Author: shivam kumar

जमशेदपुर। एग्रिको पूजा कमेटी द्वारा एग्रिको क्लब हाउस में निर्मित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन ओड़िशा के राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, चंद्रगुप्त सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सभी अतिथियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस वर्ष एग्रिको पूजा पंडाल को 75 फीट ऊंचे मयूर विहार की थीम पर तैयार किया गया है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष वाई…

Read More

विशेष वोटर्स उत्साहित, बराबर का मुकाबला होना तय न सत्ता पक्ष हो सकता है निश्चिंत और न विपक्ष कर सकता है रिलैक्स चुनाव जीतने के लिए दोनों पक्षों की तरफ से झोंकनी होगी पूरी ताकत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी चरम पर है। चुनाव की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है। इस गहमा-गहमी के बीच सत्तारूढ़ इंडी गठबंधन और विपक्षी एनडीए के बीच चुनावी मुकाबले की जमीन तैयार की जा रही है। सत्ता पक्ष की तरफ से कमान झामुमो के पास है, तो विपक्ष की तरफ…

Read More

रांची। राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सामाजिक अंकेक्षण कराया जायेगा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए यह सोशल ऑडिट किया जायेगा। पीएम आवास ग्रामीण योजना आखिर किस तरह से धरातल पर उतारी जा रही है। सारा कुछ इसके जरिये देखा जायेगा। कहीं, कोई अनियमितता होने पर कार्रवाई की भी अनुशंसा की जायेगी। ऑडिट के लिए बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गोड्डा, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, रांची और खूंटी जिला चयनित 299 पंचायतों में पहले चरण में सोशल ऑडिट किया जाना है। इस संबंध में राज्य सोशल ऑडिट यूनिट ने एक विस्तृत कार्य योजना भी विभाग को समर्पित…

Read More

बेरमो। बेरमो अनुमंडल के सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत कथारा वाशरी परियोजना में ग्रेच्युटी एवं लिव इंकैशमेंट विभाग पद पर ग्रेड वन क्लर्क के पद पर कार्यरत सुरेश ठाकुर को सीबीआइ धनबाद की टीम ने रंगे हाथ घूस लेते हुये सोमवार की रात्रि गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद ले गई। बताया जा है कि कथारा वाशरी परियोजना से सेवानिवृत हुये पंप ऑपरेटर गोपीनाथ मांझी के पे पोटक्शन के एरियर की राशि के भुगतान के एवज में सुरेश ठाकुर द्वारा 15 हजार रुपए घूस की मांग की गयी थी। परियोजना में ही रॉकोल सेक्शन में फोरमैन के पद पर कार्यरत एटक नेता…

Read More

रांची। आज झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। यह बैठक शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में आयोजित होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक बैठक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के क्रियान्वयन में संशोधन करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल सकती है। सरकार के विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के तहत काम कर रहे कर्मियों के हित में सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। इन प्रस्तावों पर भी लग सकती है मुहर बैठक में राज्य…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता चुनाव अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभाव में आती है। अधिसूचना जारी होने तक, प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने कार्यक्रम संचालित करने का अधिकार है। जब तक हम किसी नियम या संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं, हमारी गतिविधियों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप अवैध माना जायेगा।

Read More

नई दिल्ली। देशभर में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर दुर्गा पूजा के अवसर पर देवी दुर्गा की स्तुति में स्वयं का लिखा गरबा गीत साझा किया है। जिसका टायटल है ‘आवती कलाय’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर लिखा अपना गरबा गीत सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए कहा,”यह नवरात्रि का पावन समय है और लोग अलग-अलग तरीकों से उत्सव मना रहे हैं, जो मां दुर्गा की भक्ति से जुड़े हैं। श्रद्धा और आनंद की इस भावना…

Read More

श्रीलंका। श्रीलंका में 14 नवंबर को होने वाले संसदीय चुनाव में इस बार श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) के तमाम दिग्गज नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में साथ छोड़ने वाले विभिन्न नेताओं को भी टिकट न देने का फैसला किया है। डेली मिरर की खबर के अनुसार, इनमें ऐसे कई नेता शामिल हैं जो नौवीं संसद में प्रभावी भूमिका में रहे हैं। इनमें से दर्जनों ने बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर खुद ही राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। मुख्यधारा की राजनीति से बाहर रही नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी रहने…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर लगभग 31,500 स्थानों पर मां दुर्गा के पूजा मंडप स्थापित किए गए हैं। मूर्ति विसर्जन से पहले इन सभी मंडपों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक एमडी मैनुल इस्लाम ने सोमवार को कहा कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने के लिए अंसार और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के सदस्य प्रत्येक मंडप में 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक इस्लाम ने प्रसिद्ध ढाकेश्वरी मंदिर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया कि बांग्लादेश पुलिस, अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ, व्यवधान…

Read More

रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। 4 मिनट 45 सेकंड के लंबे हिंदी सिनेमा का यह इतिहास का पहला ट्रेलर है।एक्शन से भरपूर फिल्म में सिंघम अजय देवगन, जिसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर हैं। अक्षय कुमार का कैमियो है। डायलॉग्स, थ्रिलिंग एक्शन से भरपूर फिल्म का ये ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सिंघम अगेन फिल्म की कहानी रामायण से जुड़ी हुई है।अजय देवगन और करीना कपूर पति-पत्नी हैं। अजय देवगन यानी बाजीराव सिंघम करीना की जान बचाने के लिए लंका जलाने जा…

Read More

– कोचीन शिपयार्ड और गार्डनरीच शिपबिल्डर्स में सबसे बड़ी गिरावट नई दिल्ली। पिछले सप्ताह से घरेलू शेयर बाजार में जारी करेक्शन से पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज (पीएसई) के शेयरों पर काफी असर पड़ा है। आलम ये है कि कई पीएसयू स्टॉक करेक्शन की वजह से पीक लेवल से 47 प्रतिशत तक गिर गए हैं। बड़ी गिरावट का शिकार होने वाली सरकारी कंपनियों में कोचीन शिपयार्ड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, इरकॉन, भारत डायनामिक्स, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के नाम शामिल हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसई) में से जहाज बनाने वाली कंपनी कोचीन शिपयार्ड का शेयर अपने शिखर…

Read More