Author: shivam kumar

विशेष डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत में दिखा अमेरिका के सामने भारत का महत्व दुनिया ने एक बार फिर देख ली मोदी-ट्रंप के दोस्ताना संबंध की झलक मोदी ने बता दिया कि भारत अब बराबरी के साथ हर मुद्दे पर बात करेगा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा समाप्त हो गया है। यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कूटनीतिक दम दिखा। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर अमेरिका के कई उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने…

Read More

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ के 33 दिनों में देश की 33 फीसदी आबादी पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा चुकी है। 14 फरवरी रात आठ बजे मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं का जो आंकड़ा प्रसारित किया, उसके अनुसार अब तक 50.11 करोड़ महाकुम्भ में शामिल हो चुके हैं। वर्तमान में भारत की आबादी 145 करोड़ है। इस हिसाब से देश की 33 फीसदी से ज्यादा आबादी अब तक पवित्र संगम की धरती पर आ चुकी है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये यह आंकड़ा 55-60 करोड़ बीच रहने का अनुमान है। 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हुई थी, जिसका आखिरी…

Read More

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ जब 13 जनवरी को शुरू हुआ था, तब 40-45 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने को अनुमान था। लेकिन श्रद्धालुओं का आंकड़ा 14 फरवरी को 50 करोड़ की संख्या पार कर चुका है। अभी मेले को खत्म होने में 11 दिन शेष बचे हैं। श्रद्धालुओं का संगम की धरती पर आना लगातार जारी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आंकड़ा 55-60 करोड़ के बीच रहेगा।हालांकि श्रद्धालुओं की इतनी बड़ी संख्या को लेकर कई तरह के सवाल भी उठते हैं। एक बड़ा सवाल यह है कि इस धार्मिक आयोजन में स्नान करने वालों यानी भीड़…

Read More

काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक बुलाकर शामिल दलों का अध्यादेश का विरोध नहीं करने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री ओली ने अपने सरकारी निवास पर बुलाई बैठक में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल मधेशी दलों के शीर्ष नेताओं से अध्यादेश का विरोध करने की बजाय इसे सदन से पारित करने में सहयोग का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री ओली के प्रमुख राजनीतिक सलाहकार विष्णु रिमाल ने इसकी पुष्टि की है। रिमाल के मुताबिक जिस भूमि आयोग के विधेयक को लेकर मधेशी दलों ने विरोध किया है, उसके कुछ प्रावधानों को आने वाले समय में बदलने…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में नई तकनीक की अहम भूमिका है। वर्तमान युग तकनीक का है और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इसमें महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी और ह्यूमैनिटीज एक-दूसरे के पूरक हैं। राष्ट्रपति शनिवार को बीआइटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि बीआईटी मेसरा ने 70 वर्षों की यात्रा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। 1964 में यहां पहला स्पेस और रॉकेटरी डिपार्टमेंट स्थापित हुआ था, जो आज भी तकनीकी विकास में योगदान दे रहा है। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-मीरजापुर हाई-वे पर मेजा इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि पर दुख जताया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने शनिवार को एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिर्जापुर हाई-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मैं शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” उल्लेखनीय है कि प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर मेजा थाना क्षेत्र में आज तड़के बोलेरो, ट्रक और बस…

Read More

इंफाल। मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमावर्ती तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि काकचिंग जिले के हियांगलाम नटेखोंग थोंगजिन में नदी किनारे से ये हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। बरामद सामान में दो सिंगल बैरल गन, एक स्नाइपर राइफल (संशोधित) स्कोप के साथ, एक देशी पिस्टल (बिना मैगजीन), पांच हैंड ग्रेनेड, 4 आईईडी (विभिन्न भार और रंगों में), .303 राइफल के 15 जिंदा कारतूस, इंसास राइफल के दो जिंदा कारतूस, 9मिमी पिस्टल के दो जिंदा कारतूस, विभिन्न राइफलों के खाली कारतूस,…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आयकर विधेयक 2025 की गहन समीक्षा के लिए 31 सदस्यीय प्रवर समिति (सेलेक्ट कमिटी) का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व सांसद बैजयंत पांडा करेंगे। यह समिति विधेयक के विभिन्न प्रावधानों, उनके प्रभाव और संभावित सुधारों का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी। इस 31 सदस्यीय समिति में विभिन्न दलों के सांसदों को शामिल किया गया है, जिनमें भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC), एनसीपी, डीएमके सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि हैं। इनमें मुख्यतः बैजयंत पांडा (अध्यक्ष), डॉ. निशिकांत दुबे, जगदीश शेट्टार, पीपी चौधरी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, महुआ मोइत्रा, सुप्रिया सुले, भर्तृहरि महताब,…

Read More

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। प्रयागराज जिले में महाकुंभ के आयोजन के बीच मेजा में रात को हुए सड़क हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा जिले के मेजा में प्रयागराज-मीरजापुर हाइवे पर शुक्रवार देररात लगभग दो बजे बस और महाकुंभ तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो की टक्कर से हुआ। हादसे में बोलेरो से त्रिवेणी संगम जा रहे सभी 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हैं। इस हादसे में बस सवार 19 तीर्थयात्री…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी फ्रांस और अमेरिका की महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न कर स्वदेश लौट आए हैं। उनका विमान शुक्रवार रात दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर लैंड हुआ, जहां उन्होंने अधिकारियों का अभिवादन किया। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर विभिन्न द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की। इसके बाद दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को लेकर चर्चा की। पीएम मोदी ने…

Read More

तेल अवीव। हमास ने घोषणा की है कि वह शनिवार को तीन इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। इसके बदले में इजरायल 369 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। यह कदम गाजा में चल रहे युद्ध को शांत करने और युद्धविराम बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है। हमास की सैन्य शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड्स ने बताया कि रिहा किए जाने वाले तीन बंधकों में 29 वर्षीय रूसी नागरिक अलेक्जेंडर (साशा) ट्रोफानोव, 36 वर्षीय इजरायली-अमेरिकी नागरिक सागुई डेकेल-चेन और 46 वर्षीय इजरायली नागरिक यायर हॉर्न शामिल हैं। इजरायल ने पुष्टि की है कि उसे इन बंधकों की सूची मिल गई है जो कतर…

Read More