Author: shivam kumar

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए चेतावनी दी कि अगर उन्होंने दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) से संबंध तोड़ने का निर्णय लिया, तो दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अंधकार छा जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सवाल किया कि क्या ममता बनर्जी खुद को प्रधानमंत्री के बराबर मानती हैं। अधिकारी ने उनके इस बयान को संघीय ढांचे के खिलाफ करार दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में कहा कि राज्य डीवीसी से…

Read More

नई दिल्ली। यूपीआई पेमेंट सर्विस प्रोवाइड करने के मामले में एक्सिस बैंक देश के सबसे बड़े यूपीआई पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर यस बैंक को पछाड़ने की स्थिति में आ गया है। नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर के महीने में ही एक्सिस बैंक इस मामले में यस बैंक वह पीछे छोड़ते हुए आगे निकल जाएगा। एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसार यस बैंक ने अगस्त 2024 में पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बैंक के रूप में कुल 5.14 अरब ट्रांजैक्शन किया, जबकि इसी अवधि में एक्सिस बैंक ने 5.13 अरब ट्रांजैक्शन किया। हालांकि दोनों बैंकों के बीच का ट्रांजैक्शन…

Read More

नई दिल्‍ली। भारत में आईफोन-16 सीरीज के मोबाइल फोन की बिक्री आज से शुरू हो गई। एप्‍पल के नई दिल्ली और मुंबई दोनों के आधिकारिक स्टोर सुबह 8 बजे खुल गए। आईफोन-16 खरीदने के लिए लोग नई दिल्‍ली के साकेत स्थि‍त सेलेक्ट सिटी वॉक में लंबी कतार में खड़े दिखे। एप्‍पल के स्‍टोर 11 बजे सुबह खुलते हैं। लेकिन, एप्‍पल के नए फोन खरीदने के लिए दोनों स्टोर के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। कंपनी ने 9 सितंबर को अपने इस साल के सबसे बड़े इवेंट ‘इट्स ग्लोटाइम’ में एआई फीचर्स के साथ आईफोन-16 सीरीज लॉन्च किया…

Read More

दुर्गापुर। पश्चिम बर्दवान जिला अंतर्गत दुर्गापुर के स्टेशन बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान आग में जलकर खाक हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह दुर्गापुर स्टेशन बाजार में टहलने निकले लोगों ने एक कपड़े की दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा। इसकी सूचना कोकोवेन थाने की पुलिस एवं दमकलकर्मियों को दी गई। सूचना पाकर पुलिस एवं दमकलकर्मी करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे। तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल इंजिन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाना शुरू किया। स्थानीय लोगों का दावा…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सहरसा जिला अंतर्गत कहरा प्रखंड के ग्राम पंचायत दिवारी में स्थित प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर के शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग के द्वारा अब हर वर्ष यहां विषहरा भगवती मंदिर महोत्सव आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर के परिसर का भ्रमण कर विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया एवं मंदिर परिसर स्थित तालाब…

Read More

बेरूत। बंधकों के साथ बर्बरता की सीमा लांघने वाले आतंकी संगठन हमास का समर्थक सबसे खतरनाक आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह इजराइल की लेबनान के खिलाफ अपनाई गई ताजा रणनीति से बौखला गया है। इसी का नतीजा है कि साल 2006 से बंकरों में छिपा 64 वर्षीय हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह गुरुवार को अप्रत्यक्षतौर पर सामने आने को मजबूर हो गया। उसने टेलीविजन पर अपने गुर्गों और समर्थकों को संबोधित कर इजराइल को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। तभी इजराइल के लड़ाकू विमानों ने लेबनान में बम बरसाकर उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, हिजबुल्लाह नेता…

Read More

सहरसा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहरसा दौरे के दौरान जीविका द्वारा तीन प्रमुख योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिवारी स्थान में जीविका स्टालों का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित जीविका दीदी रीता देवी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत जीविका दीदियों के लिए ₹1,12,57,000/- (एक करोड़ बारह लाख सत्तावन हजार मात्र) की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके बाद, ₹62,43,00,000/- (बासठ करोड़ तैतालीस लाख मात्र) की राशि बैंकों द्वारा समर्थित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जीविका दीदियों को दी गई। साथ ही, पशुपालकों को ₹5,87,03,627/- (पांच करोड़…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में छह के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया है। यह आराेप पत्र पटना में सीबीआइ मामलों की विशेष अदालत के समक्ष दाखिल किया गया है। सीबीआइ ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की । सीबीआइ के मुताबिक, यह दूसरा आरोप पत्र बलदेव कुमार उर्फ ​​चिंटू , सनी कुमार , डॉ. अहसानुल हक (प्रधानाचार्य, ओएसिस स्कूल, हजारीबाग और हजारीबाग के सिटी कोऑर्डिनेटर) , मो. इम्तियाज आलम (उप-प्रधानाचार्य, ओएसिस स्कूल और केंद्र अधीक्षक) , जमालुद्दीन उर्फ ​​जमाल (हजारीबाग के एक समाचार पत्र का रिपोर्टर) और अमन कुमार सिंह सहित छह…

Read More

हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाते हैं। यह अल्जाइमर रोग (एडी) और अन्य मनोभ्रंश के लिए अंतरराष्ट्रीय जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। अनुमान है कि दुनिया भर में 57 मिलियन से अधिक लोग अल्जाइमर से पीड़ित हैं। भारत में भी इसकी बड़ी संख्या है। दुनियाभर में अल्जाइमर रोग से पीड़ित देशों में भारत तीसरे स्थान पर है। लॉन्गिट्यूडिनल एजिंग स्टडी इन इंडिया (एलएएसआई) के अनुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के 8.8 मिलियन भारतीय इस मानसिक रोग से पीड़ित हैं। अल्जाइमर का खतरा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है। 10 में से 6 महिलाएं…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 से पहले देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर देगी। शाह ने वामपंथी उग्रवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की और कहा कि अन्यथा उनके खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। इनमें बस्तर शांति समिति के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के नक्सली हिंसा से…

Read More

बदरीनाथ/केदारनाथ धाम। चारधाम यात्रा में फिर से एक बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अब तक चारधाम यात्रा में 35 लाख 57 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। सितंबर माह के दूसरे सप्ताह से बदरीनाथ-केदारनाथ धाम जाने वाले भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दोनों धामों में प्रतिदिन तीन से चार हजार तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। शासन-प्रशासन यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए सुविधा मुहैया कराने के लिए व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। केदारनाथ मंदिर के कपाट दस मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। यात्रा के शुरुआत से भक्तों…

Read More