रांची: झारखंड की राजधानी रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े रोड रेज और दबंगई की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही तीन युवतियों की कार का स्कॉर्पियो सवार युवकों ने कई किलोमीटर तक पीछा किया और रास्ता रोककर पत्थर से हमला कर कार का शीशा तोड़ दिया। इस घटना में कार का चालक घायल हो गया। घटनाक्रम के अनुसार, पीड़ित युवतियां अपने ड्राइवर रणवीर सिंह के साथ हजारीबाग जा रही थीं। बुंडू के पास सूर्य मंदिर घूमकर दोपहर करीब 12:27 बजे जैसे ही उनकी कार एनएच (NH) पर आई, एक तेज रफ्तार…
Author: shivam kumar
रांची: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जिला प्रशासन ने योजना के पात्र लाभुकों के बैंक खातों में अप्रैल, मई और जून 2026 की तीन माह की सम्मान राशि एक साथ ट्रांसफर कर दी है। प्रत्येक पात्र महिला को ₹7,500 की राशि आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, इस चरण में जिले की 3,66,664 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है। इसके लिए कुल ₹274.99 करोड़ की राशि जारी…
रांची: झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाले श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने बाबा बैद्यनाथधाम-बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकरण को 14 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि का उपयोग देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम और दुमका के बासुकीनाथधाम में श्रावणी मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा। सरकारी आदेश के अनुसार, स्वीकृत राशि से तीर्थस्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट से केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा कुमारी भगत को बड़ी राहत मिली है। रिम्स (RIMS) परिसर और डीआईजी मैदान क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने की आरोपी निशा भगत को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता नेहाला सरमिन ने अग्रिम जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया। अभियोजन पक्ष का कहना था कि आरोपी पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का…
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध हथियार बनाने की एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। रामगढ़, रांची और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्तो गांव में संचालित इस अवैध फैक्ट्री से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, नौ मैगजीन, हथियार बनाने की मशीन, ड्रिल मशीन, गैस कटर, रेल पटरी के लोहे के हिस्से सहित कई अन्य उपकरण…
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में धनवार थाना क्षेत्र स्थित बड़ा चौक के पास ‘होटल डिस्कवरी’ पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। अनैतिक गतिविधियों की गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी के बाद होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। मंगलवार रात करीब 10 बजे दंडाधिकारी अभिषेक कुमार की मौजूदगी में शुरू हुई यह कार्रवाई लगभग दो घंटे तक चली। इस दौरान होटल के एक कमरे से दो युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, कमरे से कई…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और हत्या के बहुचर्चित मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को जांच के तहत सूरजपुर स्थित घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने एक राउंड फायरिंग भी की, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। गोली लगने से गंभीर रूप…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश की गरौठा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झांसी और लखनऊ स्थित उनके आवासों एवं अन्य संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई ईडी के इलाहाबाद जोनल कार्यालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत चल रही जांच के क्रम में की गई। एजेंसी के अनुसार, पूर्व विधायक और उनके सहयोगियों से जुड़े कई परिसरों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। ईडी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीप यादव कथित तौर पर रियल एस्टेट, निर्माण कार्य…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दवाइयों के आयात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 के नियम 43ए में संशोधन करते हुए नवी मुंबई एयरपोर्ट को दवाइयों के आयात के लिए अधिसूचित प्रवेश बिंदु घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद देश में दवाइयों के आयात के लिए अधिसूचित सड़क, रेल, समुद्री और हवाई मार्गों की कुल संख्या बढ़कर 42 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि यह संशोधन ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड से परामर्श के बाद किया…
अहमदाबाद। गुजरात उच्च न्यायालय ने वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में विशेष अदालत के ऐतिहासिक फैसले को बरकरार रखते हुए 38 दोषियों की फांसी और 11 दोषियों की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। इस आतंकी हमले में 56 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 246 लोग घायल हुए थे। न्यायमूर्ति ए.वाई. कोगजे और एस.जे. दवे की खंडपीठ ने आज मंगलवार को यह फैसला सुनाया। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को पीड़ितों और उनके परिजनों को मुआवजा देने का भी निर्देश दिया। उच्च न्यायालय ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से…
जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इंडोनेशिया के लिए अनेक क्षेत्रों में असीम अवसर मौजूद हैं और तेजी से बदलती वैश्विक व्यवस्था में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार अब और टाला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि दोनों देश स्वाभाविक साझेदार हैं और भारत उपग्रह प्रक्षेपण प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में इंडोनेशिया को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज वैश्विक व्यवस्था तेजी से बदल रही है और भारत एवं इंडोनेशिया जैसे विकासशील देश समान भागीदारी और अधिक भूमिका की…
