पटना। पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट (182) पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। यह उपचुनाव केवल एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे बिहार की राजनीति का प्रतिष्ठा का मुकाबला माना जा रहा है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने चार दशक से अधिक पुराने गढ़ को बचाने की चुनौती का सामना कर रही है, वहीं दूसरी ओर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर इसे अपनी राजनीतिक साख और विधानसभा में संभावित प्रवेश के अवसर के रूप में देख रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक मतदाता सूची के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा…
Author: shivam kumar
पटना। बिहार में आधुनिक शहरी विकास को गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) के बीच राज्य में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्तपोषण संबंधी महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार तथा हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक…
पूर्वी सिंहभूम। करनी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या और जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को एनडीए के आह्वान पर आयोजित जमशेदपुर बंद का शहरभर में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय अपने समर्थकों के साथ विभिन्न इलाकों में पहुंचे और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की। भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता भी झंडा-डंडा लेकर सड़कों पर उतरे और कई प्रमुख बाजारों में बंद का समर्थन जुटाया। बंद के दौरान साकची, बिष्टुपुर, मानगो, जुगसलाई, गोलमुरी, कदमा सहित कई व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानें बंद…
भागलपुर। नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुए एक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब बालू से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कच्चे मकान पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक भवानीपुर थाना के सामने खगड़िया की ओर से आ रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे बने कच्चे मकान पर पलट गया। हादसे के समय मकान के भीतर परिवार के कई…
पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में चितरंजन पासवान नामक युवक ने गुरुवार रात मामूली विवाद में धारदार हथियार से एक दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की माता 28 वर्षीय रूपा देवी व पिता 30 वर्षीय दीपक पासवान गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने सभी को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने 8 माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घायल माता- पिता को प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना मिलने के तत्काल…
लातेहार। लातेहार जिले के मनिका प्रखंड की प्रमुख प्रतिमा देवी ने शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर के. राजू ने कहा कि कांग्रेस की जनहित की नीतियों, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की सोच से प्रभावित होकर लगातार दूसरे दलों और सामाजिक संगठनों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा देवी के कांग्रेस में आने से लातेहार…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए उछाल के कारण आज चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना 2,770 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,020 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। चांदी के भाव में भी आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की मजबूती दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आई तेजी…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख रहा। कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई । हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण बाजार की चाल में मामूली गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत और निफ्टी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियां में से एचसीएल टेक्नोलॉजी,…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करते रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान जोरदार तेजी का रुख बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर लिवाली का रुख बना हुआ है। चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयर में आई बड़ी गिरावट की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में दबाव का माहौल बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स सपाट स्तर पर 0.01 अंक की…
रांची। झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। हेमंत सरकार ने कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर संज्ञान लेते हुए उनके हित में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्यकर्मियों के वेतन विसंगति, एमएसीपी (मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) और अन्य सेवा शर्तों से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए एक छह सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया है। वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस समिति की कमान राजस्व पर्षद के सदस्य को सौंपी गयी है, जबकि विभिन्न विभागों के पांच…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी निभाते हुए एक बड़ा संदेश दिया है। गुरुवार को रांची के कांके स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एसआईआर अभियान के तहत उन्होंने स्वयं अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नम्बर-290 की बीएलओ ने मुख्यमंत्री से यह फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने भी सक्रियता दिखाते हुए अपना प्रपत्र खुद भरा और जमा किया। प्रपत्र भरने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के सभी नागरिकों और…
