Author: shivam kumar

रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ एक बार फिर रिलीज हुई और दर्शक इस फिल्म को लेकर सचमुच दीवाने हो गए। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े, जिसे देखने से नौ साल पहले दर्शकों ने मुंह मोड़ लिया था। यह फिल्म, जो रिलीज होने पर अपने बजट का आधा भी नहीं कमा पाई, अब बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 10 दिन पूरे कर लिए हैं। वैलेंटाइन डे से एक सप्ताह पहले 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 10…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने आज 520 रुपये से लेकर 570 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 86,630 रुपये से लेकर 86,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 79,410 रुपये से लेकर 79,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में बदलाव…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार की स्थिति में कुछ सुधार होता हुआ नजर आया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में सोमवार को प्रेसिडेंट डे होने की वजह से अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बंद रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने में सफल रहे। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। खरीदारी के सपोर्ट से यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.41 प्रतिशत उछल कर 8,768.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी…

Read More

रांची। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के राजू आज झारखंड में संगठन की स्थिति का जायजा लेंगे। वह प्रदेश अध्यक्ष से संगठन की रिपोर्ट कार्ड प्राप्त करेंगे और जमीनी स्तर तक पार्टी में लोगों की भागीदारी की जानकारी प्राप्त करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने पिछले चार-पांच महीने के अपने कामकाज की पूरी रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर की कमेटियों में विभिन्न जाति-वर्ग की भागीदारी की जानकारी शामिल है। इसके अलावा, प्रदेश कांग्रेस में एसटी-एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों की कमेटियों में हिस्सेदारी की जानकारी भी दी जाएगी। के राजू को झारखंड कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है,…

Read More

– आक्रोशित लोगों ने डॉक्टर के दो कंपाउंडर को बनाया बंधक, जांच में जुटी पुलिस पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी में एक डॉक्टर की लापरवाही से 12 साल के बच्चे की जान चली गयी। बच्चा घर का इकलौता चिराग था। जिसकी मौत होने के बाद परिजनो में कोहराम मचा है। सबका रो-रोकर हाल बुरा है। परिजन आरोपी डॉक्टर और कंपाउंडर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृत 12 वर्षीय बच्चे की पहचान पटेरवा निवासी बुलेट महतो के पुत्र प्रिंस के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि बीते दिनो प्रिंस का हाथ टूट गया था। जिसका आपरेशन डॉ राजेेश्वर…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मौजूदा केंद्र सरकार पर दिशाहीन और अदूरदर्शी होने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि सरकार की खराब नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज यहां एक वक्तव्य में कहा कि मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह कहना कि हमारी अर्थव्यवस्था “अच्छा रिटर्न” दे रही है, इससे ज़्यादा विडंबना और कुछ नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि साल 2025 में अब तक भारतीय शेयर बाज़ारों से ₹45 लाख करोड़ स्वाहा हो चुके हैं। निफ्टी 50…

Read More

गुवाहाटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 21 फरवरी को असम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर गुवाहाटी पहुंचेंगे। संघ सूत्रों के अनुसार डॉ. भागवत 21 फरवरी की शाम को गुवाहाटी पहुंचेंगे। संघ प्रमुख डॉ. भागवत 21 से 27 फरवरी तक असम में रहेंगे। वे 27 फरवरी को गुवाहाटी से अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर के लिए रवाना होंगे। 3 मार्च को पुनः गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां से वे अपने अगले प्रवास के लिए रवाना होंगे। डॉ. भागवत दोनों राज्यों में संघ की सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेंगे।

Read More

-पंजाब को 225 करोड़, छत्तीसगढ़ को 244 करोड़ और उत्तराखंड को ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 93 करोड़ से अधिक मिले नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पंजाब, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान जारी किए हैं। पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) व ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) को प्रदान किए गए ये अनुदान जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के अनुसार पंजाब के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 225.1707 करोड़ रुपये की राशि के अनटाइड अनुदान…

Read More

राज्य सरकार ने रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित नगर सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत चयनित 289 अभ्यर्थियों को आखिरकार नियुक्ति पत्र मिलने जा रहा है। ये अभ्यर्थी गार्डेन अधीक्षक, वेटनरी आॅफिसर, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक और विधि सहायक पदों पर नियुक्त किये जायेंगे। मंगलवार, 18 फरवरी को प्रोजेक्ट भवन, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रोजेक्ट भवन के दूसरे तल्ले पर होगा। नगर विकास विभाग के नगरीय प्रशासन निदेशालय…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में जल्द ही 44 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शुरू किये जायेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने झारखंड में आदिवासी बच्चों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। झारखंड में एक साथ 44 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (इएमआरएस) शुरू किये जा रहे हैं, जिससे आदिवासी छात्रों को नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। ये विद्यालय आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षित वातावरण के साथ छात्रों के समग्र विकास में सहायक होंगे। यह पहल शिक्षा आदिवासी समाज को…

Read More