नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले मौसम मेहरबान हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर रामलीला मैदान में होना है। कुछ दिन से दोपहर होते ही सूरज आग उगलने लगता है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में रात और कुछ क्षेत्रों में सुबह हुई बरसात से मौसम सुहावना हो गया है। कई इलाकों में अब भी बूंदाबांदी हो रही है। ऐसा लगता है कि मौसम के इस बदलाव से आज दोपहर बेहद सुकून भरी होगी। यह भी हो सकता है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में गुरुवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। रांची समेत कई जगहों पर हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हल्की बारिश से रांची में तापमान में लगभग छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह में रांची में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया जो बुधवार को 29.8 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पूर्व में ही गुरुवार और शनिवार को राज्य के दक्षिणी, पूर्वी, मध्यवर्ती और पश्चमी जिलों के कई इलाकों में गर्जन के…
गिरिडीह। गिरिडीह -धनबाद मुख्य मार्ग के मुफ्फसिल थाना इलाके के वनांचल कॉलेज के समीप गुरुवार को बाइक और अज्ञात वाहन के टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक से बाइक के टक्कर के बाद दोनों की मौत हुई । मृतकों की पहचान पचंबा थाना इलाके के मोहनपुर निवासी नैयर अहमद (35 )और उद्नाबाद निवासी मो अनिस अहमद (24) के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घंटो रोड जाम किया। बाद में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने समझा बुझाकर कर जाम हटाया। इस दौरान दोनों ओर से…
खूंटी। खूंटी जिला मुख्यालय के लोगों को गुरुवार की सुबह कश्मीर सा नजारा देखने को मिला। सुबह लगभग आठ बजे हल्की हवा के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। 15-20 मिनट की ओलावृष्टि से सड़कों और लोगों के घरों की छतों पर कई इंच मोटी बर्फ जम गई। सुबह आई हल्की आंधी की चपेट में आकर एक स्कूली बच्चा भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल भेजा गया। बर्फबारी का नजारा देखने और फोटो लेने के लिए लोग घरों से निकल पड़े। हालांकि ओलावृष्टि सिर्फ जिला मुख्यालय में ही हुई। जिले के कर्रा, तोरपा, रनिया, मुरहू और…
कोडरमा। जिले के चंद्रोडीह में गुरुवार की दोपहर परीक्षार्थियों को लेकर जा रहे एक ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान ऑटो पर सवार कई परीक्षार्थी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक छात्रा की मौत हो गयी। घायलों ने बताया कि सभी इंदरवा स्थित परीक्षा केंद्र से जैक के द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड की परीक्षा देकर अपने गांव कमेडीह लौट रहे थे। घायलों में चांदनी कुमारी , पूर्णिमा कुमारी , तन्नू कुमारी , निशु कुमारी , ज्योति कुमारी , दिलसान अंसारी,…
लोहरदगा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)रांची की टीम ने गुप्त सूचना के बाद लगभग पांच लाख रुपए का गांजा की खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मालवाहक ट्रक के चालक और खलासी की सूचना पर गांजा खरीदार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। एनसीबी की टीम हिरासत में लिए गए आरोपितों से पूछताछ कर रहीं हैं। गांजा को ओडिशा के संबलपुर से बिहार के गया ले जाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के संबलपुर से मालवाहक ट्रक नम्बर (ओडी 14 जेड 3324 )में लकड़ी का फ्लाई वुड लोड करते हुए बिहार के गया जा…
लोहरदगा। मौसम में परिवर्तन के बाद गुरुवार सुबह क्षेत्र में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे में खुशी देखने को मिल रही है। बादलों से घिरे आसमान के बीच सुबह होने से पूर्व बारिश शुरू हुई,जो कुछ देर बाद थम गई। अहले सुबह से तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश के साथ वज्रपात भी देखने को मिली। बारिश से मौसम में आई नमी के कारण आमजन ने जहां गुलाबी ठंड का एहसास किया।वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। बीते कुछ दिनों से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था।छोटे-मोटे जलाशय सूखने से किसानों के समक्ष सिंचाई की समस्या उत्पन्न…
देश की एकता का उदाहरण, प्रयाग का महाकुंभ गंगा मैया से सबके कल्याण की कामना की रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को महाकुंभ में त्रिवेणी संगम तट पर आस्था की डुबकी लगायी। इस दौरान उन्होंने गंगा मैया से सबके कल्याण की मंगलकामना भी की। बाबूलाल ने एक्स पर अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा कि आज प्रयागराज के पवित्र महाकुंभ में त्रिवेणी संगम तट पर पुण्य स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबूलाल ने आगे लिखा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर अपार आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई। महाकुंभ का…
रांची। नेशनल रुरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह को इडी ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रमोद कुमार सिंह धनबाद का रहने वाला है। एनआरएचएम में हुए जिस घोटाला मामले में इडी ने प्रमोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है, वह 6 करोड़ से अधिक रुपये का है। जानकारी के मुताबिक, एजेंसी की ओर से प्रमोद को 12 समन दिया जा चुका था। लेकिन वह एजेंसी के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुआ। जिसके बाद इडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तीन दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी इडी प्रमोद को गिरफ्तार करने के बाद इडी की टीम ने उसे…
बांग्लादेशी घुसपैठियों का यह मुद्दा हमारे लिए कोई राजनीतिक या चुनावी नहीं, बल्कि एक सामाजिक मुद्दा है नजमुल जैसे न जाने कितने लोग, यहां आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर झारखंड सरकार को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि एक ओर सरकार हाइकोर्ट में कहती है कि संथाल परगना में कोई बांग्लादेशी घुसपैठिया नहीं है, वहीं दूसरी ओर नजमुल जैसे न जाने कितने लोग, यहां आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। हमारी बहू-बेटियों की अस्मत से खिलवाड़…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से प्रयागराज में आयोजित हो रहे हैं महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहने के बाद विरोध का सिलसिला शुरू हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया गया। इसमें राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में तुष्टीकरण की राजनीति, मदरसों के लिए भारी बजट आवंटन और सरकारी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध किया गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ममता सरकार प्रदेश में शिक्षा…
