देश-दुनिया के इतिहास में 17 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। कहते हैं कि अमेरिका के पश्चिमी वर्जीनिया के हटिंगटन शहर के एक बिशप ने अपने दो पुत्रों को एक खिलौना लाकर दिया। खिलौना फ्रांस के एयरोनॉटिक साइंटिस्ट अल्फोंसे पेनाउड के आविष्कार पर आधारित एक मॉडल था। यह कागज, रबर और बांस का बना हुआ था। यही वो घटना है, जिसने दो भाइयों की कल्पना को उड़ान दी। 17 दिसंबर, 1903 को इन दोनों भाइयों की कल्पना यथार्थ में जमीन से 120 फीट ऊपर 12 सेकंड की उड़ान भरने में कामयाब हुई। यह दो भाई थे विल्बर…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा सहयोग समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि हम इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि हमारे सुरक्षा हित आपस में जुड़े हुए हैं। हमने रक्षा सहयोग समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने का फैसला किया है। हाइड्रोग्राफी पर सहयोग पर भी सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों…
-हम तो राम-कृष्ण और बुद्ध पर विश्वास करते हैं और उन्हीं को आदर्श मानकर कार्य करते हैं : सीएम योगी -संविधान में राम भी नजर आएंगे और कृष्ण भी, लेकिन धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्द कहीं नहीं मिलेगाः सीएम लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई। विधान सभा में मुख्य विपक्षी दल सपा ने प्रश्नकाल के दौरान नियम 311 के तहत संभल एवं बहराइच की साम्प्रदायिक हिंसा की घटना पर चर्चा की मांग की। नियम के तहत नहीं आने की वजह से विधान अध्यक्ष सतीश महाना ने चर्चा कराने से…
गुवाहाटी। भूटान की रॉयल सरकार के आमंत्रण पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा 16 से 19 दिसंबर तक भूटान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस यात्रा में शामिल हैं। यात्रा के दौरान डॉ. सरमा भूटान के महामहिम राजा और महामहिम ग्याल्टसेन से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री भूटान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी भाग लेंगे। यह यात्रा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह असम के मुख्यमंत्री की भूटान की पहली आधिकारिक यात्रा है। भूटान और असम के बीच ऐतिहासिक रूप से…
रायपुर/बालाेद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आधीरात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें एक एक बच्चा, चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सात लोग घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर है। यह हादसा डौंडीथाना क्षेत्र के ग्राम चोरहापड़ाव के पास हुआ।इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी ने बताया कि कार सवार लोग नामकरण संस्कार (छठी ) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार देररात डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरहापड़ाव के पास कार (सीजी04एलडी8049)…
रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड में जमीन कारोबारियों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन हो रही हत्याओं से प्रदेशवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। पिछले 5 सालों में जिस तरह से अपराधियों का हौसला बढ़ा है, उससे रांची सहित पूरे झारखंड में खौफ का माहौल व्याप्त है। पिछले पांच साल में 50 लोगों ने जान गंवायी पिछले पांच सालों में सिर्फ राजधानी रांची भर में करीब 50 लोगों ने अपनी जान गंवायी है, रविवार को…
छेड़खानी करने वाला फिरोज अली भेजा गया जेल फिरोज अली ने कबूला- कई स्कूलों की बच्चियों से छेड़खानी कर चुका हूं लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया, वीडियो वायरल होने के बाद पकड़ा गया रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र में छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोपी फिरोज अली को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। सोमवार को सिटी एसपी कुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। रांची पुलिस की टीम ने फिरोज अली को लोअर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया था। जेल जाने से पहले अपने इकबालिया बयान में फिरोज अली ने जो…
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सचिवालय सहायक (सीजीएल) परीक्षा का विरोध करने के आरोप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उन्हें सदाबहार चौक से हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने आंदोलनकारी छात्रों पर बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर उन्हें भगा दिया। इससे पहले पुलिस छात्रों को समझा-बुझाकर वापस जाने को कह रही थी लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया ।
चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन शुरू रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए आयोग कार्यालय के आसपास के क्षेत्र को सोमवार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी एक-एक कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जेएसएससी के चाय बागान नामकुम स्थित कार्यालय पहुंच रहे हैं। अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन शुरू है। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आयोग कार्यालय के चारों ओर दो लेयर बैरिकेडिंग की गई है। कार्यालय तक जाने वाले सभी प्रमुख सड़कों…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि बाबा के आंदोलन के साथी, वरिष्ठ अधिवक्ता, झामुमो परिवार के स्तंभ और मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय विजय सिंह के निधन की खबर से अत्यंत मर्माहत हूं। सोरेन ने कहा है कि सौम्य और सरल स्वाभव के धनी विजय ने झामुमो परिवार और दुमका की जनता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान…
दुमका। झामुमो के केंद्रीय महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार सिंह सोमवार की सुबह निजी अस्पताल न्यू केयर, कुम्हारपाड़ा में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर को कुम्हारपाडा स्थित आवास लाया गया। झामुमो समर्थकों सहित अधिवक्ताओं और उनके चाहने वालों की विजय सिंह के अंतिम दर्शन की भीड़ लगी हुई। कुछ दिनों से बढती उम्र के कारण वह बीमार चल रहे थे। सिंह अधिवक्ता संघ दुमका के पूर्व अध्यक्ष सहित कई पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किये थे। वह मृदु भाषी और मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन पर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
