदी ही लागू होगा, जैसा कि रेस्टोरेंट सेवाओं पर लागू होता है। अगर पॉपकॉर्न को फिल्म टिकट के साथ बेचा जाता है, तो इसे एक समग्र आपूर्ति के रूप में माना जाएगा। चूंकि, इस मामले में मुख्य आपूर्ति टिकट है, इसलिए उसकी लागू दर के अनुसार कर लगाया जाएगा। इस बारे में जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक में स्पष्टीकरण दिया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को दी जानकारी में कहा कि नमक और मसालों वाले पॉपकॉर्न पर लागू वर्गीकरण और…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज क्रिसमस के मौके पर सपाट कारोबार होता नजर आ रहा है। सोने और चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं हुआ है। इस वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज भी 77,500 रुपये से लेकर 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 71,050 रुपये से लेकर 70,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज कोई परिवर्तन नहीं होने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 91,300 रुपये…

Read More

नई दिल्ली। क्रिसमस के मौके पर घरेलू शेयर बाजार में आज छुट्टी है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कोई कारोबार नहीं होगा। इसके साथ ही करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स (ईजीआर) में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। इस साल शेयर बाजार में रविवार और शनिवार को छोड़कर कुल 16 दिन छुट्टी रही है। साल 2024 में स्टॉक मार्केट में पहली छुट्टी 26 जनवरी को थी, जबकि आज क्रिसमस के दिन आखिरी छुट्टी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के हॉली-डे कैलेंडर के मुताबिक अगले साल 2025 में स्टॉक मार्केट में कुल 14 दिनों का अवकाश रहेगा।…

Read More

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का भारत भ्रमण का निमंत्रण पाने के लिए किए गए सारे प्रयास विफल होने के बाद अब बांग्लादेश और पाकिस्तान की यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। इसके लिए उन्होंने दोनों देशों के राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात कर भ्रमण की तारीख तय करने को कहा है। मंगलवार शाम काठमांडू में पाकिस्तान के राजदूत अबरार हाशमी ने प्रधानमंत्री ओली से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान ही प्रधानमंत्री की तरफ से पाकिस्तान की यात्रा की इच्छा जताई गई। पांच दिन पहले ही बांग्लादेश के राजदूत सलाहुद्दीन चौधरी ने भी ओली…

Read More

तेहरान। अपने सख्त इंटरनेट प्रतिबंधों के लिए मशहूर ईरान अब अपना रुख बदल रहा है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने मेटा के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर से पाबंदी हटा ली है। नए सख्त हिजाब कानून से जुड़े विधेयक को रोके जाने के बाद यह ईरान की सरकार के बदलते तेवर की एक और कड़ी है। ईरान की न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने मंगलवार को राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की अध्यक्षता में हुई बैठक के हवाले से बताया है कि व्हाट्सएप और गूगल प्ले जैसे कुछ लोकप्रिय विदेशी प्लेटफॉर्म से प्रतिबंध हटाने पर सकारात्मक बहुमत के बाद यह फैसला लिया…

Read More