Author: shivam kumar

रामगढ़। जिले के रजरप्पा और गोला थाना क्षेत्र में कोयला तस्करों की सक्रियता लगातार पुलिस को चुनौती दे रही थी। रामगढ़ एसपी अजय कुमार के द्वारा बनाई गई क्यूआरटी टीम ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रजरप्पा थाना क्षेत्र से कोयला लादकर गोला थाना क्षेत्र से पास कर रहे कोयला लदी गाड़ियों को जप्त किया गया और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की पुष्टि रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने की। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और यह बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी के…

Read More

रांची। झारखंड में ठंड का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह और शाम में ठंड का एहसास होने लगा है। राज्य में शनिवार को मौसम साफ रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है लेकिन रविवार से ठंड बढ़ सकती है। इसकी वजह है कि कई इलाकों में बारिश की संभावना जतायी गयी है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिमी और इससे सटे कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिन इलाकों में बारिश के आसार हैं उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा…

Read More

नई दिल्ली। इंटर मियामी के साथ एक बेहतरीन सीज़न के बाद लियोनेल मेसी को शुक्रवार को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया। मेसी को यह पुरस्कार उनके प्रदर्शन के बाद दिया गया, जिसकी बदौलत मियामी ने नियमित सत्र में 74 अंकों का रिकॉर्ड बनाया, जिससे क्लब को अपना पहला सपोर्टर्स शील्ड मिला। एमवीपी समारोह में मेसी ने कहा, “मैं यह पुरस्कार किसी और स्थिति में प्राप्त करना पसंद करता, जब मैं शनिवार को फाइनल खेल पाता। इस साल एमएलएस चैंपियन बनने का हमारा बड़ा सपना था। ऐसा नहीं हुआ, लेकिन अगले साल हम फिर से कोशिश…

Read More

नई दिल्ली। नॉर्वे के डेकाथलीट सैंडर स्कॉटहेम ने विश्व एथलेटिक्स पुरस्कार 2024 में अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले का पुरस्कार जीता। प्रशंसकों से प्राप्त नामांकन के बाद, अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले समिति (सीआईएफपी) और विश्व एथलेटिक्स के सदस्यों ने 2024 में एथलेटिक्स में पांच फेयर प्ले क्षणों की एक सूची पर निर्णय लेने के लिए एक निर्णायक मंडल का गठन किया, जिसके बाद स्कॉटहेम को विजेता घोषित किया गया। स्कॉटहेम के लिए निष्पक्ष खेल का क्षण पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में आया, जहाँ पोल वॉल्ट पदक की दौड़ से बाहर होने के बावजूद विश्व इनडोर और यूरोपीय रजत पदक विजेता स्कॉटहेम ने प्रतिस्पर्धा…

Read More

बीजिंग। ऑस्कर मारिटू का युन्नान युकुन में शामिल होना तय है, ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने नव-प्रवर्तित चीनी सुपर लीग क्लब के साथ समझौता कर लिया है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य का यह स्ट्राइकर बुधवार रात युक्सी, युन्नान प्रांत पहुंचा, जहां युकुन स्थित है, और वह को प्री-सीजन प्रशिक्षण के लिए टीम में शामिल होगा। इंटरनेट पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में फारवर्ड मारिटू को युन्नान युकुन बैनर के नीचे प्रशंसकों के एक समूह के साथ देखा जा सकता है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि मारिटू और युन्नान क्लब ने एक साल के विकल्प के साथ…

Read More

मैड्रिड। रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी को शनिवार को गिरोना में होने वाले ला लीगा दौरे से पहले शुक्रवार को एक बार फिर किलियन एमबाप्पे के फॉर्म के बारे में सवालों का जवाब देना पड़ा। मैड्रिड स्पेन के उत्तर-पूर्व की यात्रा पर है, जहां उसे बुधवार रात एथलेटिक बिलबाओ के हाथों 2-1 से पराजय का सामना करना पड़ा था। ऐसा लग रहा था कि मैड्रिड पहुंचने के बाद से एमबाप्पे ने अपनी चिंताजनक फॉर्म को पीछे छोड़ दिया है, क्योंकि उन्होंने पिछले सप्ताहांत गेटाफे के खिलाफ गोल किया था, लेकिन बुधवार को संदेह फिर से उभर आया, जब एथलेटिक…

Read More

-हैदराबाद में राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को करेंगे उजागर नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा आज तेलंगाना में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा राज्य की कांग्रेस सरकार की सालभर की विफलताओं को उजागर करेंगे। यह जानकारी भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर दी।भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई सूचना के अनुसार, यह जनसभा हैदराबाद के सरूर नगर स्टेडियम ग्राउंड्स में शाम छह बजे होगी। भाजपा सोशल मीडिया विंग ने एक्स हैंडल पर लिखा,” भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के एक…

Read More

संयुक्त राष्ट्र। अब पूरी दुनिया में हर साल 21 जून को विश्व ध्यान दिवस मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के सह-प्रायोजन मसौदा प्रस्ताव को आमराय से स्वीकार करते हुए 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने इसे ‘व्यापक कल्याण और आंतरिक परिवर्तन का दिन’ बताते हुए एक्स हैंडल पोस्ट पर यह खुशखबरी दी। पर्वतनेनी हरीश ने एक्स पर लिखा, ”खुशी है कि भारत ने कोर ग्रुप के अन्य देशों के साथ मिलकर 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित करने के प्रस्ताव…

Read More

दमिश्क। सीरिया में विद्रोहियों की मजबूत पकड़ ने ईरान के होश उड़ा दिए हैं। उसने सीरिया से अपने सैन्य अधिकारियों और दूतावास कर्मियों को सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया है। ईरान लगभग 13 साल से सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की हर तरह से मदद कर रहा है। ईरान के इस अप्रत्याशित कदम ने राष्ट्रपति असद की चिंता बढ़ा दी है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, ईरान ने शुक्रवार को सीरिया से अपने सैन्य अधिकारियों, जवानों और दूतावास के कर्मियों को निकालना शुरू कर दिया। इनमें ईरान की शक्तिशाली कुद्स फोर्सेज के शीर्ष कमांडर शामिल हैं। यह फोर्सेज…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने पिछले दिनों की गई अपनी मार्शल लॉ की घोषणा के लिए जनता से हाथ जोड़कर माफी मांग ली है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे की पेशकश नहीं की। यून को आज नेशनल असेंबली के पूर्ण सत्र में विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव का सामना करना है। सत्तारूढ़ दल पहले ही राष्ट्रपति येओल का साथ न देने की घोषणा कर चुका है। द कोरिया टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, राष्ट्रपति यून सुक येओल ने आज सुबह 10 बजे (दक्षिण कोरिया के समयानुसार) अपने कार्यालय से राष्ट्र को टेलीविजन पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज एक बार फिर सोने के भाव में गिरावट का रुख बन गया है। सोना आज 150 रुपये से 160 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,770 रुपये से लेकर 77,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,300 रुपये से लेकर 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।…

Read More