नई दिल्ली। ब्राजील के युवा टेनिस खिलाड़ी जोआओ फोंसेका ने रविवार को अर्जेंटीना ओपन के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए घरेलू दावेदार फ्रांसिस्को सेरुंडोलो को सीधे सेटों में 6-4, 7-6(1) से हराकर एटीपी टूर पर अपना पहला खिताब जीता। 18 वर्षीय फोंसेका 2006 में जन्मे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एटीपी टूर खिताब जीता। साथ ही, वह 1990 के बाद एटीपी खिताब जीतने वाले सबसे युवा दक्षिण अमेरिकी खिलाड़ी भी बन गए हैं। कठिन मुकाबले में दिखाई मजबूती दुनिया के 99वें नंबर के फोंसेका ने विश्व नंबर 28 और पांचवीं वरीयता प्राप्त सेरुंडोलो के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया।…
Author: shivam kumar
शेनझेन। एएफसी U20 एशियाई कप 2025 में रविवार को ईरान ने यमन को 6-0 से हराकर ग्रुप सी में शीर्ष स्थान बरकरार रखा, जबकि उज्बेकिस्तान ने इंडोनेशिया पर 3-1 से जीत दर्ज की। लगातार दूसरी जीत के साथ, दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली, जहां ईरान बेहतर गोल अंतर के चलते शीर्ष पर है। ग्रुप बी में रोमांचक मुकाबले ग्रुप बी में इराक ने सऊदी अरब को 1-0 से हराया, जिसमें अमीर फैसल ने निर्णायक गोल किया। वहीं, इब्राहिम सबरा के दो गोल की बदौलत जॉर्डन ने डीपीआर कोरिया को 2-1 से हराया। इस जीत के…
चंडीगढ़। बीएसएफ ने भारत-पाक सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन तस्करी के विरुद्ध तीन अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ प्रवक्ता ने रविवार देर रात जारी जानकारी में बताया कि यह हेरोइन पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में गिराई गई थी। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार पहले ऑपरेशन में अमृतसर के अजनाला थाना के चकबल गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति के घर पर बीएसएफ और एएनटीएफ पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान, संदिग्ध को 1.560 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया, जो कपड़े में लिपटे एक सफेद…
नई दिल्ली। दिल्ली, एनसीआर में सोमवार सुबह 05.36 बजे भूकंप के तेज तेज झटके महसूस किए गए। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। इसका केंद्र 28.59° उत्तरी अक्षांश और 77.16° पूर्वी देशांतर पर था, जो जमीन के करीब पांच किलोमीटर नीचे था।
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 86,060 रुपये से लेकर 86,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 78,890 रुपये से लेकर 79,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इस कमजोरी के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। देश…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। सुबह 11 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। 11 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फिनसर्व, सन फार्मास्युटिकल्स,…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी सांकेतिक बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उतार चढ़ाव के बीच खरीदारी का रुख बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स…
पाकुड़। पाकुड़ में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा गांव के पास एक ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। विपरीत दिशा से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा घटना के संबंध में…
अररिया। जोगबनी कटिहार रेलखंड में रविवार की रात जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में दो सौ से अधिक यात्री भारी भीड़ के कारण ट्रेन पर चढ़ नहीं सके।जिससे यात्री आक्रोशित हो गए और प्लेटफार्म पर प्रदर्शन किया। ट्रेन पर सवार नहीं हो पाने वालों में बहुत से ऐसे यात्री भी थे,जिन्होंने बहुत पहले यात्रा को लेकर अपनी टिकट आरक्षित करवाई थी।दरअसल ट्रेन जब जोगबनी से फारबिसगंज आई तो ट्रेन में सवार यात्री ट्रेन के दरवाजे को अंदर से लॉक किए हुए थे। आरपीएफ और रेलवे के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद कई दरवाजे खुलवाने में…
रांची। जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को बिरसा मुंडा फन पार्क, स्कूल ऑफ योगा डिपार्टमेंट रांची यूनिवर्सिटी और रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय योगा ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों ने इस शिविर में भाग लिया। विद्यार्थियों ने योग क्रिया कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, गोमुखासन, ताड़ासन और ध्यान समेत कई आसन किये और गहराई से समझा। माैके पर विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर और तनाव रहित रहने का भी संकल्प लिया। उल्लेरखनीय है कि आधुनिक समय में हमलोग अपने खानपान काे संतुलित रखकर और व्यायाम तथा…
खूंटी। सड़क दुघटना में गंभीर रूप से घायल खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और फुदी गांव के निवासी अनुज जोजो की सोमवार को इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। अनुज जोजो के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि जब भी अनुज जोजो मिलते थे, काफी गर्मजाोशी से मिलते थे। उनके निधन से कांग्रेस को काफी क्षति हुई है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि अनुज जोजो जैसे कार्यकर्ता बहुत मुश्किल से मिलते हैं। वे काफी मृदुभाषी…
