रांची। श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि उद्योगों की मांग के अनुरूप रोजगार और कार्यबल का सृजन विभाग का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हम प्रशिक्षण कार्यक्रमों में समय की मांग के अनुसार नए जॉब रोल शामिल करेंगे, जिससे झारखण्ड के युवा प्रतिभा प्रतिस्पर्धा में पीछे न रहें। श्रम विभाग कौशल विकास के क्षेत्र में जल्द ही नए जॉब रोल शामिल करेगा, जिसमें से एक विदेशी भाषा प्रशिक्षण में शामिल होगी। यादव शुक्रवार को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तहत झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी की ओर से रांची के एक स्थानीय होटल में ‘स्किल…
Author: shivam kumar
रांची। रांची में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने जेकेएलएम नेता देवेंद्रनाथ महतो सहित 100 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्रदर्शन जेएसएससी कार्यालय के सामने हुआ था, जहां प्रमाण पत्र जांच कार्यक्रम बाधित करने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्च भी किया था। नामकुम के सीओ कमल किशोर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एसडीओ रांची द्वारा लगाई गई निषेधाज्ञा के बावजूद देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी नामकुम बाजार से जेसएससी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांत…
धनबाद। रांची एटीएस की टीम ने शुक्रवार को बैंक मोड़ थाना की पुलिस के साथ गैंगस्टर प्रिंस खान के वासेपुर के मखदमी रोड स्थित आवास की कुर्की–जब्ती करने पहुंची। एटीएस ने यह कार्रवाई पिछले दिनों धनबाद के क्लिनी लैब में हुई फायरिंग की घटना को लेकर की है। एटीएस के पदाधिकारी रोशन बाड़ा ने बताया कि पिछले दिनों धनबाद के गया पुल स्थित क्लिनीलैब में फायरिंग की घटना में गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बैंक मोड़ थाना में मामला दर्ज हुआ था। कुर्की के वक्त प्रिंस के घर से कोई सामान बरामद नहीं हुआ। ज्ञात हो कि उक्त घर में…
-श्री अयोध्या धाम में आयोजित अष्टोत्तरशत 108 श्रीमद्भागवत पाठ, पंच नारायण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अशर्फी भवन मंदिर में आयोजित अष्टोत्तरशत 108 श्रीमद्भागवत पाठ और पंच नारायण महायज्ञ में भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी ने महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है। इसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति के माध्यम…
लखनऊ। लोकसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटना के बाद यूपी विधान सभा में भी प्रदर्शन पर रोक लगा दी गयी है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि कुछ लोग जाकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर बैठ जाते हैं, यहां तक तो ठीक है, मगर विधान भवन परिसर में हम अभी प्रदर्शन की इजाजत नहीं देंगे। उत्तर प्रदेश विधान सभा शीतकालीन सत्र समापन के बाद दूसरे दिन आज शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि यूपी विधान सभा का…
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के सबरहत गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्फी उर्फ कामरान को क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार की रात लाइन बाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। विदित हो कि पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव को 13 मई को सुबह 9.30 बजे दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया तो कुछ लोग को एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकार के भाई संतोष श्रीवास्तव लगातार पुलिस प्रशासन, जिलाधिकारी से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगातार मांग कर रहे…
रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 24 दिसंबर मंगलवार को होगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। कैबिनेट की बैठक शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगी। कैबिनेट की बैठक में राज्य हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे।
कोलकाता। कोलकाता पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियार तस्करी में लिप्त गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के डीसी वी सोलेमन नेसा कुमार ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से बेनियापुकुर थाना क्षेत्र के वैषाली गेस्ट हाउस में छापा मारा। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान रहीश कुमार (31) और मीराज मलिक (44) के रूप में हुई है। रहीश कुमार गया, बिहार के अदरीचक गांव का निवासी है, जबकि मीराज मलिक…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके चलते उनके शुक्रवार को पूर्व में निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। नीतीश पटना में चल रहे ग्लोबल निवेशक सम्मेलन-बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में भी हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, सीएम के स्वास्थ्य के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि सर्दी के मौसम की वजह से वे बीमार हुए हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है। मुख्यमंत्री का शुक्रवार को अपने गृह जिले नालंदा के दौरे का कार्यक्रम था। वे राजगीर में मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा का…
फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज में अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडेय और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आज शुक्रवार को सड़क पर उतर कर श्रमदान किया और झाड़ू पकड़कर लगाने के साथ सड़क पर फैले कूड़ा कचड़ा को अपने हाथों से उठाकर आमजनों को सफाई को लेकर संदेश दिया। शहर के सुभाष चौक से नगर परिषद के कार्यालय तक अनुमंडल प्रशासन और कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। वही, प्रशासन ने लोगों से अपने घरों के साथ आसपास साफ सफाई की अपील की।एसडीएम और एसडीपीओ के अलावा इस अभियान में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह,अनुमंडल कृषि…
अररिया। पटना पुस्तक मेला में दस दिवसीय फिल्मोत्सव में फारबिसगंज के रहने वाले फिल्मकार राजेश राज को सम्मानित किया गया। फिल्म और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में उल्लेखनीय योगदान को लेकर फिल्मकार राजेश राज को पटना पुस्तक मेला के संयोजक अमित झा द्वारा प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिह्न, पौधा आदि देकर सम्मानित किया गया। मंच पर राजेश राज ने पिछले 32 वर्षों से जारी अपनी फिल्मी यात्रा की भी चर्चा की।जिसमे उन्होंने बॉलीवुड,टॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों के निर्माण में किए गए कार्यों के साथ डॉक्यूमेंट्री निर्माण को लेकर मौजूद लोगों को अवगत कराया।पटना पुस्तक मेला को उन्होंने सिनेमा,साहित्य,संगीत के रूप में बिहार के…
