Author: shivam kumar

रांची। झारखंड में नए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए फॉर्म-6 और घोषणा-पत्र के माध्यम से आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए 15 सितंबर 2026 तक फॉर्म-6 जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन लिए जा रहे हैं। 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि…

Read More

रांची। झारखंड में JPSC और JSSC से जुड़ी कथित भर्ती अनियमितताओं की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, जांच एजेंसी के सामने नए कनेक्शन सामने आने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मामले में आरोपी बताए जा रहे मिथिलेश सिंह से जुड़े लोगों और कारोबारी नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में उसकी करीबी महिला मित्र प्रतिभा शर्मा की भूमिका को लेकर भी जांच एजेंसी जानकारी जुटा रही है। कई संस्थानों और कंपनियों की जानकारी जुटा रही CID सूत्रों के मुताबिक, प्रतिभा शर्मा से जुड़े पटना के एक B.Ed कॉलेज के अलावा दिल्ली,…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वच्छता, युवा प्रतिभाओं और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को लेकर लोगों से कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि जब किसी महिला का कारोबार आगे बढ़ता है तो इसका सकारात्मक असर पूरे परिवार पर पड़ता है। बच्चों की शिक्षा, घर की जरूरतों को पूरा करने से लेकर महिला के आत्मविश्वास तक में सुधार आता है। प्रधानमंत्री ने सड़क किनारे सामान बेचने वाली महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि महिला उद्यमिता सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है। स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी PM मोदी ने स्वच्छता को नागरिकों…

Read More

रांची। झारखंड में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लिए गए संदिग्ध मरीजों के आठ सैंपल में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद सभी जिलों के सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेज और जिला सर्विलांस पदाधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि लोगों को घबराने के बजाय सावधानी बरतने की जरूरत है। क्या है H1N1? H1N1 इन्फ्लुएंजा-A वायरस का एक सबटाइप है। वर्ष 2009 में इसी वायरस से वैश्विक महामारी फैली थी। बाद में यह मौसमी इन्फ्लुएंजा वायरस का हिस्सा…

Read More

धनबाद। शहर के बीचोंबीच स्थित गोल्फ ग्राउंड यानी रणधीर वर्मा स्टेडियम में डिजनीलैंड मेले के आयोजन की तैयारी शुरू होते ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने मैदान में मेला नहीं लगाने की मांग की है। मैदान की नापी शुरू होने के बाद लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मेले के लिए किसी दूसरे स्थान का चयन करने की अपील की। खेल और तैयारी के लिए अहम है मैदान स्थानीय लोगों का कहना है कि गोल्फ ग्राउंड केवल मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल होने वाला मैदान नहीं है। यहां…

Read More

रांची। राजधानी रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली को लेकर शनिवार को भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बिरसा चौक से लेकर मोरहाबादी मैदान तक बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पैदल रैली स्थल की ओर बढ़ रहे हैं। महिला, पुरुष और युवाओं के समूह लगातार मोरहाबादी की तरफ पहुंच रहे हैं। सड़कों पर दिखी लोगों की भारी भीड़ सुबह से ही बिरसा चौक और आसपास के इलाकों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई। अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोग समूहों में पैदल मार्च करते हुए मोरहाबादी मैदान की ओर रवाना हो रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क पर…

Read More

रांची। झारखंड में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी जिलों में H1N1 और इन्फ्लुएंजा के मामलों की लगातार निगरानी करने के साथ संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान, जांच और उपचार की व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया है। 29 अगस्त 2026 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के हस्ताक्षर से जारी विभागीय एडवाइजरी में सभी उपायुक्तों, सिविल सर्जनों, मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के अधीक्षक एवं प्राचार्य तथा जिला सर्विलांस पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है। ILI और SARI मामलों पर…

Read More

धनबाद। वासेपुर के आरा मोड़ के पास शनिवार देर रात फल और ड्राईफ्रूट की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पास स्थित एक अन्य दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों दुकानों में रखा फल, ड्राईफ्रूट और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरा मोड़ स्थित वसीम फल वाला की दुकान शनिवार रात बंद थी। इसी दौरान दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी…

Read More

-पांच दिवसीय प्रेस टूर टू केरलम शुरू रांची। प्रेस टूर टू केरलम के अंतर्गत रविवार को झारखंड के 12 मीडियाकर्मियों का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल केरल के लिए रवाना हुआ। यह पांच दिवसीय दौरा 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके आयोजन और समन्वय अधिकारी क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर और प्रिंस कुमार हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पत्रकारों को केरल में स्थित भारत सरकार के विभिन्न संस्थानों और लोक उपक्रमों का दौरा कराने के साथ-साथ वहां के उन्नत बुनियादी ढांचे, पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन, ऐतिहासिक धरोहरों और राष्ट्रीय महत्व के वैज्ञानिक संस्थानों…

Read More

रांची। राजधानी रांची में रविवार को NEET-PG 2026 की परीक्षा चार केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां की हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे हैं। चार केंद्रों पर हो रही परीक्षा रांची में NEET-PG परीक्षा के लिए चार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें राम टहल चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RTCIT), आनंदी ओरमांझी, अरुणिमा टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, सामलौंग, आईक्यूब डिजिटल, इरबा और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, पुराना एचबी रोड शामिल हैं। प्रशासन…

Read More

नई दिल्ली: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का फोकस युवा मतदाताओं, खासकर Gen-Z, के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने के साथ बूथ स्तर तक संगठन को और प्रभावी बनाने पर है। पार्टी नेतृत्व की हालिया बैठकों में जमीनी संपर्क बढ़ाने और युवाओं के साथ सीधे संवाद की रणनीति पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई राष्ट्रीय टीम के साथ चर्चा में युवाओं तक पहुंच बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने पर जोर दिया है। भाजपा इन विधानसभा…

Read More