Author: shivam kumar

दुबई। इंटरनेशनल लीग टी 20 (आईएलटी-20) डेवलपमेंट टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण रविवार 6 अक्टूबर को आईसीसी अकादमी ओवल 1 में शुरू होगा। पिछले साल की तरह, छह टीमें 18 मैचों के टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगी जो एकल-लीग के आधार पर खेला जाएगा। टीमों का चयन पिछले सप्ताह एक ड्राफ्ट के माध्यम से किया गया था – छह पक्षों में से प्रत्येक में 15 खिलाड़ी शामिल हैं और इसमें यूएई के स्टार राष्ट्रीय खिलाड़ी और आईएलटी 20 प्रतिभागी शामिल हैं। टूर्नामेंट यूएई के भावी सितारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और सीजन 3 से पहले छह आईएलटी 20 फ्रेंचाइजी को प्रभावित…

Read More

वेलिंगटन। टिम साउथी ने न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है, टॉम लॉथम अब पूर्णकालिक कप्तान की भूमिका निभाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को उक्त घोषणा की। यह घोषणा न्यूजीलैंड के श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में 2-0 से हारने के कुछ ही दिनों बाद की गई है। पूर्णकालिक कप्तान के रूप में लॉथम का पहला काम भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज होगी। न्यूजीलैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज साउथी ने 2008 में पदार्पण करने के बाद से टीम के लिए 102 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 382 विकेट लिए हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में केन विलियमसन…

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने सीमित ओवरों की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। 29 वर्षीय बाबर को 2023 वनडे विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के वाइट-बॉल कप्तान के पद से हटा दिया गया था। हालांकि, केवल तीन महीने की अवधि के बाद, उन्हें मार्च 2024 में फिर से इस पद पर नियुक्त कर दिया गया था। बाबर का दूसरा कार्यकाल भी खराब रहा,पाकिस्तान टी20 विश्व कप से ग्रुप चरणों में बाहर हो गया, जिसमें टीम को यूएसए से हार का सामना करना पड़ा। शीर्ष स्थान पर रहने के बाद चिर प्रतिद्वंद्वी भारत…

Read More

दुबई। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में अपने-अपने अभ्यास मैचों में जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज के अंतिम नौ विकेट 17 रन पर चटकाए और अभ्यास मैचों में अजेय रहा। इंग्लैंड ने लॉरेन बेल और सारा ग्लेन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को 127 रन पर रोका और फिर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, दीप्ति शर्मा ने नाबाद 35 रन बनाए और दो रन देकर एक विकेट लिया जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 35 रन से हराया एनाबेल…

Read More

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार सुबह लोधी कॉलोनी में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई नेता मौजूद रहे और स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह केवल एक दिन करने वाला कार्यक्रम नहीं है, स्वच्छता सतत रूप से हर दिन, हर साल हमारे जीवन का अंग बने, इसके लिए हम सभी को कार्य करना चाहिए। उन्होंने भाजपा…

Read More

मुंबई। पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के बावधन इलाके में केके राव पहाड़ी इलाके में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से उसमें सवार दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मामले की छानबीन पुणे पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास हेलीपैड से जुहू जाने के लिए करीब साढ़े सात बजे उड़ान भरा था। महज पांच मिनट बाद करीब 1.5 किमी दूर जाकर हेलीकाफ्टर क्रैश हो गया। क्रैश होते ही उसमें आग लग…

Read More

– प्लांट से प्रतिदिन तीन टन सीएनजी और 20 टन सर्वोत्तम गुणवत्ता की बायो जैविक खाद मिलेगी – कार्बन उत्सर्जन रोकने में वैश्विक स्तर पर ग्वालियर का नाम रोशन करेगी गौशाला ग्वालियर। राष्ट्रपति महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर नवाचार के क्षेत्र में ग्वालियर में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ग्वालियर की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में बायो सीएनजी प्लांट (कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र) का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल एवं केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी वर्चुअल इस कार्यक्रम…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका जाकर वहाँ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य बापू के प्रिय भजन भी सुने।। राज्यपाल ने इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बापू के सिद्धांत आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का जो संदेश दिया था, वह हमारे समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है, जो…

Read More

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में है। शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। सभी पूजा समिति पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। वही मूर्तिकार मां की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इसी क्रम में रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में श्री राम लाल समिति के सौजन्य से इस वर्ष राज्य के सबसे बड़ा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। समिति के महासचिव कुणाल अजमानी ने बुधवार को बताया कि इस वर्ष अयोध्या के नवनिर्मित श्री राम मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है…

Read More

रांची। रांची में 8 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय के प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इसकी जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय, रांची द्वारा दी गई है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जानकारी हो कि पिछली बैठक 28 सितंबर को आयोजित की गयी थी। इस बैठक में 48 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी। इसमें राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 25 लाख लोगों को  मुफ्त राशन प्राप्त करने की योजना को स्वीकृति मिली थी। इसके अलावा, राज्य के पीडीएस डीलरों को भी बड़ी राहत…

Read More

रांची। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर बाजार के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम पूर्व डिप्टी मेयर के भाई प्रतीक विजयवर्गीय से चेन छीनने का प्रयास किया। हालांकि प्रतीक ने अचानक अपराधी के चेहरे पर हाथ मारा, तो एक गाड़ी से गिर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गये अपराधी का नाम अनिकेत दास है और वह सिलीगुड़ी का रहनेवाला है। अनिकेत का सहयोगी अपनी बाइक से लालपुर की ओर भागने में सफल रहा। एक स्नैचर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना…

Read More