Author: shivam kumar

रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां सेक्स रैकेट का कारोबार संचालित किया जा रहा है। इसके बाद गुरुवार को पुलिस टीम ने स्पर्श सैलून एंड स्पा में छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटर में काम करनेवाली युवती ने पुलिस को देख कर बिल्डिंग से छलांग लगा दी। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार युवती को कोई चोट नहीं आयी है। फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

Read More

रांची। जोहर पार्टी के सदस्यों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कमलेश रॉय और प्रदेश सचिव सह रांची विधानसभा उम्मीदवार अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मदरसा जामिया शहीद शेख भिखारी खुदीया, ओरमांझी के बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण किया गया। इस मौके पर राज कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, मो शोएब खान, रांची विधानसभा प्रभारी, मो नसीम, राष्ट्रीय सदस्य, विनोद कुमार, सुनील गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले में रक्सौल एलआईसी शाखा के सभागार में ऑल इंडिया लियाफी के पदाधिकारियों व अभिकर्ताओं ने गुरुवार को लियाफी का 60वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऑल इंडिया लियाफी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व मध्य क्षेत्र)बिपिन कुशवाहा, वरीय अभिकर्ता राजनारायण सिंह,राजन मिश्रा, अवधकिशोर सिंह ,अम्बिका ठाकुर आदि लोगो ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि सर्प्रथम लियाफी की स्थापना 2 अक्टूबर 1964 में मुंबई में हुई थी । स्वर्गीय देवमुद बिद्री स्वर्गीय शमशेर अली व स्वर्गीय अजय कुमार पुरकास्थ्या ने संगठन को आगे बढ़ाने, अभिकर्ताओं के…

Read More

रांची। झारखंड के सुकुरहुटू में राज्य का पहला ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1 बन कर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 अक्टूबर को इसका उद्घाटन कर इसे आम जनता को सौंपेंगे। इस अवसर पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, नगर विकास मंत्री हफीजुल अंसारी और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 की आधारशिला भी रखेंगे। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार उद्घाटन और शिलान्यास स्थल का मुआयना कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 113.24 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है ट्रांसपोर्ट नगर बता दें कि इस योजना को 40.68 एकड़ में 113.24…

Read More

रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने अपनी छह सूत्री मांगों के समर्थन में 3 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि राज्य के सभी सप्लाई एरिया बोर्ड और ट्रांसमिशन जोन के 7000 बिजली कर्मचारी हड़ताल में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से शामिल होंगे। इससे बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और झारखंड में ब्लैकआउट हो सकता है। अजय राय ने कहा कि सरकार और जेबीवीएनएल के अधिकारियों के साथ बातचीत विफल होने के बाद यूनियन को हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि इससे उत्पन्न होनेवाली…

Read More

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की धरती से राज्य में सत्तारूढ़ दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर हमला बोला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुये बुधवार को पीएम मोदी ने कहा कि आज जो परिवर्तन यात्रा का समापन हो रहा है, यह झारखंड के लिये नई सुबह की शुरुआत साबित होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा एक ही नारा है- रोटी, बेटी और माटी। इसके लिए हम झारखंड में परिवर्तन लाकर रहेंगे। उन्होंने कहा…

Read More

हजारीबाग। परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए झारखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भ्रष्ट हेमंत सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा अब आंधी बन गयी है। इस आंधी में कांग्रेस झामुमो सूखे पत्ते की तरह उड़ जायेंगे। हेमंत सोरेन ने युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है। नौकरी और नौकरी नहीं तो भत्ता के नाम पर ठगने का कार्य किया है। हेमंत सोरेन की सरकार में अब तक कोई 17 बार पेपर लीक हो चुका है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के अंतिम कार्यकाल में हेमंत लोगों को नौकरी के नाम पर नौटंकी कर रहे…

Read More

परिवर्तन यात्रा से भाजपा ने जेएमएम सरकार के झूठ को जनता तक पहुंचाया झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों 40 लाख लोग इस यात्रा से जुड़े झारखंड में जनता करेगी परिवर्तन, बनेगी भाजपा की सरकार हजारीबाग। हजारीबाग में बुधवार को परिवर्तन यात्रा की समापन रैली में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में 20 सितंबर से परिवर्तन यात्रा चल रही थी। झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में यह यात्रा पहुंची और हजारीबाग में यात्रा का समापन हुआ है। यात्रा के दौरान झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश के लगभग 40 लाख लोग इस…

Read More

हजारीबाग। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे। जमशेदपुर से परिवर्तन महारैली की शुरूआत की। भारी बारिश के बावजूद जनता से मिलने रांची से सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज हजारीबाग में परिवर्तन महारैली का समापन है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार झारखंड पहुंचे हैं। इस परिवर्तन रैली में हम लोगों ने संकल्प लिया है कि राज्य की मौजूदा भ्रष्ट गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि आज महालया है। मां दुर्गा का आह्वान किया जा रहा है, नौ दिन मां दुर्गा…

Read More

हजारीबाग। चंपाई सोरेन ने कहा कि आज इस मैदान में गांव से शहर के लोगों का जनसैलाब साबित कर दिया है कि राज्य में परिवर्तन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य की डेमोग्राफी बदल रही है। आदिवासी अपनी जमीन से बेदखल हो रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर हमने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि राज्य के गरीब गुरबा के विकास के लिए राज्य में परिवर्तन जरूरी है। परिवर्तन रैली में उमड़े जन सैलाब ने संकेत दे दिया है कि आनेवाले दिनों में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

Read More

पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार शाम वेटनरी मैदान में अपनी पार्टी की घोषणा कर दी। बीते दो वर्ष पूर्व गांधी जयंती के दिन अपने राजनीतिक सफर की चंपारण से शुरुआत करने वाले जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पार्टी का नाम जनसुराज पार्टी ही रखा है। पार्टी की घोषणा के मौके पर अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को दिल्ली की मेहरबानी नहीं चाहिए। यहां के लोग इतना संक्षम बनेंगे कि दूसरे प्रदेश के लोगों की मदद करेंगे। प्रशांत किशोर ने वादा किया कि सरकार में आते ही एक घंटे के अंदर बिहार…

Read More