Author: shivam kumar

नई दिल्ली। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके तीन दिनों के दौरे पर रविवार को भारत पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है। वे यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके साथ श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ और वित्त उप मंत्री अनिल जयंता फर्नांडीस भी होंगे। भारत-श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की यह यात्रा काफी अहम है। राष्ट्रपति दिसानायके दिल्ली में एक व्यापारिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे, जिसमें दोनों देशों के आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को आगे बढ़ाने…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में धांधली की साजिश के पीछे सरकार का हाथ है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में धांधली की साजिश के पीछे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हाथ साफ नजर आता है। पहले हेमंत सोरेन के जरिये सीआइडी जांच का झूठा आश्वासन दिया गया, फिर जेएसएससी ने खुद को क्लीन चिट दे दी। अब छात्र आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के सख्त आदेश जारी कर सरकार ने युवाओं की आवाज दबाने…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। मरांडी ने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। भाजपा ने अपने संदेश में लिखा है कि भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, आधुनिक भारत के शिल्पकार महार, स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर शत—शत नमन।

Read More

रांची। सरायकेला के चांडिल थाना प्रभारी को पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने निलंबित कर दिया है। डीजीपी ने रविवार को बताया कि सीआइडी की रिपोर्ट के बाद चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव को सस्पेंड किया गया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आम जनता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी। इसको लेकर डीजीपी ने रेंज के डीआइजी और जिले के एसपी को आदेश जारी किया था। डीजीपी ने राज्य के सभी जिलों में थाना प्रभारी और थाना के अन्य कर्मियों को आम जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने के संबंध में कई दिशा-निर्देश…

Read More

रांची। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और मधुपुर से पूर्व विधायक, शिक्षाविद कृष्णानंद झा के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को ट्वीट कर कहा है कि कृष्णानंद झा के निधन की दु:खद खबर मिली। वह सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति और साहस दें।

Read More

रांची। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया 17 दिसंबर को नयी दिल्ली में फिट इंडिया साइकिलिंग को मंगलवार को हरी झंडी दिखायेंगे। रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा फुटबॉल स्टेडियम में भी साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआइ) के द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम का नेतृत्व ओलंपियन मनोहर टोपनो करेंगे, जो भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआइ) फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी के गेट नंबर 16 से 5 किलोमीटर की साइकिलिंग जॉय राइड शुरू करेंगे और मोरहाबादी ग्राउंड से होते हुए उसी स्थान पर समाप्त होंगे। इस कार्यक्रम में झारखंड के शीर्ष एथलीट शामिल होंगे, जिनमें सुमराय टेटे पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी…

Read More

रांची। नामकुम में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। यह घटना रविवार की दोपहर जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के कवाली में हुई है। जहां जमीन कारोबार से जुड़े मधु राय नाम के व्यक्ति की बाइक सवार अपराधियों ने बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मधु राय अपनी स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आये अपराधियों ने मधु राय पर ताबड़तोड़ 12 गोलियां चलायीं। जिससे मौके पर ही मधु की मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से…

Read More

रांची। रेलवे ने रविवार को जिला प्रशासन के सहयोग से बायपास रोड पर स्थित रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाया है। अतिक्रमणकारियों के विरोध के बीच आरपीएफ और जिला प्रशासन की टीम ने रविवार को 75 से अधिक अवैध घर तोड़ दिये। अतिक्रमण हटाने के दौरान बायपास रोड जाम रहा। इससे पहले शनिवार को भी प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया था, जिसमें 117 अवैध दुकानों, मकानों और झोपड़ियों को बुलडोजर से ढाह दिया था। इस तरह दो दिनों तक चले अभियान में 200 परिवार बेघर हो गये। बता दें कि एक महीने पहले रेलवे ने नोटिस दिया। प्रशासन ने…

Read More

रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य लंबे संघर्ष और शहादत के बाद बना है। 18 दिसंबर को झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधा विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि है। 25 दिसंबर को शहीद निर्मल महतो की जयंती, 1 जनवरी 2025 को खरसवा गोली कांड के शहीदों को नमन किया जायेगा एवं शहीद सोबरन अंसारी की जयंती और 3 जनवरी को झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के अगुवा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप से मनाया जायेगा। कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अपने अस्तित्व…

Read More

रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित नायक टोली में एक अज्ञात का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी चुटिया थाने की पुलिस को दी, जिसके बाद चुटिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अज्ञात शव अपने कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से इसकी पहचान में जुटी हुई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पायी है।

Read More

रांची। झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड अब लोगों को सता रही है। राज्य के कई जिलों में रात के समय तापमान लगातार गिर रहा है। ऐसे में लोग दिन में भी अलाव जलाकर बैठने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को कांके का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि यहां का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के 7 जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ सकती है। जिसे लेकर शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन 7 जिलों में बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गढ़वा, पलामू,…

Read More