Author: shivam kumar

नई दिल्ली। नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बुधवार सुबह 26वें चीफ इलेक्शन कमिश्नर (सीईसी) का पदभार संभाल लिया। इससे पहले उन्हें सोमवार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त रहे राजीव कुमार 18 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। आज सुबह पदभार संभालने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रसेवा के लिए पहला कदम मतदान है। भारत का हर नागरिक, जो 18 साल की आयु पूरी कर चुके हों, उन्हें मतदान जरूर करना चाहिए। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के नए कानून…

Read More

रांची। जेपीएससी अध्यक्ष का पद छह माह से खाली है। 22 अगस्त 2024 को डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा के रिटायर होने के बाद अब तक जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है। इसको लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और वार्ता कर एक पत्र सौंपा। पत्र के जरिये अंबा प्रसाद ने जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ-साथ जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की भी मांग की है। इसकी जानकारी अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी से…

Read More

बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी गिरिडीह। डुमरी-गिरिडीह पथ पर भीषण हादसा हुआ है। यहां बाइक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी है। घटना में छह लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में से चार लोग स्कॉर्पियो पर सवार थे और बाकी लोग बाइक पर सवार थे। यह घटना मधुबन थाना इलाके के लट्टकट्टो की है। बताया जाता है कि मंगलवार की मध्य रात्रि स्कॉर्पियो और बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान लाइट से स्कॉर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने पहले बाइक सवार को धक्का मार दिया फिर…

Read More

पलामू। पलामू जिले के पाटन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एकाउंटेंट प्रियंका कुमारी (28) बुधवार को अपने क्वार्टर में फांसी के फंदे से झूलती मिलीं। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वार्डन कृष्णा कुमारी ने एमआरएमसीएच में बुधवार को बताया कि मैं जब क्लास लेकर ऑफिस में गई तो गार्ड विनोद फोन लेकर के आया और कहा कि एकाउंटेंट मैडम के हस्बैंड का बार-बार कॉल आ रहा है बात करने को लेकर। विद्यालय में मैडम नहीं मिली। क्वार्टर की तरफ गए तो वहां देखा कि अंदर से…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। अगले छह दिनों तक राज्य में खराब मौसम रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 फरवरी के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अंधड़ और बिजली चमकने की चेतावनी भी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शिमला, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में बर्फबारी होने की आशंका है। इसके अलावा अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी देखने को…

Read More

रांची। राजधानी रांची में हर साल होली के अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन करने वाली समिति इस वर्ष भी काव्य रसिकों के लिए विशेष आयोजन कर रही है। 12 मार्च को रात 9 बजे हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में हास्य, व्यंग्य, शृंगार और वीर रस की कविताओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में समिति के मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि जानी बैरागी, सुनील पाल, भुवन मोहिनी, रमेश मुस्कान, गौरव चौहान और शशिकांत यादव सहित कई कवि रात भर लोगों को अपने हास्य व्यंग, वीर रस तथा श्रृंगार…

Read More

भागलपुर। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु एवं वरीय राजद नेता अवनीश कुमार ने बुधवार को कुंभ स्नान कर लौटने के क्रम में ट्रेन दुर्घटना में मारे गए जिले के बिहपुर प्रखंड के झंडापुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 1 के अनिल शाह एवं उनकी 14 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के परिजन, पत्नी समेत दो बेटों से मिलकर घटना के प्रति शोक व्यक्त किया। संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजन को वरीय राजद नेता बिहपुर विधानसभा ने आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिए। मृतक के बड़े लड़के पटना साइंस कॉलेज के जंतु…

Read More

महाकुंभ और नयी दिल्ली स्टेशन पर हुए हादसे के बाद उठ रहे हैं सवाल 140 करोड़ लोगों के देश में अब क्राउड मैनेजमेंट पर ध्यान देना जरूरी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। 15 फरवरी को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक हादसा हुआ और 18 बेशकीमती जानें चली गयीं। भीड़ के कारण हुई भगदड़ का यह हादसा दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में जानेवाले तीर्थयात्रियों के साथ हुआ, जो ट्रेन पकड़ने आये थे। इससे पहले 29 जनवरी को महाकुंभ में भी इसी तरह का एक हादसा हुआ था, जिसमें कई लोगों…

Read More

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने वडोदरा में खेले गए महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहम और कप्तान स्मृति मंधाना के बेहतरीन प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई। पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने आरसीबी के इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने पहले ओवर से ही खेल पर पकड़ बना ली थी। जियो हॉटस्टार पर मिताली ने कहा, “जब रेणुका सिंह ने पहले ही ओवर में शैफाली वर्मा को आउट किया, तभी से आरसीबी ने खेल पर…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव आयुक्त का चयन करने के लिए गठित समिति की बैठक में सोमवार को उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) की चयन प्रक्रिया पर असहमति व्यक्त की थी। इसके बावजूद आधीरात को जिस तरह से सीईसी का चयन किया गया, यह अपमानजनक और अशिष्टतापूर्ण है। राहुल गांधी ने आज एक बयान में कहा कि अगले चुनाव आयुक्त का चयन करने वाली समिति की बैठक के दौरान मैंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को एक असहमति पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें कहा गया था कि कार्यकारी हस्तक्षेप से मुक्त एक स्वतंत्र चुनाव…

Read More

काठमांडू। भारत के ओडिशा प्रदेश के भुवनेश्वर में रहे कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में रविवार की रात को एक नेपाली छात्रा की आत्महत्या के बाद उत्पन्न तनाव और वहां के सुरक्षाकर्मियों के नेपाली छात्रों के साथ की गई मारपीट और दुर्व्यवहार में शामिल दो सुरक्षाकर्मी को बर्खास्त करने के साथ प्रशासन के तीन अधिकारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। नेपाली छात्रा की आत्महत्या के बाद स्थानीय पुलिस ने उसी संस्थान के एक छात्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का विरोध कर रहे नेपाली छात्रों के साथ संस्थान के प्रशासन के अधिकारियों…

Read More