-एसपीटी एक्ट का संथाल परगना में खुल्लम-खुल्ला हो रहा उल्लंघन: लोबिन हेंब्रम पाकुड़। कोल्हान टाइगर व पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि संथाल परगना में स्वशासन व्यवस्था को मजबूत कर यहां के आदिवासी समाज का अस्तित्व, उनकी संस्कृति, सभ्यता, आबादी और पहचान बचाने के लिए मांझी परगना को जागरूक करने के लिए आया हूं। चंपाई गुरुवार को पाकुड़ में बाजार समिति प्रांगण में आयोजित मांझी परगना महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जब तक मांझी परगना जागरूक नहीं होंगे तब तक हमारा समाज, गांव ,घर का अस्तित्व और पहचान नहीं बचेगा। आज हमारी संस्कृति,…
Author: shivam kumar
सिल्ली। विधायक सुदेश कुमार महतो सोनाहातू की बारेंदा पंचायत अंतर्गत पांडुडीह गांव में स्वर्णरेखा नदी के तट पर स्थित महातीर्थ सतीघाट मंदिर निर्माण हेतु आयोजित भूमि एवं शिला पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी महातीर्थ सतीघाट मंदिर की पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने की है। सतीघाट मंदिर हमारी आस्था का बड़ा केंद्र है। आनेवाले दिनों में अध्यात्म और पर्यटन का अद्भुत संगम होगा महातीर्थ सतीघाट मंदिर। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्नान घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पौराणिक सतीघाट मंदिर का संरक्षण, विकास…
कहा, हमारी पार्टी उत्तरी छोटानागपुर की सभी 25 सीटों पर लड़ेगी चुनाव रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराम महतो ने नयी राजनीतिक पार्टी बनायी है। उनकी पार्टी का नाम झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) है। गुरुवार को धनबाद के सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जयराम महतो ने विधानसभा चुनाव में जेएलकेएम प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। छह विधानसभा सीट डुमरी, जमुआ, राजमहल, तमाड़, सरायकेला और छत्तरपुर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी है। डुमरी विधानसभा सीट से जयराम महतो खुद उम्मीदवार बने हैं क्यों कि लोकसभा में सबसे ज्यादा वोट…
रांची। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद प्रफुल्ल पटेल ने झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह को प्रदेश कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जानकारी देते हुए प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं विधायक कमलेश सिंह के स्थान पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह को नियुक्त करने के पीछे उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड में पार्टी को मजबूत करना है। सच्चिदानंद सिंह की नियुक्ति पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एस आर कोहली सहित पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सच्चिदानंद सिंह जी…
गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने होटल पद्मावती में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के बयान की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ब्राह्मण जाति के लोगों को बिकाऊ बता रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि गढ़वा-रंका विधानसभा में ब्राह्मण ही नहीं, बल्कि किसी भी जाति के लोग बिकाऊ नहीं बल्कि टिकाऊ हैं। पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को इस भ्रम से बाहर आना चाहिए कि ब्राह्मण जाति के लोग उनके गुलाम हैं और वे दूसरे नेता को समर्थन नहीं देंगे। कहा कि जब 2009 में जनता ने उन्हें मौका दिया,…
काठमांडू। भारत के सिलीगुड़ी से नेपाल के झापा तक और नेपाल के अमलेखगंज से चितवन तक पेट्रोलियम की दो पाइप लाइन बिछाने के लिए नेपाल और भारत के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है। गुरुवार को नई दिल्ली में नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने दो पाइपलाइनों के साथ ही झापा में 40,000 किलोलीटर की क्षमता वाला पेट्रोलियम भंडारण बनाने को लेकर भी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक डॉ. चंदिका प्रसाद भट्ट और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के निदेशक सेंथल कुमार ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के बीच इन…
– अहमदाबाद में 447 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण अहमदाबाद। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के भाडज में गुरुवार को 447 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने स्वच्छता को लेकर देश की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोला। शाह ने कहा कि देश के सभी घरों में टॉयलेट बना, यह देश की आजादी के 70 वर्षों बाद हुआ है। देश में स्वच्छता पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। गुजरात के लोगों ने देशभर में स्वच्छता का…
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर शुक्रवार को श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस दौरान वे श्रीलंकाई नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और सागर दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए यह यात्रा पारस्परिक लाभ को लेकर दीर्घकालिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के रूप में अनुरा कुमार दिसानायके ने पदभार संभाला है। उन्होंने हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। दिसानायके वामपंथी नेता हैं।
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड के कोयलांचल कहे जानेवाले धनबाद में पांच साल में हुए कोयले के अवैध कारोबार की सीबीआइ से जांच करायी जायेगी। न्यूज-11 भारत के मालिक अरुप चटर्जी की ओर से दायर एक जनहित याचिका के आधार पर झारखंड हाइकोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। धनबाद में कोयला चोरी के मामले में जांच के दौरान सीबीआइ धनबाद के तत्कालीन एसएसपी संजीव कुमार और अन्य अधिकारियों के खिलाफ जांच करेगी। इसको लेकर अरुप चटर्जी ने एक जनहित याचिका दायर की थी। पुलिस की संलिप्तता की होगी जांच: झारखंड हाइकोर्ट के फैसले पर सीबीआइ कोयला चोरी मामले में…
भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव बन गए हैं। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर उन्होंने गुरुवार को मंत्रालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। निवृत्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा होने के बाद राज्य शासन द्वारा उन्हें वरिष्ठता के आधार पर प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया था। वरिष्ठ आईएएस अनुराग जैन इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर थे। बुधवार को ही वे भोपाल लौटे थे। गुरुवार को उन्होंने मंत्रालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण…
फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए सुर्खियां बटोरने से लेकर हलचल मचाने तक के लिए जान जाते हैं। उनकी फिल्मों की कहानियां दर्शकों पर असर डालने से लेकर उनकी बोल्ड स्टोरी टेलिंग के अंदाज को भी सामने रखती हैं। ‘द ताशकंद फाइल्स’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी सफल फिल्में बनाने के बाद, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मेकर अपनी अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ के साथ एक और दिलचस्प कहानी कहने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म ने अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही खबरों में जगह बनाई हुई है। इसके अलावा, फिल्ममेकर ने…