Author: shivam kumar

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रास्ते ओड़िशा से गांजा की तस्करी हो रही थी। इसकी गुप्त सूचना एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई में लगभग 406 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें धर्मवीर सिंह और राजेंद्र सिंह शामिल हैं। मामले की जानकारी एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि ओड़िशा से रांची की ओर कंटेनर ट्रक में गांजा लोड करके ले जाया जा रहा है। इसके बाद एक टीम का गठन हुआ, जिसने त्वरित…

Read More

रांची। शुक्रवार को भारतीय संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि मनायी गयी। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने पूरा जीवन दलितों, शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। दलितों के मसीहा अंबेडकर महान चिंतक, समाज सुधारक, न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे। भीमराव अंबेडकर की विरासत आज भी देशभर में प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के क्षेत्र में जो क्रांति शुरू की, वह हमेशा प्रासंगिक रहेगी।…

Read More

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को दिया निर्देश नवगठित हेमंत कैबिनेट की पहली बैठक में 17 बिंदुओं पर हुई चर्चा विभागों की समीक्षा करने और लाभुकों से फीडबैक भी लेने को कहा आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नजर राज्य के विकास पर टिकी हुई है। वह विकास योजना और जनहित के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए अभी से प्रयासरत हो गये हैं। इसी संदर्भ में हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिपरिषद् के सदस्यों को अगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में ली जाने वाली योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया है। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को…

Read More

हजारीबाग। रिंग रोड में देरी का मुद्दा इन दिनों गरमाने लगा है। अब इसके खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी होने लगी है। इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेन्द्र सिंह देव ने शुक्रवार को एपीएमओ को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए उन्होंने लिखा है कि कि हजारीबाग शहर का रिंग रोड बनाने की प्रक्रिया 2004 में आरंभ हुई थी, लेकिन अब 2024 समाप्त होने को है। पर अभी तक भूमि अधिग्रहण का कार्य नहीं हो पाया है। इस संबंध में डॉ देव ने पत्र लिखकर तत्काल रिंग रोड का काम शुरू करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर शुक्रवार को पोस्ट साझा किया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत ने लिखा, देश को संविधान रूपी ग्रंथ देने वाले महान नेता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन। जय भीम। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.…

Read More

दुमका। दुमका में एक प्राइवेट स्कूल के मालिक पर अपनी ही स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। छात्रा ने अपनी मां को यह बात बतायी, जिसने तुरंत थाने जाकर मामला दर्ज कराया। आरोपी छात्रा के साथ करीब 7 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। साथ ही उसे विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस के अनुसार, छात्रा की मां ने पिछले साल अपनी बेटी का नाम काठीकुंड के स्कूल में लिखवाया था। मई 2024 में स्कूल बंद हो गया तो संचालक ने छात्रा का नाम किसी दूसरे…

Read More

रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कांग्रेस के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। कांग्रेस के राधाकृष्ण किशोर को वित्त मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें प्लानिंग और डेवलपमेंट, कॉमर्शियल टैक्सेस र फूड डिस्ट्रीब्यूशन एंड कंज्यूमर अफेयर्स का जिम्मा दिया गया है। राधाकृष्ण किशोर छतरपुर सीट से विधायक चुने गए हैं। कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह सिंह को हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन और फैमिली वेलफेयर, पार्लियामेंट्री अफेयर्स का पदभार दिया गया है। दीपिका झारखंड की महागामा सीट से जीतकर विधायक बनी हैं। जामताड़ा से विधायक बने इरफान अंसारी को रूरल डेवलपमेंट, रूरल वर्क…

Read More

महाराष्ट्र। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार की शाम मुंबई के आजाद मैदान में तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। फडणवीस के अलावा एनसीपी के अजित पवार और शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे राज्य के डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। पिछले ढाई सालों तक एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री रहे, जबकि फडणवीस और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली। 23 नवंबर को आए महाराष्ट्र के नतीजों में महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 230 सीटें जीत लीं। बीजेपी 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, जिसके बाद…

Read More

रांची। जामताड़ा के विधायक डॉ इरफान अंसारी कांग्रेस कोटे से एक बार फिर हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री बने हैं। जुलाई 2024 में हेमंत सोरेन ने दोबारा झारखंड की कमान संभाली, तो डॉ इरफान को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में मिले प्रचंड बहुमत के बाद फिर हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बनी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल की महागठबंधन सरकार में डॉ इरफान को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था। वह जुलाई 2024 से नवंबर 2024 तक इस पद पर रहे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे डॉ इरफान…

Read More

गोड्डा। गोड्डा विधानसभा सीट से दमदार जीत हासिल करने वाले राष्ट्रीय जनता दल विधायक संजय प्रसाद यादव को हेमंत सोरेन की कैबनेट में मंत्री बनाया गया है। झारखंड-बिहार के कद्दावर नेता के रूप में उन्होंने अपनी पहचान कायम रखी है। राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रह चुके हैं संजय प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रधान महासचिव के रूप में संजय प्रसाद यादव ने संगठन को मजबूत बनाया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव के साथ उनके घनिष्ठ संबंध हैं। 2000 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे संजय प्रसाद यादव वर्ष 2000 के…

Read More

विशेष राजनीति की पथरीली जमीन से जीत तक का सफर बड़ा ही शानदार झारखंड के सियासी क्षितिज की पहली प्रमुख महिला किरदार बनी हैं आज महिलायें उनमें अपना भविष्य देखती हैं, उन्हें आदर्श मानती हैं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन के प्रादुर्भाव ने साबित कर दिया है कि झारखंड की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी ही नहीं, स्वीकार्यता और प्रभाव बड़ी तेजी से बदल रहा है। कल्पना का उदय इस बात का भी संकेत है कि यहां महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण भी पूरे 360 डिग्री…

Read More