Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ब्याज दर को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व का फैसला आने के पहले ग्लोबल मार्केट सतर्क मुद्रा में है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर कारोबार करके मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (यूएस फेड) आज ब्याज दरों को लेकर अपने फैसले का ऐलान करने वाला है। यूएस फेड के फैसले के पहले पिछले सत्र के दौरान…

Read More

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है। चुनाव आयोग की ओर से केंद्र शासित प्रदेश में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर व्यापक इंतजाम किये गए हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा। सभी संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश के 23.27 लाख से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में जम्मू-कश्मीर के सात जिलों के 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 219 उम्मीदवारों के…

Read More

पटना। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी किया है। कोर्ट ने अखिलेश्वर सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि तेज प्रताप यादव की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। वह एके इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक भी थे। उन्हें भी तलब किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने 6 अगस्त को 11 आरोपियों के खिलाफ पूरक…

Read More

विशेष एक बार जरा आदिवासियों के घर का धुस्का खाकर तो देखिये एक बार उनकी पीड़ा को गहराई से समझ कर तो देखिये एक बार उनके गांव जाकर तो देखिये, दिल जीता कैसे जाता है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। जगह जमशेदपुर का गोपाल मैदान। भारी बारिश, भीड़ और छतरी के नीचे लोग। अचानक गाड़ियों से सायरन की आवाजें आती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंट्री होती है। जैसे ही मोदी की इंट्री होती है, एक बुजुर्ग ग्रामीण आदिवासी महिला कहती है कि इतनी बारिश में भी मोदी हम लोगों से मिलने आ…

Read More

रांची। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि एनडीए सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टास्क दिया था। चार जून को तीसरी बार एनडीए पर देश ने विश्वास जताया। लगातार 10 वर्षों में देश के लिए प्रधानमंत्री ने युवा, महिला, किसान और गरीब को आयाम मान योजना तैयार किया। योजना को जमीन तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया। कई बड़े निर्णय हुए। पीएम मोदी नेशन फर्स्ट को लेकर काम करते हैं। मंत्री अन्नपूर्णा देवी केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर रांची के प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन में बोल…

Read More

रांची। रांची सिविल कोर्ट ने पटना जंक्शन पर 50 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार पतरातू के ठाकुर टोला निवासी बजरंग कुमार को बेल देने से इनकार कर दिया है। एटीएस कोर्ट के न्यायाधीश की अदालत ने बजरंग की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उसकी याचिका खारिज कर दी। बजरंग को पटना जंक्शन पर आरपीएफ ने 12 अगस्त को गिरफ्तार किया था। जब्त की गयी राशि पांडे गैंग के सदस्यों द्वारा झारखंड राज्य के विभिन्न कोयला व्यापारियों और ठेकेदारों से जबरन वसूल की गयी थी

Read More

पलामू। झारखंड के देवरी के सोन नदी में 3 दिनों से हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण सोन नदी के (टीला/टापू) में करीब 220 लोग फंस गए हैं। डिला में फंसी एक महिला ने इस बात की जानकारी प्रशासन को फोन पर दी है। इसके बाद से प्रशासन बचाव अभियान में लगा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को  कुछ लोग खेती करने सोन नदी गए हुए थे। इसी दौरान लगातार हो रहे बारिश के कारण अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण कोइ नाव भी उन्हें लेने नहीं आ पा रही है।…

Read More

रांची। झारखंड हाइ कोर्ट ने बुधवार काे सुनवाई करते हुए मौखिक कहा कि राज्य सरकार को हर हाल में महिलाओं और नाबालिग बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न रोकने के लिए विशेष पहल करनी होगी। हाइ कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि पुलिस प्रशासन इसपर सख्त कार्रवाई करे। स्कूली बच्चों के बसों में लेडी टीचर रहें, ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। बस की कंडक्टर महिला हो तो और भी अच्छा होगा। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया महिलाओं और नाबालिग बच्चों…

Read More

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह जयपुर पहुंची। राज्यपाल हरीभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति मुर्मु के जयपुर पहुंचने पर हवाईअड्डे पर पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की।

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला के अंतर्गत पड़नेवाले विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच नामों की अनुशंसा प्राप्त की जानी है। इसके लिए जिला वार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी के लिए दिये गये आवेदनों का प्रखंड कांग्रेस द्वारा अनुशंसा अपेक्षित है। इसलिए अपने जिला में पड़ने वाले प्रखंडों में 21 सितंबर तक बैठक आयोजित करेंगे। इस बैठक में प्रखंड के अग्रणी संगठन, संबंधित प्रखंड के प्रदेश प्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद,…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सात जिलों की 24 सीटों पर आज सुबह 9 बजे तक कुल 11.11 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर लम्बी कतारे देखने को मिल रही है। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में चार, जम्मू में 19 और उधमपुर में एक विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर में सुबह 9…

Read More