Author: shivam kumar

बरहेट। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने बरहेट के भोगनाडीह पहुंचे। यहां उन्होंने परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। बता दें कि ये योजनाएं क्षेत्र के हर वर्ग को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभायेंगी। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि हम लोगों ने राज्य की 50 लाख महिलाओं के खाते में हर माह 1000 रुपये पहुंचाने का काम किया। आज जहां देश में महंगाई आसमान छू रही है, दिन-ब-दिन हमारे आय की बढ़ोत्तरी नहीं…

Read More

– हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग के साझा दृष्टिकोण के अनुरूप है यह यात्रा नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी इंडोनेशिया की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शनिवार को रवाना हुए हैं। उनकी यह यात्रा भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। एडमिरल त्रिपाठी की 15-18 दिसंबर तक इंडोनेशियाई यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत समुद्री संबंधों को रेखांकित करती है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग के साझा दृष्टिकोण के अनुरूप है। कैप्टन विवेक मधवाल के मुताबिक इस यात्रा के दौरान नौसेना…

Read More

नई दिल्ली। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर केंद्रित अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत नामांकित कुल ग्राहकों की संख्‍या 7.15 करोड़ हो गई है। केंद्र सरकार की यह योजना ग्राहक को आजीवन पेंशन की गारंटी देती है। इसके ग्राहक की मृत्यु की स्थिति में इसका लाभ उसके जीवनसाथी को भी दिया जाता है। इस योजना की शुरुआत 9 मई, 2015 को की गई थी। वित्त मंत्रालय के मुताबिक 2 दिसंबर, 2024 तक 7.15 करोड़ ग्राहक इसके तहत नामांकित हो चुके हैं। अटल पेंशन योजना सात करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ, अपने लाभार्थियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद मन की…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दिवंगत भाई भीमसेन मुंडा के श्राद्ध कर्म में सम्मिलित हुए। उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने शोकाकुल परिवार से भेंटकर संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की मौजूदा स्थिति किसी त्रासदी से कम नहीं है। मरांडी ने कहा कि पाकुड़ में 506 छात्रों के भविष्य की जिम्मेदारी एकमात्र शिक्षक के भरोसे है। यह हकीकत शिक्षा को प्राथमिकता देने का दावा करने वाली हेमंत सरकार की खोखली घोषणाओं की भी पोल खोल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षकों की बहाली रोककर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हजारों बच्चों के…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को अपने विधायक सेवा कार्यालय में जनता के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निवारण किया। इस जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न कोनों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। इन समस्याओं में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल थीं। विधायक ने कहा कि मैं सदैव अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा हूं। जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना मेरा पहला कर्तव्य है। सदर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति के…

Read More

रांची। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गंभीर हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर शनिवार को रांची पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ सीसीटीवी में कैद छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने सख्ती से कार्रवाई कर जल्द सूचित करने का आदेश…

Read More

रांची। कांके जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी जमीन दलाल कमलेश कुमार की जमानत पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में हाइकोर्ट की एकल पीठ ने इडी के 3 सप्ताह के समय देने के आग्रह को स्वीकार करते हुए जवाब (प्रति शपथ पत्र) दाखिल करने के लिए समय दिया। अगली सुनवाई 10 जनवरी 2025 को होगी। पूर्व में पीएमएलए कोर्ट ने कमलेश कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद उनकी ओर से जमानत का आग्रह हाइकोर्ट में किया गया है। बता दें कि इडी की टीम ने कमलेश सहित 6 आरोपियों के खिलाफ 24 सितंबर को आरोप पत्र…

Read More

नई दिल्ली। ऑनलाइन खरीदारों के लिए उत्‍पाद सुरक्षा बढ़ाने के पहल के तहत प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर सुरक्षा प्रतिज्ञा लेंगीं। इसका उद्देश्य डिजिटल मार्केट प्लेस (बाजार) पर असुरक्षित और नकली उत्पादों की बिक्री का पता लगाना और रोकना है। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एजियो, जिओमार्ट, नेटमेड, बिग बास्केट, टाटा क्लिक, टाटा 1एमजी, जोमैटो और ओला 24 दिसंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर सुरक्षा प्रतिज्ञा लेंगे। उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उपभोक्ता मामले के विभाग ने उपभोक्ताओं के हितों की…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जेएसडब्ल्यू को 4025 करोड़ रुपये की संपत्ति लौटा दी है, जो दिवाला और दिवालियापन संहिता (आइबीसी) के तहत पूर्ववर्ती भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड की संपत्तियों के लिए एक सफल समाधान आवेदक थी। इडी ने यह जानकारी शनिवार की सुबह सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद इडी ने लौटायी संपत्ति एजेंसी के पोस्ट के अनुसार, इडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 5 के तहत इन संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया था, क्योंकि पूर्ववर्ती प्रमोटरों ने बैंकों को धोखा देकर निजी…

Read More

रांची। झारखंड सरकार के मंत्रियों ने कार्यभार संभाल लिया है। अपनी प्राथमिकता को लेकर रोज उनके बयान सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही मंत्रियों ने अपने सहयोग के लिए आप्त सचिवों के नामों की अनुशंसा भी कर दी है। इस बीच सरकार ने फैसला लिया है कि किसी अधिकारी को मंत्री का आप्त सचिव बनाने से पहले उनका पुलिस वेरिफिकेशन होगा। मंत्रियों ने जिनके नाम की अनुशंसा अपने आप्त सचिव के लिए किया है, उनमें उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राजमहल के एसडीओ कपिल कुमार, परिवहन एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने रवि कुमार, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार…

Read More