Author: shivam kumar

-आरबीआई ने जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.6 फीसदी किया मुंबई/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने लगातार 11वीं बार नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। आपके लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी ईएमआई भी नहीं बढ़ेगी। रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट को 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया था। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्वामासिक समीक्षा बैठक के बाद फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि 4:2 के बहुमत…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना नजर आ रहा है। सोना की कीमत में आज 100 से 110 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है, जबकि और चांदी के भाव आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गए हैं। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 78,040 रुपये से लेकर 77,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 71,550 रुपये से लेकर 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी के…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका में आज महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महंगाई के आंकड़े में तेजी आ सकती है। इस आशंका के कारण पिछले सत्र के कारोबार के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल…

Read More

भागलपुर। जिले के एनटीपीसी लिमिटेड के कहलगाँव सुपर थर्मल पावर स्टेशन में नैगम सामाजिक दायित्व के तहत जीवन ज्योति चिकित्सालय एवं सृष्टि समाज के सहयोग से निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारम्भ रबीन्द्र पटेल महाप्रबंधक ओ एंड एम एवं अर्चना पटेल उपाध्यक्षा सृष्टि समाज ने किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए महाप्रबंधक ओ एंड एम ने कहा कि एनटीपीसी कहलगांव न केवल ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समाज की सेवा में भी प्रतिबद्ध है। यह नेत्र शिविर हमारे समुदाय के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए हमारी सेवा और समर्थन का एक उदाहरण है। हमारा उद्देश्य…

Read More

विशेष क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को शानदार तरीके से साधा है हेमंत सोरेन ने गठबंधन के सहयोगियों के लिए भी आसान बना दिया मंत्रियों का चयन सर्वश्रेष्ठ टीम की मदद से अब झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जायेंगे नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। उन्होंने अपनी कैबिनेट में 11 मंत्रियों को शामिल किया है। इनमें से छह उनकी पार्टी झामुमो से हैं, जबकि चार कांग्रेस और एक राजद से…

Read More

रांची। सरकारी टेंडर में कमीशन के जरिये करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करने और उस कमाई को वैध बनाने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी निलंबित इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र राम के सहयोगी नीरज मित्तल और राम प्रकाश भाटिया की डिस्चार्ज याचिका खारिज हो गयी है। रांची प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की स्पेशल कोर्ट ने दोनों की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी है। नीरज मित्तल और राम प्रकाश भाटिया पर जेल में बंद निलंबित अभियंता प्रमुख बीरेंद्र राम के पैसों के निवेश में सहायता करने का आरोप है। इन्हें इडी ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ…

Read More

रांची। शहर के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित हटिया डैम में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने हटिया डैम में शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, आसपास के लोगों से पहचान कराने पर युवक की शिनाख्त धुर्वा निवासी आतिश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने इसके गुमशुदगी का मामला धुर्वा थाने में दर्ज कराया था। थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की…

Read More

रांची। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। हाल ही में हुई दो गंभीर घटनाओं ने न केवल विश्वविद्यालय परिसर बल्कि आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। इन घटनाओं के बाद छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है। यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और समाज में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता को उजागर करती है। अब समय आ गया है कि सभी पक्ष मिलकर यह सुनिश्चित करें कि छात्राओं की सुरक्षा प्राथमिकता बने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पहली…

Read More

रांची। निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की ओर से दायर उस याचिका पर अब शनिवार को सुनवाई होगी, जिसमें उन्होंने नये कानून के तहत कस्टडी के आधार पर जेल से रिहा करने की गुहार लगायी है। शुक्रवार को पूजा सिंघल के अधिवक्ता के द्वारा आंशिक बहस हुई। जिसके बाद इडी की ओर से बहस की जायेगी। जिसे रांची प्रीवेन्शन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है। इससे पहले बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को यह बताने का निर्देश दिया था कि पूजा सिंघल कब से जेल में हैं और उनकी न्यायिक हिरासत…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। वाजपेयी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सामाजिक समरसता, समानता एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत देश के ‘संविधान’ रचयिता ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के पुरोधा, देश के प्रथम कानून…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 47 हजार 910 रुपये है। एसआई दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रांची रेल मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 18624 की जांच की। जांच के दौरान देखा कि ट्रेन के जनरल कोच के बाथरूम के पास 05 लावारिस बैग रखे हुए थे। जांच करने पर बैगों के अंदर कुल 74 बोतलें बियर और शराब…

Read More