नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका में आज महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महंगाई के आंकड़े में तेजी आ सकती है। इस आशंका के कारण पिछले सत्र के कारोबार के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल…
Author: shivam kumar
भागलपुर। जिले के एनटीपीसी लिमिटेड के कहलगाँव सुपर थर्मल पावर स्टेशन में नैगम सामाजिक दायित्व के तहत जीवन ज्योति चिकित्सालय एवं सृष्टि समाज के सहयोग से निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारम्भ रबीन्द्र पटेल महाप्रबंधक ओ एंड एम एवं अर्चना पटेल उपाध्यक्षा सृष्टि समाज ने किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए महाप्रबंधक ओ एंड एम ने कहा कि एनटीपीसी कहलगांव न केवल ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समाज की सेवा में भी प्रतिबद्ध है। यह नेत्र शिविर हमारे समुदाय के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए हमारी सेवा और समर्थन का एक उदाहरण है। हमारा उद्देश्य…
विशेष क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को शानदार तरीके से साधा है हेमंत सोरेन ने गठबंधन के सहयोगियों के लिए भी आसान बना दिया मंत्रियों का चयन सर्वश्रेष्ठ टीम की मदद से अब झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जायेंगे नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। उन्होंने अपनी कैबिनेट में 11 मंत्रियों को शामिल किया है। इनमें से छह उनकी पार्टी झामुमो से हैं, जबकि चार कांग्रेस और एक राजद से…
रांची। सरकारी टेंडर में कमीशन के जरिये करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करने और उस कमाई को वैध बनाने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी निलंबित इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र राम के सहयोगी नीरज मित्तल और राम प्रकाश भाटिया की डिस्चार्ज याचिका खारिज हो गयी है। रांची प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की स्पेशल कोर्ट ने दोनों की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी है। नीरज मित्तल और राम प्रकाश भाटिया पर जेल में बंद निलंबित अभियंता प्रमुख बीरेंद्र राम के पैसों के निवेश में सहायता करने का आरोप है। इन्हें इडी ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ…
रांची। शहर के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित हटिया डैम में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने हटिया डैम में शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, आसपास के लोगों से पहचान कराने पर युवक की शिनाख्त धुर्वा निवासी आतिश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने इसके गुमशुदगी का मामला धुर्वा थाने में दर्ज कराया था। थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की…
रांची। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। हाल ही में हुई दो गंभीर घटनाओं ने न केवल विश्वविद्यालय परिसर बल्कि आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। इन घटनाओं के बाद छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है। यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और समाज में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता को उजागर करती है। अब समय आ गया है कि सभी पक्ष मिलकर यह सुनिश्चित करें कि छात्राओं की सुरक्षा प्राथमिकता बने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पहली…
रांची। निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की ओर से दायर उस याचिका पर अब शनिवार को सुनवाई होगी, जिसमें उन्होंने नये कानून के तहत कस्टडी के आधार पर जेल से रिहा करने की गुहार लगायी है। शुक्रवार को पूजा सिंघल के अधिवक्ता के द्वारा आंशिक बहस हुई। जिसके बाद इडी की ओर से बहस की जायेगी। जिसे रांची प्रीवेन्शन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है। इससे पहले बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को यह बताने का निर्देश दिया था कि पूजा सिंघल कब से जेल में हैं और उनकी न्यायिक हिरासत…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। वाजपेयी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सामाजिक समरसता, समानता एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत देश के ‘संविधान’ रचयिता ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के पुरोधा, देश के प्रथम कानून…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 47 हजार 910 रुपये है। एसआई दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रांची रेल मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 18624 की जांच की। जांच के दौरान देखा कि ट्रेन के जनरल कोच के बाथरूम के पास 05 लावारिस बैग रखे हुए थे। जांच करने पर बैगों के अंदर कुल 74 बोतलें बियर और शराब…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रास्ते ओड़िशा से गांजा की तस्करी हो रही थी। इसकी गुप्त सूचना एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई में लगभग 406 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें धर्मवीर सिंह और राजेंद्र सिंह शामिल हैं। मामले की जानकारी एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि ओड़िशा से रांची की ओर कंटेनर ट्रक में गांजा लोड करके ले जाया जा रहा है। इसके बाद एक टीम का गठन हुआ, जिसने त्वरित…
रांची। शुक्रवार को भारतीय संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि मनायी गयी। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने पूरा जीवन दलितों, शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। दलितों के मसीहा अंबेडकर महान चिंतक, समाज सुधारक, न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे। भीमराव अंबेडकर की विरासत आज भी देशभर में प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के क्षेत्र में जो क्रांति शुरू की, वह हमेशा प्रासंगिक रहेगी।…
