नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8-10 दिसंबर तक तीन दिवसीय रूस की यात्रा पर आज मॉस्को रवाना होंगे। इस दौरान 10 दिसंबर को मॉस्को में राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में भारत-रूस के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग और औद्योगिक साझेदारी सहित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 दिसंबर को कलिनिनग्राद स्थित यंत्रा शिपयार्ड में भारतीय नौसेना की नई बहु-भूमिका वाली स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशील को कमीशन करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर…
Author: shivam kumar
ढाका/कोलकाता। बांग्लादेश के ढाका जिले के धौर गांव में शनिवार तड़के अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के एक मंदिर को अज्ञात हमलावरों ने आग के हवाले कर दिया।इस्कॉन बांग्लादेश के महासचिव चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी ने बताया कि मंदिर की टिन की छत को उठाकर उसमें आग लगाई गई। उन्होंने कहा, “आग को जल्दी बुझा दिया गया, लेकिन एक मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई और पर्दे जल गए।” वारदात शनिवार की है। वहीं, इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने इस घटना की कड़ी निंदा की और बताया कि धौर गांव में इस्कॉन नमहट्टा केंद्र को पूरी तरह जला दिया गया। उन्होंने…
दमिश्क। सीरिया में 24 साल से चला आ रहा बशर अल असद का शासन खत्म हो गया है। राजधानी दमिश्क पर विद्रोहियों के कब्जे के साथ सीरिया के आर्मी कमांडर ने असद सरकार के खात्मे की घोषणा की। विद्रोहियों ने दमिश्क को आजाद घोषित कर दिया है। पुलिस मुख्यालय से लेकर टीवी नेटवर्क तक पर विद्रोहियों का कब्जा है। सीरियाई विद्रोहियों ने रविवार को दावा किया कि बशर अल-असद राजधानी से भाग गए हैं। सड़कों पर आजादी के नारे लगाते हुए विद्रोही लड़ाके घूम रहे हैं। सीरिया के प्रमुख शहर होम्स पर कब्जे के बाद राजधानी दमिश्क की ओर तेजी…
आखिर क्यों आजसू से कुर्मी मतदाता लगातार दूरी बना रहे हैं आखिर क्यों अपनी राजनीतिक जमीन खोती जा रही है पार्टी 25 सालों में कुल 18 विधायक ही बना पायी आजसू राजनीतिक चूक 2014 में रामटहल चौधरी के खिलाफ सुदेश का चुनाव लड़ना बड़ी राजनीतिक चूक गिरिडीह से सुदेश महतो के ससुर उमेशचंद्र मेहता को टाइगर जगरनाथ महतो के खिलाफ खड़ा करना बड़ी भूल 2019 और 2024 में निर्मल महतो के भाई की पत्नी सबिता महतो के खिलाफ प्रत्याशी देना बड़ी चूक जीत-हार से आजसू को फर्क नहीं पड़ता ? झारखंड में जेएमएम गठबंधन की सरकार गठन के बाद, मंत्रियों…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व स्पीकर रवींद्र नाथ महतो के पिता के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को ट्वीट कर कहा है कि झामुमो के वरिष्ठ नेता और नाला से विधायक रवींद्रनाथ महतो के पिता गोलक बिहारी महतो के निधन की दु:खद सूचना मिली। मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति और साहस दें।
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और सांसद संजय सेठ से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में रांची और दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने रांची के कांके इलाके से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे धमकी से जुड़े पर पहलू पर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। झारखंड एटीएस, रांची पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीमें इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरी…
दुमका। झारखंड सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत प्रति माह 18 से 50 साल तक की महिलाओं को 2,500 रुपये मिलेंगे। संताल परगना में इस योजना से महिलाएं जुड़ पायेंगी, इस पर संशय है, क्योंकि राशन कार्ड में नये सदस्यों के नाम नहीं जुड़ रहे। 30 हजार रुपये से वंचित रह जायेंगी महिलाएं मंईयां सम्मान योजना के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य है। परिवार के नये सदस्यों के नाम नहीं जुड़ रहे हैं। नये राशन कार्ड बन नहीं रहे हैं। इससे 18 से 50 साल…
रांची। गैर असैनिक सेवा से 21 अधिकारियों के नाम आइएएस के लिए यूपीएससी को दे दिया गया है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने नई दिल्ली जाकर अफसरों की सूची यूपीएससी को सौंपी दी है। इनमें स्वास्थ्य विभाग, पीडब्लूडी, योजना विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के नाम हैं जिन्होंने आइएएस में सेवा देने के लिए आवेदन दिया था। हालांकि, पूर्व में भी इनके नाम यूपीएएसी को भेजे गये थे, लेकिन कुछ बिंदुओं पर आपत्ति किए जाने के बाद मामला लटका हुआ था। जिसे अब दूर किया गया है। बता दें कि गैर असैनिक सेवा…
चाइबासा। झारखंड के नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता रविवार को चाइबासा पहुंचे। नयी सरकार के गठन के बाद डीजीपी राज्य में नक्सलियों के खात्मे और उनके खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सक्रियता से जुटे हैं। यहां उन्होंने चाइबासा एसपी, डीआइजी और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान, सरेंडर पॉलिसी आदि पर भी चर्चा की। दरअसल, 6 दिसंबर को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सलवाद और विधि व्यवस्था की समीक्षा की थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये थे। अब वे खुद भी पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दौड़ में जुट गये…
खूंटी। खूंटी पुलिस ने रविवार की सुबह पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पशु तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान पशु तस्करों ने पुलिस को कई हम जानकारियां दी है। तस्करों के तार बंगाल से जुड़ रहा है। सुबह खूंटी पुलिस ने पशु तस्करी मामले में 33 पशुओं को मुक्त कराया और खूंटी थाने ले आई है। बताया जा रहा है कि बरामद पशुओं को कंटेनर में लादकर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। बता दें कि खूंटी के रास्ते लगातार पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई के दौरान…
रांची। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने हरमू नदी के विकास के लिए अब तक जो काम हुआ है उसकी वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश जुडको के अधिकारियों को दिया है। जितने सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बने हैं उनमे से कितने काम कर रहे हैं और कितने बंद हैं। उसका भी सर्वे कराने को कहा है। साथ ही जो पाथवे बना था उसकी स्थिति की भी रिपोर्ट मांगी है। प्रधान सचिव ने हरमू नदी के साथ स्वर्णरेखा के पाट की मूल चौड़ाई का आंकलन करने के लिए ड्रोन कैमरे से नदी की शुरूआत से…
