Author: shivam kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को सलाम किया है। इस मौके पर केंद्रीय सैनिक बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर डीएस बसेरा ने प्रधानमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की और उन्हें बैज लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट कर कहा, “सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे साहसी सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और बलिदान को सलाम करने के लिए है। उनकी बहादुरी हमें प्रेरित करती है, उनका बलिदान हमें विनम्र बनाता है और उनका समर्पण हमें सुरक्षित…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में चल रही धन शोधन जांच के तहत करीब 388 करोड़ रुपये की नई संपत्ति जब्‍त की है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के कई राजनेताओं और नौकरशाहों के कथित रूप से शामिल होने का आरोप है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि इडी रायपुर जोनल ऑफिस ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) प्रावधानों के तहत 05 दिसंबर, 2024 को चल और अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। एजेंसी के मुताबिक इन संपत्तियों में मॉरीशस स्थित कंपनी मेसर्स तानो इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत में तपेदिक यानि टयूबबरकलोसिस (टीबी) उन्मूलन के लिए आज से 100 दिवसीय विशेष अभियान शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का फोकस टीबी मरीजों की अधिकता वाले जिलों पर होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “टीबी के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत हो गई है! टीबी को हराने की सामूहिक भावना से प्रेरित होकर, आज से 100 दिन का एक विशेष अभियान शुरू हो रहा है, जिसका फोकस टीबी के उच्च बोझ वाले जिलों पर है। भारत टीबी से बहुआयामी तरीके से लड़ रहा है:…

Read More

ढाका। मध्य बांग्लादेश के नरसिंगडी जिला में यूनियन काउंसिल की वर्चस्व की जंग में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की पुष्टि की है। उसका कहना है कि यह वारदात नरसिंगडी जिला के रायपुरा उपजिला में हुई है। बीडीन्यूज24डॉटकॉम के अनुसार रायपुरा में आज सुबह दो गुटों के सत्ता संघर्ष में एक यूनियन काउंसिल सदस्य और एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी में कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए। रायपुरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अब्दुल जब्बार के अनुसार आज सुबह यह वारदात उपजिला के मेथिकांडा-नजरपुर…

Read More

लंदन। ब्रिटेन की एफएमसीजी कंपनी सन मार्क लिमिटेड के संस्थापक और कंजर्वेटिव रमिंदर सिंह रेंजर से ब्रिटिश राजघराने के सम्मान ‘कमांडर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर’ (सीबीई) को वापस ले लिया गया। ब्रिटिश मंत्रिमंडल कार्यालय की जब्ती समिति की सिफारिश पर यह अप्रत्याशित कदम उठाया गया है। रमिंदर सिंह दुनिया में लॉर्ड रमी रेंजर के नाम से मशहूर हैं। वो ब्रिटिश संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स के भारतीय मूल के सदस्य हैं। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब्ती समिति ने लॉर्ड्स स्टैंडर्ड्स वॉचडॉग की एक रिपोर्ट के बाद यह सिफारिश की। लॉर्ड्स स्टैंडर्ड्स वॉचडॉग की रिपोर्ट में कहा गया…

Read More

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ गुरुवार यानी 5 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज हो गई। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म ‘पुष्पा: द राइज” का सीक्वल है। तीन साल पहले निर्माताओं द्वारा दूसरे भाग की घोषणा के बाद से ही दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार ये फिल्म दर्शकों के सामने आ ही गई है। ‘पुष्पा 2’ देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं। ‘पुष्पा 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त थी। साथ ही प्रीमियर शो को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। सिनेमाघरों में धमाल…

Read More

रांची। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बीच झारखंड की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा हुई। राजभवन ने इसे शिष्टाचार भेंटवार्ता बताया है।

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को मईयां सम्मान योजना को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले सहित पूरे झारखंड में महिलाएं ह्यमंईयां सम्मान योजनाह्ण के तहत मिलने वाली राशि के लिए अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। मरांडी ने कहा कि 18 से 50 वर्ष की उम्र की विधवा, आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय महिलाएं, जो इस योजना के अंतर्गत आती हैं, उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा। कई महिलाओं ने चार से पांच बार आवेदन किया लेकिन फिर…

Read More

रांची। नये कानून के तहत जेल से रिहा करने के लिए निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की दायर जमानत याचिका पर रांची के धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद पूजा सिंघल को कोर्ट ने राहत देते हुए दो-दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत देने का आदेश दिया है। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा करना होगा। इससे पहले अदालत ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को यह बताने का निर्देश दिया था कि पूजा सिंघल कब से जेल में हैं और उनकी…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद अजित पवार और उनके परिवार को बेनामी संपत्ति के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। आयकर विभाग ने 2021 की छापेमारी के दौरान जब्त 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति रिलीज कर दी है। दिल्ली ट्रिब्यूनल कोर्ट ने शुक्रवार को अपने फैसले में अजित पवार को बेनामी संपत्ति के मामले में क्लीन चिट दे दी। अदालत के आदेश पर आयकर विभाग की तरफ से जब्त की संपत्ति भी लौटा दी गई है। इस तरह से आयकर विभाग ने 2021 की छापेमारी के दौरान जब्त की गई…

Read More

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति को केवल भारत के लिए ही नहीं, अपितु पूरे दक्षिण एशिया के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति केवल वहां के हिन्दुओं या केवल भारत के लिए ही नहीं अपितु पूरे द​क्षिण एशिया के लिए खतरा है। क्योंकि चिंता का विषय यह है कि बांग्लादेश में सत्ता हस्तांतरण के बाद वहां पर हजारों उग्रवादी जेल से रिहा किये गये। इस कारण से वहां पर कट्टरता फैली है और हिन्दुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। मिलिंद परांडे ने हिन्दुस्थान…

Read More