मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक यहां सोमवार को शुरू हो गई। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में अयोजित यह बैठक 9 अक्टूबर को खत्म होगी। इस बैठक के फैसले की जानकारी गवर्नर शक्तिकांत बुधवार, 9 अकटूबर को देंगे। हालांकि, इस बार भी नीतिगत ब्याज दर में बदलाव की संभावना नहीं है। आर्थिक मामलों के जानकारों के मुताबिक रिजर्व बैंक इस बार भी नीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। जानकारों का कहना है कि एमपीसी इस बार भी इजरायाल-ईरान जंग की हालात और अमेरिकी फेडरल रिजर्व…
Author: shivam kumar
दिनाजपुर। दिनाजपुर जिले के हकीमपुर महकमे में स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा के हिली बंदरगाह पर पूजा के दौरान छह दिनों तक व्यापर बंद रहेगा। बांग्लादेश और भारत के बीच व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण हिली बंदरगाह प्राधिकरण ने दुर्गा पूजा के अवसर पर सोमवार को एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में कहा गया है कि इस बंदरगाह पर अगले छह दिनों के लिए सभी प्रकार के आयात-निर्यात बंद रहेंगे। व्यापार न होने पर भी इस समय प्रवास संबंधी गतिविधियां जारी रहेंगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक यह पोर्ट नौ अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक बंद रहेगा। हिली एक्सपोर्टर्स एंड कस्टम्स…
मुख्यमंत्री ने रांची स्मार्ट सिटी परिसर में 300 से ज्यादा बिस्तरों की क्षमता वाले अपोलो मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की रखी आधारशिला रांची। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा कि राज्य के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए निरंतर प्रयास हो रहा है। इसी क्रम में आज एक ओर स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रहा है तो दूसरी तरफ लोगों के अपना आवास होने का सपना पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री साेमवार काे रांची स्मार्ट सिटी परिसर में 300 बिस्तर से ज्यादा क्षमता वाले मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला…
रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह डर अच्छा है! अगर भाजपा राज्य की महिलाओं को हक देने का प्रयास कर रही है तो हेमंत जी को परेशानी है। अभी अगर बांग्लादेशियों को किसी योजना का लाभ देना होता तो हेमंत जी समर्थन में सबसे आगे खड़े होते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आसपास के मदरसा छाप लोग आधी अधूरी जानकारी देते हैं, इसलिए कुछ चीजें आपको बतानी आवश्यक है। लोकसभा चुनाव के पूर्व इंडी ठगबंधन खुलेआम महिलाओं से खटाखट का फार्म भरवा रहा था। तब मुख्यमंत्री जी को आनंद की अनुभूति हो…
रांची। आदर्श आचार संहिता के मसले पर राज्य सरकार और भाजपा में ठन गयी है। झामुमो ने एक्स के जरिए भाजपा नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन की बात करते सीएम हेमंत से एक्शन लेने की अपील की थी। इस पर हेमंत सोरेन ने सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिया है कि वे संज्ञान लें। सुनिश्चित करें कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का सख्ती से पालन हो। झारखंड में किसी को आयोग के नियमों को तोड़ने की आजादी नहीं है। उन्होंने सभी डीसी से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने एवं सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम करते हुए…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की स्वास्थ्य की जानकारी ली। चंपाई सोरेन को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ईश्वर तथा पुरखों की कृपा, डॉक्टरों के अथक प्रयास और आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। शुभेच्छाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद। बताते चलें कि रविवार को चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गयी थी, जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच में एडमिड कराया गया था। तबीयत खराब होने के कारण वे साहिबगंज नहीं जा पाये थे।
हजारीबाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने सोमवार को कटकमसाड़ी प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मुन्ना सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा हमारे समाज की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और अध्यात्म की भावना को मज़बूत करते हैं। उन्होंने पूजा समितियों के समर्पण और आयोजन की भव्यता की भी तारीफ की। मुन्ना सिंह के साथ उपस्थित नेताओं में कटकमसाड़ी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष…
रांची। चुनाव आयोग द्वारा राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जिला पदाधिकारियों को अपने एक्स हैंडल से दिए गए निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते रुझान एवम समर्थन से मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं। ऐसा लगता है उन्हे संवैधानिक ज्ञान का अभाव है। वे गलत सलाहकारों से घिर चुके हैं।उन्होंने आगे कहा कि पंच प्रण के तहत गोगो दीदी योजना द्वारा भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने…
रांची। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में एनआरसी लागू किया जाएगा। नागरिकता का रजिस्टर बनेगा विदेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। झारखंड में भाजपा का विस्तृत संकल्प पत्र जल्द आने वाला है। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को मीडिया से बातचीत में भाजपा झारखंड प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह चुनाव केवल मुख्यमंत्री बनाने या किसी पार्टी की सत्ता के लिए नहीं है, यह झारखंड को बचाने का चुनाव है। बेटी, माटी और रोटी इन तीनों की रक्षा करना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण…
सरना धर्म कोड को लागू कराने के लिए भाजपा से लड़ाई लड़नी होगी आजाद सिपाही संवाददाता घाघरा। मंईया सम्मान यात्रा सह सभा का आयोजन सोमवार को प्रखंड के आदर गांव में किया गया। उक्त कार्यक्रम में कृषि मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुर्इं। जहां मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने गोगो दीदी योजना की खामियों को बताते हुए कहा कि भाजपा वाले प्रदेश की भोली-भाली महिलाओं को ठगने का काम कर रहे हैं। जैसे 15 लाख रुपये आपके खाता में नहीं आये, ठीक उसी तरह गोगो दीदी…
खूंटी। स्थानीय महात्मा गांधी स्मारक धर्मशाला परिसर में सोमवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में 40 लोगों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का दामन थामा। सदस्यता ग्रहण करने वालों में धर्मेंद्र महतो, मनीष नाग, अभिषेक कुमार, शिव महतो, मनीष कश्यप, नीरज कुमार, अमरजीत कुमार, सहिंदर महतो, मदुवा मुंडा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। मौके पर कई लोगों को पार्टी पदाधिकारी का पदभार दिया गया। महावीर सिंह को खूंटी जिला उपाध्यक्ष, वीरेंद्र बधाई को तोरपा विधानसभा क्षेत्रक का संगठन मंत्री, अमिताभ साहू को मंडल अध्यक्ष खूंटी का दायित्व दिया…