लोहरदगा। जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। पहली सड़क दुर्घटना भंडरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार, बीएस कालेज के पूर्व प्राचार्य गोस्सनर कुजूर का रांची में डायलिसिस करवाने के बाद उनके पुत्र डेविड कुजूर और उनका साला मारकुस कुजूर एक्सयूवी कार से लोहरदगा लौट रहे थे। इस दौरान नंदिनी पुल के समीप कोटा मोड के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि प्रो. गोस्सनर कुजूर, उनके पुत्र डेविड…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने अहम घटनाक्रम में दिल्ली महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर सवाल उठाए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को विज्ञापन जारी कर कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है। रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विभाग की तरफ से विज्ञापन जारी कर लोगों से आगाह किया गया है कि अपनी जानकारी साझा करने से बचें। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि उसे जानकारी मिली है कि दिल्ली की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत प्रति माह 2100 रुपये…
रांची। झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 दिसंबर को सुबह हल्के दर्जे का धुंध और कोहरा छाया रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। राज्य के कई ईलाकों में कोहरा भी छाया रहा। न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जतायी गयी है। पिछले 24 घंटे में उच्चतम तापमान पलामू में 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान देवघर में…
कराैली। जिले के करौली-गंगापुर मार्ग पर मंगलवार रात भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सलेमपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 लोगों की हालत गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब कार गंगापुर से करौली की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान नयन कुमार देशमुख…
रामगढ़। शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर आजसू नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को आजसू जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद निर्मल महतो को याद किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि अलग झारखंड निर्माण में शहीद निर्मल महतो का योगदान बेहद अहम था। आज हमें उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है, तभी झारखंड की जनता और प्रदेश का विकास संभव है। पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो, हेमलाल महतो , जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। चित्र पर माल्यार्पंण कर…
कोटपूतली। कोटपूतली के कीरतपुर के बड़ीयाली की ढाणी में 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की चेतना का रेस्क्यू तीसरे दिन भी पूरा नहीं हो सका है। प्रशासन की फेल प्लानिंग के चलते मासूम 42 घंटे से बोरवेल में फंसी हुई है। मंगलवार रात चार देसी तकनीकों की विफलता के बाद पाइलिंग मशीन का उपयोग शुरू किया गया। रेस्क्यू टीमों के लिए मौसम की धुंध और तकनीकी बाधाएं चुनौती बन रही हैं। चेतना सोमवार दोपहर 2 बजे खेलते समय बोरवेल में गिर गई थी। शुरुआत में वह करीब 150 फीट की गहराई पर फंसी हुई थी। देसी जुगाड़…
चेन्नई। चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय में द्वितीय वर्ष की छात्रा पर 25 दिसंबर, 2024 की सुबह परिसर में दो पुरुषों द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया। यह घटना तब हुई जब वह अपने प्रेमी के साथ क्रिसमस की प्रार्थना से लौट रही थी, जिस पर भी हमला किया गया था। कोट्टूरपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अन्य समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया है, और राजनीतिक नेताओं ने तमिलनाडु सरकार के कानून और व्यवस्था से निपटने की आलोचना की है, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आग्रह किया है।
रांची। जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में दो बेटी, पत्नी और ट्यूशन टीचर की हत्या के मामले में दीपक कुमार को मिली फांसी की सजा के खिलाफ दायर क्रिमिनल अपील एवं सजा को कन्फर्म करने को लेकर राज्य सरकार की अपील पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी हुई। हाइकोर्ट की खंडपीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। जमशेदपुर की अदालत ने 6 अप्रैल 2023 को दीपक कुमार को फांसी की सजा सुनायी थी। अदालत ने दीपक कुमार को आइपीसी की धारा 302, 307, 379, 201 और 376(1) के तहत दोषी…
रांची। झारखंड के उभरते लोक गायक आशुतोष द्विवेदी और भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका इंदु सोनाली का भोजपुरी लोक गीत दीवानी एलबम यूट्यूब पर बुधवार को रिलीज हुआ। भोजपुरी में इस एलबम को यूपी, बिहार और झारखंड के दर्शक पसंद कर रहे हैं। इसमें आशुतोष द्विवेदी और इंदु सोनाली ने भोजपुरी गीतों की प्राचीन और साफ-सुथरी संस्कृति को अपने स्वर से परिभाषित किया है। इस एलबम की पूरी शूटिंग झारखंड की राजधानी रांची में हुई है। इस भोजपुरी गीत एलबम में अभिनेता आशुतोष द्विवेदी और अभिनेत्री शालिनी सिंह यादव, प्रोड्यूसर संगीता रानी, लिरिक्स संतोष साहिल, म्यूजिक हर्ष उपाध्याय, मिस मास्टर हम…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नीति आयोग में केंदीय बजट 2025-26 की तैयारी को लेकर प्रख्यात अर्थशास्त्रियों और विचारकों के एक समूह के साथ विचार-विमर्श किया। ये बैठक “वैश्विक अनिश्चितता के समय में भारत की विकास गति को बनाए रखना” विषय पर आयोजित की गई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान अपने संबोधन में वक्ताओं को उनके व्यावहारिक विचारों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मानसिकता में मूलभूत परिवर्तन के माध्यम से विकसित भारत को प्राप्त किया जा सकता है, जिसका ध्यान 2047 तक…
काठमांडू। अमेरिकी सरकार ने एएआर कॉर्प पर नेपाल एयरलाइंस कॉर्पोरेशन के लिए दो वाइडबॉडी विमानों की खरीद में नेपाली अधिकारियों को रिश्वत देने का दोषी पाए जाने के बाद 55 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। अमेरिकी कंपनी एएआर कॉर्प ने एयरबस खरीद समझौते को लेकर रिश्वत में 2.5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया था। अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एएआर कॉर्प ने भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का उल्लंघन किया है। इसके कारण उस पर जुर्माना लगाया गया है। एएआर के एक अधिकारी ने नेपाल और दक्षिण अफ्रीका में सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने और…
