Author: shivam kumar

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व स्पीकर रवींद्र नाथ महतो के पिता के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को ट्वीट कर कहा है कि झामुमो के वरिष्ठ नेता और नाला से विधायक रवींद्रनाथ महतो के पिता गोलक बिहारी महतो के निधन की दु:खद सूचना मिली। मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति और साहस दें।

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और सांसद संजय सेठ से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में रांची और दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने रांची के कांके इलाके से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे धमकी से जुड़े पर पहलू पर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। झारखंड एटीएस, रांची पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीमें इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरी…

Read More

दुमका। झारखंड सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत प्रति माह 18 से 50 साल तक की महिलाओं को 2,500 रुपये मिलेंगे। संताल परगना में इस योजना से महिलाएं जुड़ पायेंगी, इस पर संशय है, क्योंकि राशन कार्ड में नये सदस्यों के नाम नहीं जुड़ रहे। 30 हजार रुपये से वंचित रह जायेंगी महिलाएं मंईयां सम्मान योजना के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य है। परिवार के नये सदस्यों के नाम नहीं जुड़ रहे हैं। नये राशन कार्ड बन नहीं रहे हैं। इससे 18 से 50 साल…

Read More

रांची। गैर असैनिक सेवा से 21 अधिकारियों के नाम आइएएस के लिए यूपीएससी को दे दिया गया है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने नई दिल्ली जाकर अफसरों की सूची यूपीएससी को सौंपी दी है। इनमें स्वास्थ्य विभाग, पीडब्लूडी, योजना विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के नाम हैं जिन्होंने आइएएस में सेवा देने के लिए आवेदन दिया था। हालांकि, पूर्व में भी इनके नाम यूपीएएसी को भेजे गये थे, लेकिन कुछ बिंदुओं पर आपत्ति किए जाने के बाद मामला लटका हुआ था। जिसे अब दूर किया गया है। बता दें कि गैर असैनिक सेवा…

Read More

चाइबासा। झारखंड के नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता रविवार को चाइबासा पहुंचे। नयी सरकार के गठन के बाद डीजीपी राज्य में नक्सलियों के खात्मे और उनके खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सक्रियता से जुटे हैं। यहां उन्होंने चाइबासा एसपी, डीआइजी और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान, सरेंडर पॉलिसी आदि पर भी चर्चा की। दरअसल, 6 दिसंबर को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सलवाद और विधि व्यवस्था की समीक्षा की थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये थे। अब वे खुद भी पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दौड़ में जुट गये…

Read More

खूंटी। खूंटी पुलिस ने रविवार की सुबह पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पशु तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान पशु तस्करों ने पुलिस को कई हम जानकारियां दी है। तस्करों के तार बंगाल से जुड़ रहा है। सुबह खूंटी पुलिस ने पशु तस्करी मामले में 33 पशुओं को मुक्त कराया और खूंटी थाने ले आई है। बताया जा रहा है कि बरामद पशुओं को कंटेनर में लादकर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। बता दें कि खूंटी के रास्ते लगातार पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई के दौरान…

Read More

रांची। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने हरमू नदी के विकास के लिए अब तक जो काम हुआ है उसकी वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश जुडको के अधिकारियों को दिया है। जितने सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बने हैं उनमे से कितने काम कर रहे हैं और कितने बंद हैं। उसका भी सर्वे कराने को कहा है। साथ ही जो पाथवे बना था उसकी स्थिति की भी रिपोर्ट मांगी है। प्रधान सचिव ने हरमू नदी के साथ स्वर्णरेखा के पाट की मूल चौड़ाई का आंकलन करने के लिए ड्रोन कैमरे से नदी की शुरूआत से…

Read More

गिरिडीह। बांग्लादेश में हिंदुओं की हो रही हत्याएं और संतों की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को सर्व सनातन समाज, गिरिडीह के बैनर तले शहर के जेपी चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को धरना प्रदर्शन को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई। इस बाबत शिवपूजन कुमार, अनूप यादव, अनिल चंद्रवंशी, मुकेश रंजन, शिव गौरव पाण्डेय, संतोष खत्री, आशीष रजक, संजित सिंह, रितेश पाण्डे आदि ने बताया कि बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद लगातार हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं। हिंदू समाज की महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं की खबरें आ रही हैं। इन घटनाओं का विरोध…

Read More

– धार्मिक पर्यटन केंद्र बनकर उभरेगा उत्तराखंड, आर्थिकी भरेगी उड़ान – राज्य में आस्था, रोजगार और धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय  देहरादून। उत्तराखंड के चार धामाें के दर्शन अब श्रद्धालु अब शीतकाल में भी कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने तमामव्यवस्थाएं कर रखी हैं। रविवार काे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचकेदारों के गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से चारों धामों की शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के पहले दिन ही उखीमठ में श्रद्धालुओं की खासी संख्या देखने को मिली, जिससे यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन के…

Read More

जालौन। रविवार को पल्स पोलियो दिवस के मौके पर जनपद में 2 लाख 12 हजार 747 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है और जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने जिला महिला अस्पताल में पल्स पोलियो बूथ दिवस का शुभारंभ पोलियो की ड्राप पिलाकर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगता से बच्चों को बचाने के लिए पोलियो की दवा पिलाना जरूरी है। पोलियो की बीमारी जन्म के समय और जन्म के बाद भी हो सकती है, इसलिए दवा पिलाने में लापरवाही न बरते। जो भी टीमें दवा पिलाने…

Read More

रामगढ। रामगढ़ जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को डीडीसी रोबिन टोप्पो को ने की। सदर अस्पताल में उन्होंने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। 8 से 10 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा । इसमें 1,71,692 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों के जरिये नवजात शिशु को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान उन्होंने पल्स पोलियो अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत 0 से 5 वर्ष के बच्चों…

Read More