Author: shivam kumar

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच क्रूड ऑयल की जरूरतों के बड़े हिस्से की आवाजाही और सप्लाई के लिए अहम होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस से लदे जहाज अब निकलने लगे हैं। इन सबके बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। यह 72 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 0.28 डॉलर यानी 0.39 फीसदी फिसलकर 71.84 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) 0.18 डॉलर यानी 0.26 फीसदी टूटकर 68.51 डॉलर प्रति…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। भाव में आई गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,36,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में सांकेतिक कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम…

Read More

पटना। बिहार में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के करीब 23 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न इलाकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने आम जनता को खराब मौसम में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाने की अपील की है। स्थानीय अधिकारियों को जलजमाव वाले निचले क्षेत्र की लगातार निगरानी करने का आदेश दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने चौदह जिलों के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिव ने सोमवार को ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थानों, सीसीआर साकची तथा पुलिस केंद्र गोलमुरी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप किया गया है, जिससे अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक कामाख्या पासवान को यातायात थाना साकची से टेल्को थाना, रमेश कुमार पाण्डेय को यातायात थाना साकची से कागलपुर थाना, अरविंद…

Read More

रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को निर्धारित समय पर रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रोहित उरांव से पूछताछ प्रारंभ की। जांच एजेंसी उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर उनसे विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है। पूछताछ का केंद्र…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले में अपराधियों पर पुलिस की गोली एक बार फिर चली है। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रिवर साईड केंद्रीय विद्यालय के समीप प्रिंस खान गैंग के गुर्गे के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। रांची, रामगढ़ और धनबाद पुलिस की संयुक्त छापेमारी में गैंग का कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पहले शिवराज उर्फ शिवा को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसने जिस जगह पर हथियार छुपाए थे, वहां उसे बरामद करने गया था। लेकिन मौका-ए-वारदात…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच अभी तक तेजी का रुखा है। कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली के झटके भी लगते रहे। बावजूद इसके दोनों सूचकांक की रफ्तार लगातार बनी रही। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। स्टॉक मार्केट के दिग्गज…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयर में आई बड़ी गिरावट की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में दबाव का माहौल बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स सपाट स्तर पर 0.01 अंक की सांकेतिक…

Read More

नोएडा: शेयर बाजार में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर जालसाजों ने नोएडा में महिला समेत दो लोगों से करीब 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फर्जी निवेश ऐप के जरिए पहले पीड़ितों का भरोसा जीता, ऐप पर लगातार मुनाफा दिखाया और बाद में बड़ी रकम निवेश करवाने के बाद निकासी पर रोक लगा दी। धोखाधड़ी का पता चलने पर दोनों पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पहले मामले में ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी राहुल राजपूत ने बताया कि फरवरी 2025 में उन्हें व्हाट्सएप पर निवेश से जुड़ा एक…

Read More

पुलिस ने जेल पहुंचकर पांच आरोपियों से की पूछताछ, कुल 8 आरोपी हैं जेल में बंद। -साजिश रचने और मारपीट की आशंका के चलते सभी को अलग-अलग बैरक में रखा गया। अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच तेज हो गई है। रविवार दोपहर करीब 1:50 बजे पुलिस टीम अयोध्या जेल पहुंची और मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू की। इस मामले में कुल 8 आरोपी जेल में बंद हैं, जिनमें से तीन आरोपियों से पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है। इन आरोपियों से हुई पूछताछ और बदले गए…

Read More

वाराणसी। धार्मिक नगरी वाराणसी में भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली एक फर्जी निवेश योजना पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रविवार को नागरी नाटक मंडली में ‘मेडलियन ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम को एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना और उनकी टीम ने अचानक छापेमारी कर रुकवा दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से सैकड़ों लोग बड़ी धोखाधड़ी का शिकार होने से बच गए, हालांकि पुलिस की भनक लगते ही कंपनी के मुख्य पदाधिकारी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में पंजीकृत इस कंपनी ने नेटवर्क मार्केटिंग…

Read More