Author: shivam kumar

रायपुर/बालाेद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आधीरात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें एक एक बच्चा, चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सात लोग घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर है। यह हादसा डौंडीथाना क्षेत्र के ग्राम चोरहापड़ाव के पास हुआ।इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी ने बताया कि कार सवार लोग नामकरण संस्कार (छठी ) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार देररात डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरहापड़ाव के पास कार (सीजी04एलडी8049)…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड में जमीन कारोबारियों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन हो रही हत्याओं से प्रदेशवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। पिछले 5 सालों में जिस तरह से अपराधियों का हौसला बढ़ा है, उससे रांची सहित पूरे झारखंड में खौफ का माहौल व्याप्त है। पिछले पांच साल में 50 लोगों ने जान गंवायी पिछले पांच सालों में सिर्फ राजधानी रांची भर में करीब 50 लोगों ने अपनी जान गंवायी है, रविवार को…

Read More

छेड़खानी करने वाला फिरोज अली भेजा गया जेल फिरोज अली ने कबूला- कई स्कूलों की बच्चियों से छेड़खानी कर चुका हूं लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया, वीडियो वायरल होने के बाद पकड़ा गया रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र में छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोपी फिरोज अली को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। सोमवार को सिटी एसपी कुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। रांची पुलिस की टीम ने फिरोज अली को लोअर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया था। जेल जाने से पहले अपने इकबालिया बयान में फिरोज अली ने जो…

Read More

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सचिवालय सहायक (सीजीएल) परीक्षा का विरोध करने के आरोप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उन्हें सदाबहार चौक से हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने आंदोलनकारी छात्रों पर बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर उन्हें भगा दिया। इससे पहले पुलिस छात्रों को समझा-बुझाकर वापस जाने को कह रही थी लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया ।

Read More

चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन शुरू रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए आयोग कार्यालय के आसपास के क्षेत्र को सोमवार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी एक-एक कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जेएसएससी के चाय बागान नामकुम स्थित कार्यालय पहुंच रहे हैं। अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन शुरू है। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आयोग कार्यालय के चारों ओर दो लेयर बैरिकेडिंग की गई है। कार्यालय तक जाने वाले सभी प्रमुख सड़कों…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि बाबा के आंदोलन के साथी, वरिष्ठ अधिवक्ता, झामुमो परिवार के स्तंभ और मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय विजय सिंह के निधन की खबर से अत्यंत मर्माहत हूं। सोरेन ने कहा है कि सौम्य और सरल स्वाभव के धनी विजय ने झामुमो परिवार और दुमका की जनता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान…

Read More

दुमका। झामुमो के केंद्रीय महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार सिंह सोमवार की सुबह निजी अस्पताल न्यू केयर, कुम्हारपाड़ा में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर को कुम्हारपाडा स्थित आवास लाया गया। झामुमो समर्थकों सहित अधिवक्ताओं और उनके चाहने वालों की विजय सिंह के अंतिम दर्शन की भीड़ लगी हुई। कुछ दिनों से बढती उम्र के कारण वह बीमार चल रहे थे। सिंह अधिवक्ता संघ दुमका के पूर्व अध्यक्ष सहित कई पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किये थे। वह मृदु भाषी और मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन पर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Read More

रांची। दुमका में सैलानियों के लिए वन विभाग का इको कॉटेज तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बहुत जल्द दुमका में आप वन विभाग के इको कॉटेज में रहकर झारखंडी वादियों की खूबसूरती का यूं लुत्फ उठा सकेंगे। कहां पर बनाया गया है इको कॉटेज, क्या है खासियत • दुमका जिला मुख्यालय से करीब तीस किलोमीटर की दूरी पर मसानजोर के निकट धाजापाड़ा पहाड़ी पर बनाया गया है इको कॉटेज • 11 इको कॉटेज का किया गया है निर्माण • खूबसूरत इंटीरियर डिजाइनिंग के साथ एसी…

Read More

आउटसोर्सिंग और अनुबंध सहित कई मुद्दों पर लिये गये अहम फैसले रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की वर्चुअल बैठक 16 दिसंबर को संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य के सभी एरिया बोर्ड ट्रांसमिशन जोन के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने पिछली सरकार के दौरान हुए आंदोलन और संगठन की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की। इसके साथ ही ऊर्जा निगम के वरीय पदाधिकारी के साथ 3 अक्टूबर को हुए श्रमिक संघ के समझौता वार्ता पर भी चर्चा की गयी। इन मांगों पर बनी…

Read More

रांची। राजधानी रांची शहर के प्रमुख केंद्र कचहरी क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालय है जिससे यातायात का भारी दबाव रहता है। ऐसे में इसे सुगम बनाने के लिए समेकित विकास के प्रस्तावों का प्रस्तुतिकरण जुडको के कंसलटेंट ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के समक्ष किया था, जिसकी मंजूरी भी मिल गयी है। इसके तहत वर्तमान में मौजूद सड़कों का चौड़ीकरण, सुंदरीकरण, फुटपाथ का निर्माण और ड्रेनेज प्रणाली तथा लाइटिंग का प्रावधान कर इस परिक्षेत्र को आकर्षक बनाया जायेगा। इसके तहत उपायुक्त कार्यालय, आयुक्त कार्यालय के आगे पीछे, आयुक्त कार्यालय से लाइनटैंक तालाब, शारदा बाबू लेन सहित अन्य संपर्क…

Read More

रांची। साइबर क्राइम के लिए साइबर ठग हर दिन नये-नये प्रयोग कर रहे हैं। अब तक आइएस, आइपीएस या अन्य नामचीन हस्तियों के नाम फेसबुक-व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर साइबर ठगी के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन अब साइबर ठगों ने सीधे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम फेसबुक आइडी बनाकर ठगी का काम चालू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। हजारीबाग के बड़कागांव निवासी फेसबुक यूजर मंटू सोनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम कुछ दिन पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। राष्ट्रपति के नाम-फोटो लगे फेसबुक आइडी के स्टोरी में लिखा गया कि जय हिंद कैसे…

Read More