Author: shivam kumar

नई दिल्ली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने देश के उन्नत बैटरी विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक बड़े कदम के रूप में उन्नत रसायन सेल (एसीसी) को लेकर उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत रिलायंस न्यू एनर्जी बैटरी लिमिटेड (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी) के साथ एक कार्यक्रम समझौते पर हस्ताक्षर किए। सोमवार को हुआ यह समझौता एक प्रतिस्पर्धी वैश्विक निविदा प्रक्रिया के बाद रिलायंस न्यू एनर्जी बैटरी लिमिटेड को 10 गीगावाट घंटा एसीसी क्षमता प्रदान करता है और इसे भारत की 18,100 करोड़ रुपये की पीएलआई एसीसी योजना के तहत प्रोत्साहन प्राप्त करने योग्य बनाता है। यह…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा( मैट्रिक परीक्षा) के पहले दिन ही दूसरी पाली में प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में 5 वीडियोग्राफर पकड़े गए है। बताया जा रहा है की परीक्षा की निगरानी के लिए तैनात पांच वीडियोग्राफरों को प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दंडाधिकारी ने जब इनकी गतिविधियों पर शक किया, तो उन्होंने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ये ये वीडियोग्राफर परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र की तस्वीरें खींचकर मोबाइल के जरिए दूसरे परीक्षा केंद्रों पर भेज रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी वीडियोग्राफरों…

Read More

अररिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले पहुंचना जरूरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी निर्देशों पर विलंब से केन्द्र पर पहुंचने वालों को परीक्षा में सम्मिलित नहीं करने का कड़ा निर्देश जारी है। लेकिन इन सबके बीच फारबिसगंज शहर में बने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि शहर में परीक्षार्थियों और अभिभावकों की उमड़ी भीड़ और बेतरतीब गाड़ियों के कारण पूरा शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है।…

Read More

रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा  ”मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कुछ 100-200 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। करोड़ों रुपये खर्च कर भव्य आयोजन किया जाएगा। संभव है कि हेमंत जी के चाटुकारों द्वारा सबसे ज्यादा नौकरी देने वाले मुख्यमंत्री का ढोल भी पीटा जाए।” आगे उन्होंने कहा कि झारखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के कुछ सवाल हैं, जो अब भी अनसुलझे हैं- – प्रतियोगी परीक्षा कैलेंडर कब जारी होगा? –  JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति कब होगी? – JSSC-CGL पेपर लीक की जांच कहां…

Read More

रांची। राजधानी रांची के सदर अस्पताल से एक नवजात बच्ची को अज्ञात लोगों ने चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोअर बाजार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और मासूम की तलाश तेज कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी को सदर अस्पताल के लेबर रूम में एक बच्ची का जन्म हुआ था। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने उसे लेबर रूम के बाहर से चोरी कर लिया। बच्ची के गायब होने से उसके माता-पिता सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। चोरी हुई बच्ची रांची के पिठोरिया निवासी उमेश बेड़िया और…

Read More

दोहा। मांसपेशियों की चोट से उबरने के बाद नोवाक जोकोविच ने अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्पेन के फर्नांडो वर्डास्को के साथ जोड़ी बनाकर कतर ओपन के युगल वर्ग के पहले दौर में अलेक्जेंडर बुब्लिक और करेन खाचानोव को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से हराया। यह मुकाबला महज 48 मिनट तक चला, जिसमें 41 वर्षीय वर्डास्को और 37 वर्षीय जोकोविच की जोड़ी पूरी तरह हावी रही। वर्डास्को इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास लेने वाले हैं, और यह जीत उनके करियर के अंतिम चरण में एक खास उपलब्धि रही। जोकोविच को पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल…

Read More

– स्मृति मंधाना का शानदार अर्धशतक – घातक गेंदबाजी कर रेणुका सिंह बनी प्लेयर ऑफ द मैच वडोदरा। महिला प्रीमियर लीग 2025 के चौथे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 19.3…

Read More

चेन्नई। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भव्य शुरुआत हुई। तमिलनाडु सरकार के समर्थन से आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन का समापन 20 फरवरी को होगा। इस चैंपियनशिप में देशभर से 1,476 पैरा-एथलीटों ने भाग लिया है, जो 30 टीमों के तहत 155 स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इस इवेंट को देश की सबसे बड़ी पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में से एक माना जा रहा है। प्रतियोगिता में देश के शीर्ष पैरा-एथलीटों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिनमें टोक्यो पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल (भाला फेंक F64), मरियप्पन थंगावेलु (ऊंची कूद…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन सहित केंद्र शासित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। केंद्रीय गृह मंत्री की समीक्षा बैठक पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गृह मंत्री लगातार देश में लागू किए गए आपराधिक कानूनों और उनका कितना उपयोग हो रहा है, इसकी समीक्षा करते रहे हैं। इस संबंध में इस…

Read More

टोरंटो। कनाडा में टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर सोमवार को डेल्टा एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के समय पलट गया। यह विमान रनवे पर उल्टा पड़ा रहा। राहत की बात है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। मामूली रूप से घायल 18 यात्रियों को अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चला है, फिलहाल इसकी जांच चल रही है। टोरंटो स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक पियर्सन हवाई अड्डे पर सोमवार को डेल्टा एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के समय पलट गया। दुर्घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। दुर्घटनाग्रस्त विमान में 76 यात्री और चालक दल…

Read More

फिल्म ‘छावा’ के निर्माण की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता थी। यह फिल्म 14 फरवरी को दुनियाभर में रिलीज हो गई। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। छत्रपति संभाजी महाराज की वीरगाथा बताने वाली इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं। अब ‘छावा’ के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘छावा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 140.50 करोड़ रुपये हो गया…

Read More