Author: shivam kumar

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को हरियाणा के पंचकूला में भारत में टीबी की घटनाओं और मृत्यु दर की चुनौतियों से निपटने के लिए 100 दिवसीय सघन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद रहेंगे। 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 347 जिलों में लागू की जाने वाली इस पहल को टीबी के मामलों का पता लगाने, निदान में देरी को कम करने और विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले समूहों में उपचार के परिणामों में सुधार करने के लिए…

Read More

चंडीगढ़। बीएसएफ ने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र के अंतर्गत अमृतसर व तरनतारन में सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में हेरोइन व पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते यहां घुसपैठ की घटनाओं में अचानक वृद्धि हो रही है। कोहरे को देखते हुए पंजाब पुलिस व बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार गुरुवार रात चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान अमृतसर जिले के अंतर्गत पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाके से 520 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसी तरह तरनतारन जिले में…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सुबह संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का पुण्य स्मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने एक्स हैंडल पर बाबा साहेब को महापरिनिर्वाण दिवस पर नमन किया।प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ”महापरिनिर्वाण दिवस पर, हम हमारे संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर को नमन करते हैं। ” उन्होंने कहा कि समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. आम्बेडकर की अथक लड़ाई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है। आज, जब हम उनके योगदान को याद करते हैं, तो हम…

Read More

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत-टनकपुर हाई-वे पर गुरुवार देररात एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा कर खाई में गिर गई। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस सभी की पहचान का प्रयास कर रही है।पुलिस के मुताबिक, उत्तराखंड के खटीमा में रहने वाले लोग बारात में शामिल होने के लिए पीलीभीत आए थे। देररात एर्टिगा कार से वापस जा रहे थे। कार में 11 लोग सवार थे। देररात लगभग 12 बजे न्यूरिया थाने के पास कार पहुंची थी, तभी चालक तेज रफ्तार कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर…

Read More

-प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा -मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के निवासी है सभी मृतक और घायल चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चित्रकूट जिले के थाना रैपुरा थाना के पास शुक्रवार सुबह प्रयागराज की ओर से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।इनमें दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मध्य प्रदेश…

Read More

इस्लामाबाद। आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं उमर अयूब और राजा बशारत को बड़ी राहत देते हुए रिहा करने का आदेश दिया है। एटीसी ने पेशावर हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद दोनों की गिरफ्तारी की आलोचना भी की है। एआरवाई न्यूज चैनल के अनुसार पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों नेताओं को आज एटीसी के समक्ष पेश किया। एटीसी ने उनकी हिरासत पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाल किया, “जब हाई कोर्ट ने पहले ही उनकी जमानत मंजूर कर ली थी तो उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया?” इसके बाद एटीसी ने उमर अयूब…

Read More

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको ने संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्वासन अभियान का सामना करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने गुरुवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर मेक्सिको के उत्तरी सीमावर्ती राज्यों के राज्यपालों से मिलकर एक समझौते पर पहुंचने की योजना बना रही हैं। मेक्सिको न्यूज डेली समाचार पत्र के अनुसार शीनबाम ने कहा कि अमेरिका में उनके देश के लाखों नागरिक रहते हैं। एक साथ निर्वासन होने पर बड़ा सवाल यह होगा कि उन्हें कैसे प्राप्त किया जाए। मैक्सिको के अधिकारियों ने अकले मंगलवार को 5,000 से अधिक…

Read More

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में गुरुवार सुबह भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 रही। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की। हालांकि इसे एक घंटे बाद वापस ले लिया गया। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, भूकंप के तेज झटके कैलिफोर्निया तट से 30 मील दूर एक महसूस किए गए। इसके बाद पांच लाख से अधिक सेलफोन पर आपातकालीन सुनामी अलर्ट जारी किया गया। भूकंप के केंद्र के निकटतम ग्रामीण इलाके में किराने की दुकानों के फर्श पर डिब्बे और बोतलें बिखर गईं।अमेरिकी भू-वैज्ञानिक…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश काजी फैज ईसा के वाहन पर हमले की जांच पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में लंदन पुलिस ने बंद कर दी है। लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग ने जस्टिस ईसा के वाहन पर हमले की शिकायत दर्ज कराई थी। एआरवाई न्यूज चैनल ने आज सूत्रों के हवाले से हमले की जांच बंद होने की खबर देते हुए बताया है कि लंदन पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए अपर्याप्त सबूत का हवाला दिया है। क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने कथित तौर पर मामले को अदालत में ले जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उपलब्ध…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करते रहे लेकिन जैसे ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनिटरी पॉलिसी पर बोलना शुरू किया, वैसे ही शेयर बाजार गिरावट का शिकार हो गया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.22 प्रतिशत और निफ्टी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इस साल अक्‍टूबर में दुनियाभर के अन्य केंद्रीय बैंकों की तुलना में सबसे ज्यादा 27 टन सोना खरीदा है। इसके साथ ही देश का स्वर्ण भंडार बढ़कर 882 टन पहुंच गया है, जिसमें से 510 टन सोना देश में ही मौजूद है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अक्‍टूबर में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने कुल 60 टन सोना खरीदा। रिजर्व बैंक ने सबसे ज्यादा 27 टन सोना खरीदा। इसके बाद तुर्किये का केंद्रीय बैंक 17 टन सोना के साथ भारत के आरबीआई के…

Read More