16विशेष नये प्रदेश प्रभारी के.राजू के सामने कई तरह की चुनौतियां आयेंगी संगठन की तरफ ध्यान देकर पार्टी आलाकमान ने दिखायी संजीदगी विवादित बयानों-फैसलों के कारण हटाये गये गुलाम अहमद मीर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। कांग्रेस आलाकमान ने झारखंड समेत कई राज्यों के प्रभारियों को हटा दिया है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी रहे गुलाम अहमद मीर के स्थान पर के राजू को नया प्रभारी बनाया गया है। झारखंड कांग्रेस के लिए यह एक सकारात्मक कदम माना जा सकता है और कहा जा सकता है कि गुलाम अहमद मीर को हटा कर कांग्रेस…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर 12,13,14,15 और 16 पर भारी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ। केंद्र ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। एलएनजेपी अस्पताल में 15 और लेडी हार्डिंग अस्पताल में 3 लोगों को मृत घोषित किया गया। मृतक के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख, मामूली रूप से घायलों को एक लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया…
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। इसमें उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक नरसिंह देव के नेतृत्व में प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार शामिल हैं। रेल मंत्रालय के अनुसार समिति ने अपनी जांच शुरू कर दी है और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सभी वीडियो फुटेज पूरी तरह सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के बाद आज सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उल्लेखनीय है कि कल रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर…
रांची। झारखंड के हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) में वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। राज्य के वित्त विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छात्रहित के लिए रखे गए लाखों रुपये अपनी विलासिता पर खर्च कर दिए। जांच रिपोर्ट के अनुसार, विवि अधिकारियों ने 8 लाख रुपये का काजू और किसमिस खा डाला। जबकि इस मद में सालाना खर्च महज 15 हजार रुपये था। इसके अलावा 2 लाख रुपये चाय, पानी और नाश्ते पर भी खर्च कर दिए गए। छात्रों ने राजभवन में की थी शिकायत यह वित्तीय गड़बड़ी जून 2020…
चुराचांदपुर (मणिपुर)। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के सांगईकोट थाना क्षेत्र के ओल्ड खाऊकुआल गांव के दक्षिणी इलाके में एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 7 संदिग्ध केएनए (कुकी नेशनल आर्मी) कैडरों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सैखोगिन हाओकिप (37), ङामलेन्मांग मेटे (25), सैखोमांग हाओकिप (25), थंगलमांग हाओकिप (27), जामखोसेई हाओकिप (32), लुंकोलाल खोंगसाई (34) और मंगखांगथांग किपजेन (35) के रूप में हुई है। बरामद सामान में 02 एके-47 राइफल, एक 7.62 असॉल्ट राइफल, तीन सिंगल बोर राइफल, 10 एके-47 मैगजीन, 654 जिंदा कारतूस (7.62 मिमी), 19 सिंगल बोर कारतूस, छह मोबाइल फोन,…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के पहले चीफ़ जस्टिस और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस रह चुके न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता (वीके गुप्ता) का निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। न्यायमूर्ति वी के गुप्ता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज (रविवार) को दिल्ली के किया जाएगा। जस्टिस वीके गुप्ता का जन्म 10 सितंबर 1947 को हुआ था। उन्होंने 15 फरवरी को अंतिम सांस ली। जस्टिस वी के गुप्ता के निधन से न्याय जगत में शोक की लहर है। जस्टिस वीके गुप्ता 78 साल के थे। झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद 15…
धनबाद। धनबाद के रांगाटांड़ स्थित श्रमिक चौक पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला और उसकी बेटी को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 15 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज सुबह करीब 7 बजे लगभग 40 वर्षीय महिला अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन की तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी पूजा टॉकीज की…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र के में अमन श्रीवास्तव गिरोह को सपोर्ट करने वाला अशरफ अंसारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह गैंग के लिए मीटिंग अरेंज करता था और ठेकेदारों को बैठाकर रकम तय करता था। रविवार को उसकी गिरफ्तारी की सूचना पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि अशरफ अंसारी बाहर से गैंग को पूरा सपोर्ट देता था। किस तरह से मीटिंग अरेंज करनी है, कहां अरेंज करनी है, ठेकेदारों को गाड़ी से कैसे पहुंचाना है, यह सारी जिम्मेदारी गैंग की तरफ से उसे ही सौंपी गई थी। पतरातू थाना क्षेत्र…
लातेहार। पलामू टाइगर रिजर्व अंतर्गत गारू पश्चिमी वन क्षेत्र में एक जंगली हाथी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार को वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हाथी के पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को वन विभाग को सूचना मिली कि वन क्षेत्र के बीसी 10 में एक हाथी की मौत हो गई है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बाद में डिप्टी…
रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि नये प्रदेश प्रभारी के राजू के मार्गदर्शन में संगठन और मजबूत होगा। उनका झारखंड से पुराना जुड़ाव रहा है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी आलाकमान के इस निर्णय का स्वागत किया है।
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव न होने के कारण जनता के पैसों की अंधाधुंध बर्बादी हो रही है। उन्होंने हुसैनाबाद नगर पंचायत का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां उत्तरी कोयल नहर के ऊपर बिना एनओसी के ही 10 लाख रुपये की लागत से सड़क बना दी गयी। बाद में नहर जीर्णोद्धार करा रही कंपनी ने इस नवनिर्मित सड़क को उखाड़ दिया, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग साफ नजर आता है। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि झारखंड के सभी…
