Author: shivam kumar

गोड्डा। गोड्डा विधानसभा सीट से दमदार जीत हासिल करने वाले राष्ट्रीय जनता दल विधायक संजय प्रसाद यादव को हेमंत सोरेन की कैबनेट में मंत्री बनाया गया है। झारखंड-बिहार के कद्दावर नेता के रूप में उन्होंने अपनी पहचान कायम रखी है। राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रह चुके हैं संजय प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रधान महासचिव के रूप में संजय प्रसाद यादव ने संगठन को मजबूत बनाया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव के साथ उनके घनिष्ठ संबंध हैं। 2000 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे संजय प्रसाद यादव वर्ष 2000 के…

Read More

विशेष राजनीति की पथरीली जमीन से जीत तक का सफर बड़ा ही शानदार झारखंड के सियासी क्षितिज की पहली प्रमुख महिला किरदार बनी हैं आज महिलायें उनमें अपना भविष्य देखती हैं, उन्हें आदर्श मानती हैं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन के प्रादुर्भाव ने साबित कर दिया है कि झारखंड की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी ही नहीं, स्वीकार्यता और प्रभाव बड़ी तेजी से बदल रहा है। कल्पना का उदय इस बात का भी संकेत है कि यहां महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण भी पूरे 360 डिग्री…

Read More

हुगली। हुगली जिले के मोगरा में बदमाशों के एक समूह ने बुधवार देर रात पुलिस पर बमबाजी कर दी। इस घटना में पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालागढ़ थाने की पुलिस बुधवार देर रात नाका चेकिंग कर रही थी। उसी समय बदमाशों ने बमबारी कर दी। सूत्रों के अनुसार, कालना में बुधवार रात लुटेरों ने एक घर में लूटपाट की। सूचना मिलने पर पुलिस ने रास्ता रोककर नाका चेकिंग शुरू कर दी। चारों ओर से घिरे बदमाशों ने बालागढ़ रोड से भागने की कोशिश की। पुलिस को देखकर अपराधी अपना गंतव्य बदलकर मोगरा की…

Read More

सिलीगुड़ी। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम खगेन राय है। वह खोरीबाड़ी का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी के गौर सिंह जोत में अभियान चलाकर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 101 ग्राम ब्राउन शुगर और 12 बोतल कफ सिरप बरामद हुआ। जिसके बाद युवक एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस…

Read More

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी संलग्न बागडोगरा जंगली बाबा मंदिर मार्ग पर अचानक हाथियों के आ जाने से दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को बागडोगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बुधवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि देर रात जंगली बाबा मंदिर मार्ग पर एक हाथी अचानक सड़क पर आ गया। जिस वजह से पिकअप और ऑटो में टक्कर हो गयी। घटना में पिकअप वैन में सवार चार यात्री और ऑटो चालक घायल हो गए। घटना की सूचना बागडोगरा पुलिस, ट्रैफिक और बागडोगरा वन विभाग के कर्मचारियों को दी…

Read More

कोलकाता। ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज (रवीन्द्र सेतु) का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए ब्रिटेन की मूल डिजाइनिंग कंपनी रेंडल लिमिटेड (पहले रेंडल, पामर एंड ट्रिटन) के विशेषज्ञ कोलकाता पहुंचे हैं। इस परीक्षण का उद्देश्य इस प्रतिष्ठित पुल की दीर्घकालिक स्थायित्व और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी), जो विश्व के छठे सबसे लंबे कैंटिलीवर पुल हावड़ा ब्रिज का संरक्षक है, ने 16 नवंबर की रात इसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बंद कर दिया। यह परीक्षण पिछले चार दशकों में पहली बार हो रहा है।इस बार रेल मंत्रालय की परामर्श कंपनी आरआईटीईएस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरआईटीईएस…

Read More

नदिया। नदिया जिले में कृष्णानगर से हंसखाली की ओर जाने वाले रास्ते पर स्टेट हाईवे पर बुधवार रात सड़क दुर्घटना में एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान बुधवार रात घर लौट रहा था तभी हादसा हो गया। शव खाली सड़क पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर लिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृत जवान का नाम शुभंकर अधिकारी था। वह हंसखाली थाने के बेनाली नतूनग्राम इलाके के निवासी थे। बुधवार रात करीब 11 बजे वह बाइक से अकेले घर लौट…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता में मुख्यतः साफ आसमान रहेगा। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान कोलकाता में अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोलकाता में बारिश दर्ज नहीं की गई। बीते दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से एक डिग्री…

Read More

पूर्वी चंपारण। बांग्लादेश में हिन्दूओ पर हो रहे आक्रमण के विरोध में गुरुवार को विहिप सहित विभिन्न हिन्दू संगठनो ने बांग्लादेशी हिन्दू हित संघर्ष समिति के बैनर तले नरसिंह बाबा मंदिर परिसर से विशाल मौन विरोध मार्च निकाला और समाहरणालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। विरोध मार्च मे हाथो मे तख्तियां लिये बड़ी महिलाएं भी शामिल थी।तख्तियो पर बांग्लादेश मे हिन्दुओ की सुरक्षा से संबंधित नारे लिखे थे।सभी मौन रूप से समाहरणालय पहुंचे।जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति मे एडीएम को सौपा गया। प्रतिनिधिमंडल में सुशील पाण्डे,विहिप के अशोक श्रीवास्तव,राणा रणवीर सिंह, कृष्णकुमार,जितेन्द्र त्रिपाठी उप मेयर लालबाबू प्रसाद,प्रियंका…

Read More

कटिहार। जिले के फलका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हथवाड़ा पंचायत के माध्यमिक विद्यालय +टू झगरूचक का मुखिया भारती कुमारी ने गुरुवार को औचक निरक्षण किया। निरक्षण के दौरान कई अनियमित्ता उजागर हुई। मुखिया भारती कुमारी ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नगण्य थी। शिक्षिकाएं वर्गकक्ष से बाहर परिसर में कुर्सी पर बैठकर गप्पे हांक रही थी। विद्यालय में कुल नामांकित बच्चों की संख्या- 594 है जिसमें उपस्थिति पंजी में 235 बच्चों की उपस्थिति बनायी गयी थी। जब कि वास्तविक उपस्थिति मात्र 49 थी जिसमें 15 बालक और 34 बालिका उपस्थित थीं। मुखिया भारती कुमारी ने आगे बताया कि शिक्षिकाओं…

Read More

किशनगंज। जिला के ठाकुरगंज प्रखंड के अंतर्गत सूखनी थाना क्षेत्र के कादोगांव से होकर बहने वाली जमना नदी और नदी के समीप से अवैध खनन का सिलसिला जारी है। तातपौआ पंचायत के कई जगहों से अवैध तरीके से बालू की खुदाई की जा रही है। इसके साक्ष्य भी मौके पर मिले हैं। अवैध खनन कर बजरी और बेड मिसाइल नूमा बालू निकाला जा है। सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में मौका देखकर अवैध खनन किया जाता है और जरूरत के हिसाब से अवैध परिवहन भी करवाया जाता है। गौर करें कि पूर्व में उक्त थाना क्षेत्र…

Read More