लोहरदगा। संवेदक संघ के प्रतिनिधियों ने रविवार को झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह से लोहरदगा परिसदन में मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।संवेदकों ने मंत्री से निवेदन किया कि शून्य से 50 लाख तक की निविदा प्रक्रिया को ऑफलाइन किया जाए तथा पूर्व की तरह संवेदकों को 10% नीचे जाने की अनुमति बहाल की जाए। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।मिलने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष जाहिद अंसारी सचिन शाहिद अंसारी, मीडिया प्रभारी मनोज साहू, रोहित साहू, रिंकू खान, इरफान अंसारी, शमी अख्तर आदि लोग शामिल थे। संघ को मंत्री के द्वारा सकारात्मक आश्वासन…
Author: shivam kumar
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 18 फरवरी (मंगलवार) 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिये जा सकते हैं, जो राज्य के विकास और जनहित से जुड़े होंगे। जानकारी के अनुसार, राज्य की आर्थिक स्थिति, बजट योजनाएं और नयी परियोजनाओं सहित नयी नीतियों पर भी फैसला लिया जा सकता है।
रांची। इडी की ओर से रांची पीएमएलए (प्रीवेंशन आॅफ मनी लॉनड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में दाखिल उस याचिका पर अब 21 फरवरी को सुनवाई होगी। जिसमें एजेंसी ने कोर्ट से यह आग्रह किया है कि पूजा सिंघल को कोई विभाग ना दिया जाये। सोमवार को इडी और पूजा सिंघल की ओर से बहस पूरी कर ली गयी, जिसके बाद कोर्ट ने अग्रिम सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। दरअसल इडी ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर यह कहा है कि अगर पूजा सिंघल को राज्य सरकार किसी विभाग की जिम्मेदारी देती है तो वह अपने…
रांची। झारखंड अग्निशमन विभाग अब आधुनिक संसाधनों से लैस होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 147 करोड़ रुपये स्वीकृत की हैं। इस राशि का उपयोग नये फायर स्टेशन, ट्रेनिंग सेंटर और अग्निशमन उपकरणों की खरीद में किया जायेगा। साथ ही, जल्द ही होमगार्ड जवानों की भर्ती भी होगी। यह जानकारी डीजी होमगार्ड अनिल पाल्टा ने दी। 11 नये फायर स्टेशन और अत्याधुनिक उपकरण मिलेंगे डीजी होमगार्ड ने बताया कि यह फंड 15वें वित्त आयोग के तहत मिला है, जिसे 31 मार्च 2026 से पहले खर्च करना होगा। इस राशि से 11 नये फायर स्टेशन बनाये जायेंगे, एक…
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘युवा उद्यमियों से संवाद’-एक वर्ष में राम मंदिर में आया 700 करोड़ का चढ़ावाः मुख्यमंत्री लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देकर किस तरह देश की एकता और आर्थिकी को प्रोत्साहित किया जा सकता है, यह महाकुम्भ के अवसर पर सहज ही अनुभव किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या, काशी और प्रयागराज में जिस प्रकार श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है, उसने भारतीय संस्कृति को नई पहचान तो दी ही है, अर्थव्यवस्था को भी बड़ा बूस्ट दिया…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कंबोडिया, मालदीव, सोमालिया, क्यूबा और नेपाल के राजदूतों व उच्चायुक्तों से परिचय पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति भवन के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू को जिन लोगों ने अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए, उनमें कंबोडिया की राजदूत राथ मेनी, मालदीव की उच्चायुक्त ऐशाथ अज़ीमा, सोमालिया के राजदूत डॉ. अब्दुल्लाही मोहम्मद ओडोवा, क्यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मार्सन एगुइलेरा और नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा शामिल हैं।
गुवाहाटी। असम कैबिनेट के एक निर्णय के तहत साेमवार काे असम पुलिस की सीआईडी ने पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख एवं अज्ञात अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मुख्यमंत्री डाॅ हिमंत विस्ब सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी से जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है। दरअसल, जोरहाट के सांसद एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोल्बर्न गोगोई का पाकिस्तान से संबंध हाेने के आराेपाें के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया। गौरव गोगोई संबंधी इस विवाद पर रविवार को असम कैबिनेट ने पाकिस्तानी नागरिक नेता…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने चीन को लेकर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया हैं। पार्टी महासचिव (संचार) एवं राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने आज यहां कहा कि सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस का बयान नहीं है। जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर व्यक्त किए गए कथित विचार निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं। जयराम रमेश ने कहा कि चीन हमारी विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चीन के प्रति…
यमुना के पानी में जहर मिलाने के बयान मामले में अगली सुनवाई 20 मार्च को चंडीगढ़। दिल्ली में विधनासभा चुनाव के दौरान हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाकर विवाद में उलझे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी संयाेजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को सोनीपत की अदालत में पेश नहीं हुए। केजरीवाल की जगह उनके वकील भुवेश मलिक कोर्ट पहुंचे थे। सोनीपत में सिंचाई विभाग के एक्सईएन अभियंता आशीष कौशिक ने कोर्ट में याचिका लगाई है। जिसमें कहा गया है कि 28 जनवरी को यमुना नदी से सटे कई गांवाें के लोग सिंचाई विभाग के…
– मुख्यमंत्री ने किया 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ – वॉटर स्पोर्ट्स में होंगी कयाकिंग, केनोइंग और रोइंग की प्रतियोगिताएं भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है और भोपाल में वॉटर स्पोर्ट्स का अर्धकुंभ आरंभ हो रहा है। पुलिस, नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रही है। पुलिस बल के अनेक जवानों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए देश का नाम रोशन किया है। राजा…
– सुधांशु त्रिवेदी बोले, यह, कहा गलवान घाटी में बलिदान हुए जवानों का है अपमान नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के चीन के समर्थन में दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सैम पित्रोदा के बयान को गलवान घाटी में बलिदान हुए जवानों का अपमान बताया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयान में बोल जरूर सैम पित्रोदा के अपने हैं लेकिन संगीत जॉर्ज सोरोस का है। सैम पित्रोदा राहुल गांधी के…
