Author: shivam kumar

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के सबरहत गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्फी उर्फ कामरान को क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार की रात लाइन बाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। विदित हो कि पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव को 13 मई को सुबह 9.30 बजे दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया तो कुछ लोग को एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकार के भाई संतोष श्रीवास्तव लगातार पुलिस प्रशासन, जिलाधिकारी से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगातार मांग कर रहे…

Read More

रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 24 दिसंबर मंगलवार को होगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। कैबिनेट की बैठक शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगी। कैबिनेट की बैठक में राज्य हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे।

Read More

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियार तस्करी में लिप्त गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के डीसी वी सोलेमन नेसा कुमार ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से बेनियापुकुर थाना क्षेत्र के वैषाली गेस्ट हाउस में छापा मारा। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान रहीश कुमार (31) और मीराज मलिक (44) के रूप में हुई है। रहीश कुमार गया, बिहार के अदरीचक गांव का निवासी है, जबकि मीराज मलिक…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके चलते उनके शुक्रवार को पूर्व में निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। नीतीश पटना में चल रहे ग्लोबल निवेशक सम्मेलन-बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में भी हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, सीएम के स्वास्थ्य के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि सर्दी के मौसम की वजह से वे बीमार हुए हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है। मुख्यमंत्री का शुक्रवार को अपने गृह जिले नालंदा के दौरे का कार्यक्रम था। वे राजगीर में मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा का…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज में अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडेय और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आज शुक्रवार को सड़क पर उतर कर श्रमदान किया और झाड़ू पकड़कर लगाने के साथ सड़क पर फैले कूड़ा कचड़ा को अपने हाथों से उठाकर आमजनों को सफाई को लेकर संदेश दिया। शहर के सुभाष चौक से नगर परिषद के कार्यालय तक अनुमंडल प्रशासन और कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। वही, प्रशासन ने लोगों से अपने घरों के साथ आसपास साफ सफाई की अपील की।एसडीएम और एसडीपीओ के अलावा इस अभियान में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह,अनुमंडल कृषि…

Read More

अररिया। पटना पुस्तक मेला में दस दिवसीय फिल्मोत्सव में फारबिसगंज के रहने वाले फिल्मकार राजेश राज को सम्मानित किया गया। फिल्म और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में उल्लेखनीय योगदान को लेकर फिल्मकार राजेश राज को पटना पुस्तक मेला के संयोजक अमित झा द्वारा प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिह्न, पौधा आदि देकर सम्मानित किया गया। मंच पर राजेश राज ने पिछले 32 वर्षों से जारी अपनी फिल्मी यात्रा की भी चर्चा की।जिसमे उन्होंने बॉलीवुड,टॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों के निर्माण में किए गए कार्यों के साथ डॉक्यूमेंट्री निर्माण को लेकर मौजूद लोगों को अवगत कराया।पटना पुस्तक मेला को उन्होंने सिनेमा,साहित्य,संगीत के रूप में बिहार के…

Read More

पटना। राज्य में कानून-व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार रात-रात भर शहर व पुलिस थानों में घूमकर विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी ले रहे हैं, तो पुलिस की टीम मुस्तैदी से काम कर रही है। बिहार पुलिस की डायल 112 कम से कम समय में पहुंचकर लोगों की अपनी सेवा दे रही है। दिसम्बर माह की ही कुछ घटनाओं पर नजर डालें, तो सूचना मिलने के 5 से 10 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस आमलोगों को अपनी सेवा मुहैया करा रही है। कुछ महीने पहले बिहार पुलिस मुख्यालय से जारी…

Read More

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के रानीडांगा में सिलीगुड़ी फ्रंटियर मुख्यालय में आयोजित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 61वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने एसएसबी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह बल नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि एसएसबी ने न केवल सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है, बल्कि बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में नक्सलवाद के खतरों को भी कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि भारत की 2450 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर दुख व्यक्त किया और प्रदेश की राजनीति में उनके सक्रिय योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ मुलाकात की अपनी एक पुरानी तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जयपुर-अजमेर हाई-वे पर हुए गैस टैंकर हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। राजस्थान के जयपुर में अजमेर हाई-वे पर शुक्रवार सुबह पीसीएल के एलपीजी टैंकर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के कारण लगी भीषण आग में सात लोग जिंदा जल गए, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जयपुर में हुई सड़क…

Read More

नई दिल्ली। आंबेडकर और सांसदों के बीच हुई धक्का मुक्की के मुद्दे को लेकर हंगामे के बीच शुक्रवार को राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। शुक्रवार को सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। सभापति जगदीप धनखड़ ने पहले सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की। उसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने पर ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के लिए राज्यसभा के 12 सांसद को नामित किया गया। इनमें सांसद घनश्‍याम तिवाड़ी, भुवनेश्‍वर कलिता, के. लक्ष्‍मण, कविता पाटीदार, संजय कुमार झा,…

Read More