रांची। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने कहा कि झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा परिणामों को लेकर छात्रों में व्याप्त गहरा असंतोष और आक्रोश राज्य की परीक्षा प्रणाली और सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह आंदोलन केवल परीक्षा परिणामों की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए नहीं, बल्कि बेरोजगारी और भविष्य की अनिश्चितता के खिलाफ युवाओं के व्यापक संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत के आसपास है। ऐसी स्थिति में सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताएं और पारदर्शिता की कमी युवाओं के विश्वास को तोड़ रही हैं।…
Author: shivam kumar
रांची। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार सोमवार को समाहरणालय सभागार में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची मोनी कुमारी ने सभी डीलर इंचार्ज (वार्ड संख्या 1 से 53) के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने झारखंड राज्य खाध सुरक्षा अधिनियम योजना के तहत ग्रीन राशन कार्डधारी का माह जनवरी एवं नवंबर, दिसंबर 2024 का राशन वितरण में प्रतिशत में सुधार लाने का निर्देश दिया। मोनी कुमारी ने डीलर्स के साथ बैठक करते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के सभी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित रूप से पालन करने का निर्देश दिया। बैठक में दिये गये निर्देश -झारखंड राज्य खाध सुरक्षा अधिनियम योजना के…
रांची। आजसू छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव विशाल कुमार महतो ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। विशाल महतो धनबाद के रहनेवाले हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं विगत 11 वर्षों से आजसू पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में नि:स्वार्थ भाव से कार्य करता रहा हूं। मैंने वर्ष 2016 में विनोबा भावे विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में पीके रॉय महाविद्यालय के छात्र संघ सचिव पद पर जीत हासिल की। इसके बाद मुझे आजसू छात्र संघ का नेतृत्व करते हुए विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का मौका…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्कालीन अंचल निरीक्षक, खलारी, सेवानिवृत्त सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, हरेराम कुमार सिंह पर कार्रवाई का आदेश दिया है। उनके विरुद्ध खलारी अंचल के मौजा-होयर की सरकारी भूमि के रैयतीकरण के आरोपों के संबंध में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी कार्यालय, रांची ने 30 दिसंबर 2020 को ही आरोप पत्र सरकार को भेजा था और कार्रवाई की अनुशंसा की थी। आरोप पत्र में लगाये गये आरोपों के संदर्भ में विभागीय ने 09.02.2021 के माध्यम से हरेराम सिंह से स्पष्टीकरण की मांग भी की थी। इसके आलोक में उन्होंने अपना स्पष्टीकरण समर्पित किया है। पूरे मामले में विधि विभाग से राय…
लखनऊ। नगर निगम क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में नगर आयुक्त ने प्रेस को नौ विकेट से हरा दिया। इस मैच में विकास सिंह ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए छह चौकों की मदद से 19 बाल पर 38 रन बनाये। प्रेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट गवांकर 92 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज अजय शर्मा ने 11 रन का योगदान दिया। वहीं वरूण यादव ने चार चौकों की मदद से 35 रन बनाये। वहीं अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया। प्रवीण राय ने आठ रन का योगदान दिया। वहीं नगर आयुक्त…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल संगठन में सक्रिय एक नक्सली दंपति सहित पांच हार्डकोर नक्सलियों ने आज रविवार को आत्मसमर्पण किया।आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 25 लाख रुपये के इनाम घोषित है। आत्म समर्पित नक्सली 8 लाख की इनामी धन्नी उर्फ कलमू जोगी निवासी बडेसट्टी कोंगोंडीपारा सुकमा, 8 लाख के इनामी सोनू उर्फ अभय का सुरक्षा गार्ड पार्टी सदस्य अनवेश उर्फ आकाश उर्फ वेट्टी भीमा निवासी कोमलपाड थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 5 लाख के इनामी दक्षिण बस्तर डिवीजन कम्युनिकेशन टीम कमाण्डर, अतिरिक्त प्रभार डिवीजन कमाण्ड सदस्य, एसीएम मौसम महेश पिता स्व. कन्ना 35 वर्ष गगनपल्ली, कलगुड़ापारा थाना एर्राबोर जिला…
ग्वालियर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को ग्वालियर में देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम (भू-विज्ञान संग्रहालय) का उद्घाटन किया। ग्वालियर के ऐतिहासिक महाराज बाड़ा पर हैरीटेज बिल्डिंग विक्टोरिया मार्केट में स्थापित अत्यधुनिक जियो साइंस म्यूजियम के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं सांसद भारत सिंह कुशवाह भी मौजूद थे। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पट्टिका का अनावरण कर एवं म्यूजियम के प्रवेश द्वार…
16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली की सड़क पर दरिंदों ने ऐसी हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद पूरे देश ने एक सुर से इन वहशियों को सरेआम फांसी दिये जाने की मांग की। 16 दिसंबर, 2012 की रात दिल्ली में 6 हैवानों ने चलती बस में पैरामेडिकल छात्रा से दरिंदगी की। उसे बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए 29 दिसंबर को सिंगापुर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के 9 महीने बाद सितंबर 2013 में निचली अदालत ने 5 दोषियों राम सिंह, पवन, अक्षय,…
रायपुर। राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समाराेह-2024 में शामिल हाेने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार सुबह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पहुँचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह, उप-मुख्यमंत्री अरुण साव एवं उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित है। 24 वर्षों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को गृह मंत्री शाह ने राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड साैंपा। सशस्त्र बलों और पुलिस संगठनों को उनकी विशिष्ट सेवाओं और अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिलने वाला ‘राष्ट्रपति का निशान (प्रेसिडेंट्स कलर)’ देश का सर्वोच्च सम्मान है।
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि सेवाभारती समाज में उपेक्षित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के जिस कार्य में लगी है उससे नि:संदेह भारत को पुन: विश्वगुरू बनने और समावेशी भारत बनाने में सहयोग प्राप्त होगा। डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित सेवा सम्मान कार्यक्रम में शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। जय भारत मारुति लि. (जेबीएम) के सीएमडी सुरेन्द्र आर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पटेल का व्यक्तित्व और कृतित्व राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकसित भारत के संकल्प की प्राप्ति के लिए नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनके स्मारक पर शत-शत नमन।” उनका व्यक्तित्व और कृतित्व राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए देशवासियों की प्रेरणाशक्ति बनी रहेगी।”
