Author: shivam kumar

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को रांची के पुराना विधानसभा मैदान धुर्वा में श्रीराम लला पूजा समिति की ओर से अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही मां के दर्शन के लिए पट खोल दिया गया। पूजा पंडाल में 30 फीट ऊंची हनुमान जी की 4डी मूर्ति भी काफी लुभा रही है। इस अवसर पर राज्यपाल ने राज्यवासियों को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मौके पर अध्यक्ष अशोक चौधरी और महासचिव कुणाल आजमानी ने कहा कि 12 अक्टूबर तक पंडाल का पट खुला रहेगा। भक्तों…

Read More

रांची। झारखंड में मुख्य सचिव रैंक के अफसर अब स्कोडा की सवारी करेंगे। इस रैंक के अफसरों को स्कोडा ऑक्टेविया और स्कोडा सुपर्व कार मिलेगी। ये सभी वाहन बाह्य स्रोत से लिये जायेंगे। इसके लिए टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर तक है। 25 अक्तूबर को शाम चार बजे टेंडर खोला जायेगा। वहीं प्रधान सचिव रैंक से लेकर सचिव रैंक तक के अफसर टोयटा इनोवा क्रिस्टा, हुंडई वरना, होंडा सिटी और वोक्सवैगन वर्चस की सवारी करेंगे। डीसी, डीडीसी और डीएफओ करेंगे महिंद्रा स्कॉर्पियो और टाटा सफारी की सवारी वहीं डीसी, डीडीसी और डीएफओ (भारतीय वन सेवा) के अफसरों को…

Read More

रांची। आंगनबाडी-सेविका सहायिका अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गयीं। धरने में शामिल महिलाओं ने कहा कि पूरे राज्य में आंगनबाड़ी सेविका 38 हजार और सहायिका लगभग 35 हजार हैं। हम 2016 से सरकार से अपना हक मांग रहे हैं। इसके लिए कई बार हड़ताल-प्रदर्शन कर चुके है। सिर्फ आश्वासन ही मिलता आ रहा है, लेकिन इस बार अपने हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। कहा कि 8अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक होनेवाली है। इसमें हमारी नियमावली की सभी मांगों को पूरा करना होगा। 23 सितंबर…

Read More

रांची। वर्षों इंतजार के बाद आखिरकार हरमू रोड फोर लेन फ्लाई ओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फ्लाई ओवर निर्माण की आधारशिला रखी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। फ्लाई ओवर बनने से रातू रोड चौक, शनि मंदिर चौक, गाड़ीखाना चौक, किशोर गंज चौक, भारत मात चौक सहित पूरे हरमू रोड जाम से मुक्त होगा। यह वीवीआइपी मूवमेंट वाली भी सड़क है। ऐसे में जब वीवीआइपी मूवमेंट होता है तो इस सड़क की दोनों ओर बसे मोहल्ले के लोग कैद होने को मजबूर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वो वाशिम में पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे पोहरादेवी स्थित जगदम्बा माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे प्रधानमंत्री बंजारा विरासत म्यूजियम (संग्रहालय) का उद्घाटन करेंगे। इसमें बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। वो इस दौरान 56,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के आज के कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भारत सरकार…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा में 15वीं विधानसभा के लिए चल रहे मतदान के दौरान पहले दो घंटे में राज्य में 9.53 फीसदी मतदान हुआ है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर, पहलवान विनेश फोगाट समेत कई नेता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले एक घंटे के भीतर कैथल व अंबाला जिलों में ईवीएम के रुकने के कारण पांच से छह मिनट तक मतदान बाधित हुआ। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद नौ बजे तक अंबाला…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण मामले में नगर निगम शिमला के कोर्ट में शनिवार को सुनवाई होगी। नगर निगम आयुक्त भुपेंद्र अत्री की अदालत में होने वाली 46वीं सुनवाई में अवैध निर्माण को लेकर फैसला आ सकता है। कोर्ट के निर्णय पर प्रदेश से लेकर देश के हिंदू संगठनों की नजर है। इससे पहले इस मामले में 45 बार सुनवाई हो चुकी है। सात सितबंर को सुनवाई के दौरान मस्जिद कमेटी से लेकर वक्फ बोर्ड मस्जिद की ऊपर की ढाई मंजिल के निर्माण को लेकर संतोषनजक जवाब नहीं दे सके थे। कोर्ट ने…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा आज अपने गृहराज्य हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा ने नड्डा के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के अनुसार, नड्डा दोपहर करीब 1ः30 बजे सिरमौर में पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जिला भाजपा कार्यालय देहरा की पट्टिका का लोकार्पण भी करेंगे।

Read More

गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के धर्म विशेष काे लेकर दिए गए बयान से एक वर्ग विशेष के लोगों में गुस्सा पनपा है। इन लोगों ने बड़ी संख्या में अराजक भीड़ के साथ मंदिर की तरफ रुख किया। इनको पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस उपायुक्त एसएन तिवारी ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। मंदिर व आसपास पूरी तरह से शांति है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर को हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में डासना देवी मंदिर…

Read More

नई दिल्ली। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में मतदान का नया रिकार्ड बनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स में कहा है कि आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं।

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा में 15वीं विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1031 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज जिन मुख्य उम्मीदवारों की किसमत ईवीएम में बन्द होगी उनमें पूर्व मुख्यमंत्री नायब सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अलावा भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल मुख्य रूप से शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी केंद्रों में चुनावी अमले द्वारा मॉक पोल की गई। इसके बाद उम्मीदवारों के एजंटों के हस्ताक्षर करवाने के बाद सामान्य मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश दिया गया। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों…

Read More