पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि हत्या जैसी गंभीर और संवेदनशील घटनाओं को राजनीतिक या व्यक्तिगत लाभ का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद का उद्देश्य किसी सरकार को घेरना नहीं, बल्कि डीडी बार हत्याकांड के फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित सर्वसमाज एवं सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि सरकार को…
Author: shivam kumar
-स्पीड पोस्ट से भेजी गई बंगला भाषा में चिट्ठी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर दुमका। झारखंड के दुमका और गोड्डा कोर्ट परिसर पर हमले की धमकी मिलने के बाद न्यायिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, दुमका के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम स्पीड पोस्ट के जरिए एक धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है। बंगला भाषा में लिखी गई इस चिट्ठी में दुमका कोर्ट पर हमला करने की बात कही गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पत्र के साथ दो संदिग्ध नामों का जिक्र है और एक आधार कार्ड की फोटोकॉपी…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में हुई हालिया घटना को लेकर केंद्र को घेरा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर वर्षों से हिंसा की आग में जल रहा है और अब भी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। राज्य में राष्ट्रपति शासन भी लगाया गया था लेकिन स्थिति में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला। राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि मणिपुर में एक बार फिर नफरत और हिंसा की आग में 20 घर जलकर नष्ट हो गए। हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं…
पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है। बुधवार देर रात जिले के नए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एहतेशाम वकारिब ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एडीजी मनोज कौशिक और जांच टीम के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में अब तक हुई जांच की प्रगति का आकलन किया गया और फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी के साथ-साथ हत्या की पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए नई रणनीति तैयार की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच…
पश्चिमी सिंहभूम। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 प्रवासी श्रमिक गुरुवार को सुरक्षित अपने गृह राज्य झारखंड लौट आए। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से सभी श्रमिकों का स्वागत किया गया और उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार समन्वय किया। सभी श्रमिक रेल मार्ग से राउरकेला होते हुए चक्रधरपुर पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहले…
पलामू। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल बाजार में आहार के पास हार्डवेयर सह सेनेटरी दुकान में बुधवार रात आग लग गई। आग से लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। दुकान मालिक क्षति का आकलन करने में जुटा हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पोलपोल बाजार में आहार के पास नागेंद्र विश्वकर्मा की विश्वकर्मा हार्डवेयर सह सेनेटरी दुकान संचालित है। बुधवार देर शाम मौसम खराब रहने के कारण समय से पहले दुकान बंद कर नागेंद्र घर चले गए थे। अचानक रात में सूचना मिली कि उनकी…
-25 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर; हादसे के बाद घंटों बाधित रहा NH-33 रामगढ़। रामगढ़ जिले के रांची–पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) स्थित चुट्टूपालू घाटी में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। तेज रफ्तार से घाटी की ओर उतर रहा एक अनियंत्रित ट्रेलर अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और आगे चल रहे वाहनों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मारता चला गया। इस दर्दनाक हादसे में छह कार, तीन मोटरसाइकिल, दो कंटेनर और एक बस समेत कुल 12 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में 25 से अधिक लोग घायल…
रांची। रांची के सदर अस्पताल में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के नर्सों, एएनएम और अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को पांच महीने से लंबित वेतन के विरोध में सिविल सर्जन (CS) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार ड्यूटी करने के बावजूद उन्हें पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिल रहा है, लेकिन वेतन भुगतान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान…
चंडीगढ़। एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यालय तथा चंडीगढ़ स्थित एयरफोर्स स्कूल समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल खुले हैं। स्कूल खुलते ही धमकी भरे ई-मेल मिलने से पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। धमकी भरा यह मेल चंडीगढ़ के सेक्टर-37 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 37 बी और केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-47 को आई है। मेल में कहा कि बम धमाके, आईडी ड्रोन। चंडीगढ़ के सारे स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे, जबकि सीएम सैनी हरियाणा आफिस दोपहर 3.11 बजे का धमाके…
मंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बुधवार तड़के मंगलुरु के नागुरी क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन में बिहार मूल के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान पूरा कर प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। बुधवार तड़के नागुरी क्षेत्र में स्थित एक मकान पर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा आ गिरा। मलबे के नीचे पूरा परिवार दब गया। हादसे की सूचना मिलते…
नई दिल्ली। जुलाई के पहले दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वजन वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद आज से देश के अलग-अलग राज्यों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 174 रुपये से लेकर 183.50 रुपये तक सस्ता हो गया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे अधिक 183.50 रुपये की कटौती दिल्ली में की गई है, जबकि कोलकाता में सबसे कम 174 रुपये की कटौती हुई है। गैस सिलेंडर के सस्ता होने से रेस्टोरेंट, ढाबा या कैटरिंग सर्विस चलाने वाले कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं को…
