इंदौर। स्थानीय कांग्रेस नेता गोलू (विशाल) अग्निहोत्री के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही है। कांग्रेस नेता अग्निहोत्री के अलावा इंदौर के विपुल अग्रवाल और तरुण श्रीवास्तव सहित 24 स्थानों पर भी ईडी की टीमें कार्रवाई कर रही हैं। अब तक लगभग 4.5 करोड़ रुपये नकद और सोने-चांदी और अन्य मूल्यवान वस्तुएं जब्त की हैं जिनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है। दरअसल, कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री क्रिकेट सट्टा और डब्बा कारोबार के साथ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच के घेरे में हैं। वह रविवार की रात ही दुबई से लौटे…
Author: shivam kumar
भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाले गुमनाम नायकों में एक हैं- सुकुमार सेन। आजादी के दो साल बाद मार्च 1950 में भारतीय चुनाव आयोग का गठन हुआ और सुकुमार सेन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए। वर्ष 1899 में पैदा हुए सुकुमार सेन ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी कॉलेज और लंदन विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। उन्हें लंदन विश्वविद्यालय में गणित विषय में स्वर्ण पदक मिला। सुकुमार सेन 1921 में भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी बने और बंगाल के कई जिलों में काम करने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के पद पर पहुंचे थे। यहां…
शहीद चौक से राजभवन तक निकाला गया विरोध मार्च -रामायण के रचयिता वाल्मीकि जी को भगवान मान सकते हैं, तो फिर संविधान के रचयिता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को मानने में क्या हर्ज है : राजेश ठाकुर रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को अमित शाह द्वारा संसद में दिये गये बयान, अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी पर लगाये गये आरोपों और मणिपुर में हो रही हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी के विरोध में बुधवार को मार्च निकाला। यह मार्च शहीद चौक स्थित शहीद स्थल से शुरू होकर राज भवन तक पहुंचा। जहां मार्च में…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि झामुमो हवा-हवाई बातें कर केंद्र सरकार पर 1.36 लाख करोड़ का बकाया रखने का निराधार और भ्रामक आरोप लगा रहा है। मरांडी ने कहा कि यदि झामुमो के पास इस आंकड़े को लेकर कोई ठोस प्रमाण है, तो वे पूरे दस्तावेज और तथ्यों के साथ जनता के सामने रखें। झामुमो को स्पष्ट करना चाहिए कि ये राशि किस मद की है? कब से लंबित है और किन परिस्थितियों…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंडियों के हक में 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया राशि का एक-एक रुपये का विस्तृत ब्रेकअप केंद्र सरकार को कई बार दिया जा चुका है। फिर भी केंद्र सरकार के जरिये इसे लगातार नकारना हमारे अधिकारों पर किया जाने वाला एक कुंठित प्रयास है। हम इसे होने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि झारखंड भाजपा यदि इस मुद्दे पर हम झारखंडियों के साथ आवाज बुलंद नहीं करती है तो यह साफ माना जायेगा कि इस हकमारी में उनकी बराबर की सहभागिता है। उल्लेखनीय…
जब्त मादक पदार्थों की सैंपलिंग सही ढंग से नहीं होने पर आरोपितों को जमानत मिल गयी थी इसे हाइकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए डीजीपी को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने पुलिस द्वारा जब्त किये गये मादक पदार्थों की सही तरीके से सैंपलिंग नहीं करने, जिससे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपितों को जमानत मिलने और एनडीपीएस केस में आरोपितों की सजा की दर कम होने के मामले में बुधवार को राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता, एटीएस के एसपी ऋषभ झा और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्ट अदालत…
गोड्डा। गोड्डा जिले में एक सीओ को बालू माफियाओं ने 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। मामला सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धमनी के निकट का है। जहां बालू घाट पर छापेमारी को गये अंचलाधिकारी को बालू माफियाओं ने बंधक बना लिया था। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पुलिस पहुंची और सीओ को मुक्त कराया। सीओ की पहचान प्रकाश बेसरा के रूप में हुई है। उन्होंने सुंदरपहाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें छह लोगों को नामजद किया गया है, वहीं 40 अज्ञात पर सरकारी काम में बाधा और मारपीट का आरोप लगाया गया है।…
रांची। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएल) की 28 जनवरी को आयोजित परीक्षा के पेपर लीक मामले में जेएसएससी की ओर से परीक्षा आयोजन करने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किये जाने से संबंधित मामले में एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने वाली सतवत इंफोसोल प्राइवेट लिमिटेड की सिविल रिव्यू पर झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुनाया है। सतवत इंफोसोल प्राइवेट लिमिटेड को राहत नहीं देते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी। दरअसल, जेएसएससी के द्वारा सतवत इंफोसोल प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैकलिस्टेड करने के लिए जारी शो काज को हाइकोर्ट में पूर्व में…
औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन भी जरूरी : राज्यपाल राज्यपाल ने एनआइएमटी की समृद्ध परंपरा और तकनीकी अनुसंधान में उसके योगदान की भी सराहना की रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी (एनआइएमटी) के डिपार्टमेंट ऑफ फाउंड्री एंड फोर्ज और द इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर (इंडिया), झारखंड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। एनआइएमटी के सम्मेलन का विषय एडवांस इन फाउंड्री एंड फॉर्मिंग टेक्नोलॉजी था। सम्मेलन का उद्देश्य तकनीकी प्रगति और सतत विकास में योगदान देना है। राज्यपाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि…
रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों को दिल्ली के सरकारी स्कूलों के तर्ज पर विकसित किया जायेगा। इसके लिए झारखंड सरकार एक एजेंसी बहाल करेगी। यह एजेंसी उपलब्ध संसाधनों के आधार पर स्कूलों की रैंकिंग करेगी। साथ ही यह देखेगी कि स्कूलों को विकसित करने के लिए किन-किन संसाधनों की अभी भी आवश्यकता है। फिर स्कूलों का डेटाबेस तैयार कर उसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपेगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेइपीसी) ने स्कूलों के इस वैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए प्रोफेशनल एजेंसी को बहाल करने के लिए टेंडर निकाला है। एजेंसी में 10 वर्ष के अनुभव वाले एक प्रोजेक्ट डायरेक्टर को रखा…
रांची में छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला थम नहीं रहा सदर अस्पताल के पास छात्रा के साथ दिनदहाड़े छेड़खानी पुलिस ने आरोपी पर रखा 5000 का इनाम रांची। राजधानी रांची में अभी स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि शहर में एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किये जाने लगे हैं। दरअसल सदर अस्पताल के पास एक प्रतिष्ठित कॉलेज की बीकॉम की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामना आया है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस…
